Yuva Haryana: देश की आबादी में करीब दो प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों ने पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्य सहित कुल 31 पदक जीते हैं। इस तरह भारत के कुल पदकों में हरियाणा की हिस्सेदारी करीब 27 प्रतिशत रही, यानी भारतीय दल के लगभग हर चौथे पदक में हरियाणा के खिलाड़ियों का योगदान रहा। पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की अध्यक्ष आरती सिंह राव व डिप्टी डायरेक्टर पैरा ओलंपियन गिरिराज सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
स्वर्ण पदकों से चमका हरियाणा
हरियाणा के खिलाड़ियों ने जेवलिन थ्रो, क्लब थ्रो, डिस्कस थ्रो, तीरंदाजी, एथलेटिक्स और बैडमिंटन सहित विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। देवेंद्र, प्रणव सुरमा, हरविंदर सिंह, सुमित, रिंकू, हानी, नितेश कुमार और संदीप ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। सुमित ने एफ-37 श्रेणी में 60.49 मीटर भाला फेंककर विश्व रिकॉर्ड बनाया, वहीं संदीप ने टी-44 श्रेणी की 400 मीटर दौड़ 52.28 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी और उनके खेल:
- देवेंद्र (चरखी दादरी) – एफ-44, डिस्कस थ्रो
- प्रणव सुरमा (फरीनदाबाद) – एफ-57, क्लब थ्रो
- प्रणव सुरमा (फरीदाबाद) – एफ-57, डिस्कस थ्रो
- हरविंदर सिंह (कैथल) – पुरुष रिकर्व तीरंदाजी
- सुमित (सोनीपत) – एफ-44, जेवलिन थ्रो
- रिंकू (रोहतक) – एफ-46, जेवलिन थ्रो
- हानी (झज्जर) – एफ-37, जेवलिन थ्रो
- नितेश कुमार (चरखी दादरी) – एसएल-3, पैरा बैडमिंटन एकल
- संदीप (हिसार) – टी-44, 400 मीटर दौड़
रजत और कांस्य पदकों में भी दमदार प्रदर्शन
भावना और पूजा ने तीरंदाजी, प्रमोद ने 1500 मीटर दौड़, कोकिला ने पैरा जूडो, मनीष नरवाल ने निशानेबाजी और अशोक ने पावरलिफ्टिंग में रजत पदक जीते। कांस्य पदक जीतने वालों में नवदीप सिंह, हिमांशु नांदल, धर्मवीर नैन, सुखचैन, करमज्योति, रोहित कुमार, संदीप, प्रवीण कुमार और राहुल सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।
रजत पदक विजेता:
- कोकिला (जींद) – जे-2, 52 किलोग्राम, पैरा जूडो
- पूजा (हिसार) – महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम
- मनीष नरवाल (फरीदाबाद) – पैरा शूटिंग, 10 मीटर एयर पिस्टल
- अशोक (सोनीपत) – 65 किलोग्राम, पावरलिफ्टिंग
- मनजीत (सोनीपत) – जेवलिन थ्रो
- नितेश कुमार (चरखी दाद) – एसएल-3, पैरा बैडमिंटन मिश्रित युगल
- प्रमोद (सिरसा) – टी-46, 1500 मीटर दौड़
- कपिल कुमार (गुरुग्राम) – एस-10, पैरा स्विमिंग
- भावना (हिसार) – रिकर्व तीरंदाजी, महिला टीम/व्यक्तिगत
कांस्य पदक विजेता:
- हिमांशु नांदल (रोहतक) – एस-11, 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक
- प्रदीप कुमार (हिसार) – एफ-64, डिस्कस थ्रो
- सुखचैन (झज्जर) – एफ-55, जेवलिन थ्रो
- करमज्योति (रोहतक) – एफ-55, डिस्कस थ्रो
- हानी (झज्जर) – एफ-37, डिस्कस थ्रो
- रोहित कुमार (फतेहाबाद) – एसबी-4, पैरा स्विमिंग
- हिमांशु नांदल (रोहतक) – एस-11, 100 मीटर फ्रीस्टाइल
- हिमांशु नांदल (रोहतक) – एस-11, 400 मीटर फ्रीस्टाइल
- संदीप (हिसार) – टी-44, 100 मीटर दौड़
- नवदीप सिंह (पानीपत) – एफ-41, जेवलिन थ्रो
- धर्मवीर नैन (सोनीपत) – एफ-51, क्लब थ्रो
- प्रवीण कुमार (सोनीपत) – एफ-46, शॉटपुट
- राहुल (सोनीपत) – टी-63, हाई जंप
134 खिलाड़ियों में बंटेंगे 185 करोड़ के पुरस्कार
भिवानी के भीम स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। हरियाणा सरकार 30 अक्टूबर को एशियाई एवं पैरा एशियाई खेल-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान करेगी। राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि समारोह में कुल 185 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले 134 खिलाड़ियों को करीब 133 करोड़ रुपये दिए जाएंगे, वहीं पैरा एशियाई खेलों के 37 खिलाड़ियों को 52 करोड़ रुपये के पुरस्कार मिलेंगे।
पदक के अनुसार राज्य सरकार की ओर से जारी इनामी राशि:
स्वर्ण पदक: 3 करोड़ रुपये
रजत पदक: 1.5 करोड़ रुपये
कांस्य पदक: 75 लाख रुपये
प्रतिभागी खिलाड़ी: 7.5 लाख रुपये

