By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: दक्षिण हरियाणा का सियासी पारा गर्म, BJP नेताओं की राजनीतिक रार जारी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

दक्षिण हरियाणा का सियासी पारा गर्म, BJP नेताओं की राजनीतिक रार जारी

Yuva Haryana
Last updated: January 9, 2026 6:17 pm
Yuva Haryana
Published: January 9, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : पूरे हरियाणा में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन दक्षिण हरियाणा में अहीरवाल बैल्ट का सियासी पारा खासा गरमाया हुआ है। कई भाजपा नेताओं की राजनीतिक रार जगजाहिर हो रही है और टारगेट पर हैं केंद्रीय मंत्री और गुड़गांव से बीजेपी सांसद राव इंद्रजीत सिंह।

ताजा बयान हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह का सामने आया है और उन्होंने राव इंद्रजीत पर निशाना साधा है।

नारनौल पहुंचे राव नरबीर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का उनके पास पांच साल में एक बार फोन आता है और जरूरत पड़ने पर चुनाव के समय में उन्होंने हमेशा राव इंद्रजीत की मदद की है। हालांकि, इसके बदले राव इंद्रजीत ने उनकी चुनाव में कभी सहायता नहीं की।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

नांगल चौधरी के पूर्व विधायक अभय सिंह यादव द्वारा भी उठाए गए सवालों पर भी जवाब देते हुए राव नरबीर ने कहा कि वैचारिक मतभेद जरूर है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही नांगल चौधरी से पूर्व भाजपा विधायक डॉ. अभय सिंह यादव और राव इंद्रजीत सिंह की भी तल्खी खुलकर सामने आई थी। अभय यादव ने इशारों-इशारों में बिना नाम लिए राव इंद्रजीत पर निशाना साधा था।

अभय यादव ने कहा था कि जिनकी कभी किसी मुख्यमंत्री के साथ नहीं बनी वे अपने क्षेत्र में विकास कहां से कराएंगे ?

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

उन्होंने यहां तक भी कहा था कि कुछ लोग सीएम बनने के सपने देखते हैं, लेकिन यह भूल जाते है कि सीएम हमेशा हाईकमान बनाता है। एक विधानसभा को बचाने के चक्कर में महेंद्रगढ़, नारनौल और नांगल चौधरी विधानसभाओं को दांव पर लगा दिया था।

भुंगारका गांव में आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में अभय सिंह ने ये भी कहा था कि कुछ नेता उन्हें मंच से गद्दार कहते हैं, लेकिन जिन्होंने 50 साल तक काम नहीं करवाया उन नेताओं को आप क्या कहेंगे?

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

हरियाणा में छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए आंदोलन की तैयारी, इस छात्र संगठन ने किया ये ऐलान
हरियाणा में सरकारी सेवाएं पकड़ेगी रफ्तार ! इन योजनाओं का लाभ देने के लिए तय की डेडलाइन, पढ़ें
ग्रामीण विकास के लिए हरियाणा सरकार का नया फैसला, अब सरपंचों को मोबाइल पर मिलेगी टेंडर की जानकारी
BJP के मिशन पंजाब में जुटे CM नायब सैनी, AAP और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला
देश की टेलीकॉम मार्केट में किसका दबदबा ? नई रिपोर्ट जारी, पढ़िए
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हाई प्रोफाइल IPS पूरन कुमार सुसाइड केस, गनमैन द्वारा मंथली मांगने के मामले में ये बड़ी बात आई सामने

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 30, 2025
अंबाला-मोहाली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का काम लगभग पूरा, इन मुसाफिरों को मिलेगी बड़ी राहत, पढ़िए
सीएम नायब सैनी ने बुलाई कैबिनेट बैठक, जानिए वजह
हरियाणा में जनगणना की तैयारी तेज, इस बार कैसे होगी जनगणना ? जानें
हरियाणा में अब ड्रिंक एंड ड्राइव पर सीधी जेल, DGP ने जारी किए आदेश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?