By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: अधिकारियों को CM नायब सैनी का सख्त संदेश, विधायकों के जनहित मुद्दों पर आश्वासन से काम नहीं चलेगा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकारहरियाणा सरकार

अधिकारियों को CM नायब सैनी का सख्त संदेश, विधायकों के जनहित मुद्दों पर आश्वासन से काम नहीं चलेगा

Yuva Haryana
Last updated: September 23, 2026 3:00 pm
Yuva Haryana
Published: September 23, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में विधायकों, प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ अहम बैठक कर जनसमस्याओं का फीडबैक लिया है। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परेशान न होना पड़े।

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा सामने लाए गए मुद्दों को प्राथमिकता के साथ लिया जाए। उन्होंने कहा कि विधायक जनता की आवाज बनकर जो विषय सरकार तक पहुंचा रहे हैं, उन पर केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर कार्रवाई दिखाई देनी चाहिए।

करीब छह घंटे चली मैराथन बैठक में जनसंवाद पोर्टल पर जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजी गई शिकायतों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में लोकसभा क्षेत्र अनुसार, विधानसभा क्षेत्रों पर जनता की शिकायतों पर बिंदुवार समीक्षा की गई।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों को सख्त निर्देश दिए कि वे संबंधित मामलों की स्वयं निगरानी करें और समाधान की प्रक्रिया को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखते हुए उसका वास्तविक परिणाम सुनिश्चित करें।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता और प्रशासन के बीच दूरी कम करना सरकार की प्राथमिकता है। किसी नागरिक को अपनी जायज मांग या शिकायत लेकर अलग-अलग कार्यालयों में भटकने की स्थिति नहीं आनी चाहिए। जहां किसी समस्या का समाधान जिला स्तर पर संभव है, वहां उसे उच्च स्तर तक भेजकर अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

BJP प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट जारी, स्मृति ईरानी को सौंपी हरियाणा की कमान

बैठक में विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और स्थानीय आवश्यकताओं की जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन विषयों पर समयबद्ध कार्रवाई करने तथा विधायकों के साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं में अनावश्यक देरी किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी और संबंधित विभाग नियमित निगरानी करते हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा करें, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंच सके।

उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने, जनप्रतिनिधियों से नियमित फीडबैक लेने और स्थानीय स्तर पर समस्याओं के निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी विभाग एक माह के भीतर अपने-अपने विभाग की जमीनों को चिन्हित कर उनका रिकॉर्ड दुरुस्त करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा पाया जाता है, तो संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे कब्जामुक्त करवाना सुनिश्चित करें, ताकि सरकारी संपत्ति का प्रभावी उपयोग हो सके।

हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय नारको-टेरर नेटवर्क का खुलासा, 7 आरोपी पकड़े

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पानीपत सिटी बस सर्विस के तहत रात्रिकालीन रूट प्लान को प्रभावी ढंग से तैयार किया जाए, ताकि देर रात तक शहरवासियों को आवागमन की सुविधा मिलती रहे।

उन्होंने कहा कि रात 11 बजे के बाद प्रत्येक घंटे कम से कम एक बस का संचालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए, जिससे यात्रियों को देर रात घर आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि सिंचाई तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग में भी पंचायत विभाग की तर्ज पर ऐसी नीति तैयार की जाए, जिससे 20 वर्ष या इससे अधिक समय से संबंधित क्षेत्रों में रह रहे परिवारों को भी नियमानुसार लाभ प्रदान हो सके।

उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया जल्द तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि लंबे समय से रह रहे परिवारों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का अर्थ केवल नीतियां बनाना नहीं, बल्कि उन नीतियों का असर अंतिम व्यक्ति तक दिखाई देना है। सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे तथा प्रशासनिक स्तर पर आने वाली बाधाओं को दूर किया जाए, यह अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

मोबाइल रिचार्ज में बड़ा बदलाव, बिना डेटा वाले सस्ते प्लान लाने होंगे, 30 दिन की वैलिडिटी का विकल्प भी मिलेगा

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनहित के मामलों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि हरियाणा में ऐसा प्रशासनिक वातावरण बने, जहां नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सहज, पारदर्शी और समयबद्ध व्यवस्था उपलब्ध हो।

You Might Also Like

हरियाणा में लाखों किसान और महिला लाभर्थियों को बड़ी सौगात, सरकार ने जारी किए 858 करोड़ रूपए
धान घोटाले को लेकर CM सैनी पर लगाए गंभीर आरोप, इस नेता ने कही बड़ी बात
हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में नए कदम, महिला आयोग ने लिए तीन बड़े फैसले, पढ़िए
हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे
दिल्ली NCR में बढ़े प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से मांगा हलफनामा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के लिंगानुपात में लंबी छलांग, इस जिले में बेटियां सबसे ज्यादा जन्म ले रहीं

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 3, 2026
MDU की नैक रैंकिंग खत्म होने का मुद्दा गरमाया, VC पर सख्त कार्रवाई की उठी मांग
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई (Chhatrapati Shivaji Maharaj international airport Mumbai)
बैंकों के कामकाज में होंगे बड़े बदलाव, आपको क्या होगा फायदा ? यहां जानिए
लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा, अब 23.50 लाख महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?