By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानिए किराया और रूट सहित पूरी डिटेल
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानिए किराया और रूट सहित पूरी डिटेल

Yuva Haryana
Last updated: January 4, 2026 12:53 pm
Yuva Haryana
Published: January 4, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा की धरती पर पहुंच गई है और जल्द इस ट्रेन का ट्रायल करके इसे शुरू किया जाएगा। प्रदूषण से मुक्ति और शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ इस ट्रेन को ट्रैक पर उतारा जाएगा। इस ट्रेन का क्या रेट रहेगा, कितना किराया होगा, ये सब जानकारी आपको बताते है।

यह हाइड्रोजन ट्रेन जींद पहुंच गई है, जो कि जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी और करीब 90 किलोमीटर का सफर एक घंटे में तय करेगी। इस ट्रेन का छह स्टेशनों जींद सिटी, पांडु पिंडारा, भंभेवा, गोहाना जंक्शन, मोहाना और सोनीपत जंक्शन पर ठहराव होगा।

इस ट्रेन का किराया कम से कम पांच रूपए और ज्यादा से ज्यादा किराया 25 रुपए तक रहेगा। जींद जंक्शन से जींद सिटी और पांडु पिंडारा तक पांच रूपए, भंभेवा तक 10 रूपए, गोहाना जंक्शन तक 15 रूपए, मोहाना तक 20 रुपए और सोनीपत जंक्शन तक 25 रुपए का किराया लगेगा।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

चेन्नई में बनी यह ट्रेन 110-140 किमी घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी और इसमें 600 यात्री एक बार में सफर कर सकेंगे। ट्रेन में दो ड्राइवर पावर कार और आठ यात्री बोगियां हैं।

इस ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे और आरामदायक सीटें होगी। इसके लिए खड़े होकर सफर करने वालों के लिए उपयुक्त स्थान, रैक, मोबाइल, लैपटॉप चार्जिंग सॉकेट, वाईफाई की सुविधा भी होगी।

इस ट्रेन के चलने से जींद से सोनीपत का सफर मात्र एक घंटे में ही तय हो जाएगा, क्योंकि अभी जींद से सोनीपत तक चलने वाली डीएमयू ट्रेन दो घंटे का समय लेती है। वहीं सड़क मार्ग से भी यह सफर डेढ़ घंटे में तय होता है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

ऐसे में देखा जाए तो यह ट्रेन न केवल वातावरण के लिए फायदेमंद होगी बल्कि लोगों के लिए भी खासा सुविधाजनक साबित होगी। इससे सड़क मार्ग पर वाहनों का भी दबाव कम होगा।

पांच जनवरी को जींद से सोनीपत रेल लाइन पर इस ट्रेन का ट्रायल होने जा रहा है। ट्रेन के टेस्ट ड्राइव के बाद फाइनल लाइसेंस पीएमओ और रेलवे बोर्ड से मिलेगा। इसमें ट्रेन के चलने का समय आदि निर्धारित होगा।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

हरियाणा के 29 लाख वोटों में गड़बड़ी सामने आई, जांच में जुटा चुनाव आयोग
हरियाणा में बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ बदसलूकी, सोशल मीडिया पर किया खुलासा
हरियाणा का नया DGP कौन? दौड़ में इन अफसरों के नाम सबसे आगे
GST का नया नियम लागू, इन कारोबारियों को मिलेगा यह फायदा, पढ़िए
हरियाणा में अफसर Vs कांग्रेस विधायक, विधानसभा स्पीकर के पास पहुंचा मामला
TAGGED:know the complete details including fare and route.The country's first hydrogen train will run in Haryanaजानिए किराया और रूट सहित पूरी डिटेलजींद-सोनीपतहरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

डबल मर्डर से दहला हरियाणा, 75 गज जमीन के विवाद में दिनदहाड़े ताऊ-भतीजे की गोली मारकर हत्या

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 19, 2025
हरियाणा : बाढ़ और बारिश से प्रभावित किसानों को राहत, अब सरकार ने की ये घोषणा
राजधानी दिल्ली की खराब हवा के कारण लगी पाबंदियां, जानिए नियम
MDU में शिक्षकों का भारी टोटा, 5 साल से भर्ती नहीं होने के चलते स्टूडेंट ही बन रहे ‘गुरुजी’
गूगल वर्ड कोच (Google Word Coach) क्या है? शुरुआती लोगों के लिए आसान गाइड
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?