Yuva Haryana : हरियाणा में 101 आईपीएस अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया है। इन अधिकारियों ने अपनी साल 2025 तक की प्रॉपर्टी की डिटेल केंद्रीय गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड की है।
एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित जानकारी के अनुसार आईपीएस एसवी एंड एसीबी चीफ अरशिंद्र चावला हरियाणा के सबसे अमीर आईपीएस अधिकारी है। उनके और उनके परिवार के नाम 30.49 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके पास छह दुकान, चार कृषि जमीन, एक प्लॉट, एक फ्लैट और एक घर है। इनकी रोमानिया देश में भी एग्रीकल्चर लैंड है।
इनके बाद दूसरे नंबर पर हिसार रेंज के एडीजीपी कृष्ण कुमार राव आते हैं। केके राव के पास कुल 26.31 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इनके पास एक वेयरहाउस, दो इंडस्ट्रियल प्लॉट और एक घर है।
ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी के एसपी सुमेर प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर हैं। इनके पास कुल प्रॉपर्टी 11.77 करोड़ रूपए है, जिसमें एक कृषि भूमि और एक घर शामिल है।
चौथे नंबर पर फरीदाबाद के ज्वाइंट कमिश्नर राजेश दुग्गल हैं। इनके पास कुल 11.68 करोड़ रुपए की संपत्ति है और उसमें एक घर, दो प्लॉट, दो कॉमर्शियल प्रॉपर्टी शामिल है।
इसके बाद हरियाणा लॉ एंड ऑर्डर के आईजी कुलदीप सिंह के पास कुल 11.50 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।
इसी तरह छठे नंबर पर 9.65 करोड़ की संपत्ति के साथ भिवानी के एसपी सुमित कुमार, सातवें नंबर पर 8.40 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के साथ स्टेट क्राइम ब्रांच के आईजी राकेश कुमार आर्य, आठवें नंबर पर 6.18 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ ह्यूमन राइट्स एंड लिटिगेशन के एडीजीपी सीएस राव हैं।
इनके बाद मॉर्डर्नाइजेशन एडीजीपी संजय कुमार की छह करोड़ रुपए और आईटीबीपी डीजी शत्रुजीत कपूर की 5.09 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।
वहीं अगर हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल की संपत्ति की बात करें तो उनके पास कुल चार प्रॉपर्टी है। इनमें दो संपत्ति 4.4 करोड़ की है और दो प्रॉपर्टी दिल्ली और रेवाड़ी में विरासत में मिली है। एक बड़ी बात ये भी है कि हरियाणा के 18 आईपीएस के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं है।




https://shorturl.fm/WYfKf
https://shorturl.fm/EdjWV
https://shorturl.fm/erGkp
https://shorturl.fm/skjEa
https://shorturl.fm/YA2Ek
https://shorturl.fm/6u1ZW
https://shorturl.fm/L5VpK
https://shorturl.fm/FoivA
https://shorturl.fm/QFquV
https://shorturl.fm/D2g9v
https://shorturl.fm/7xfKM
https://shorturl.fm/hyvKE
https://shorturl.fm/U2jf0
https://shorturl.fm/s8UAe
https://shorturl.fm/1CGOD
https://shorturl.fm/HhHY1
https://shorturl.fm/oNS4K