Yuva Haryana : अपनी अमीरी की बातें सुनकर वे कैसा महसूस करते है? इस सवाल का जवाब भारत की सबसे अमीर महिला ने दिया हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं भारत की सबसे धनी महिला एवं हरियाणा के हिसार से निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल की।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिसार में जब सावित्री जिंदल से सवाल किया कि भारत की सबसे अमीर महिला सुनकर आपको कैसा लगता है तो उन्होंने बड़ी ही सादगी के साथ हंसते हुए जवाब दिया कि यह सब भगवान की कृपा है और जब ईश्वर कृपा करते हैं तो सब कुछ हो सकता है। जिंदल का मानना है कि वे भगवान की कृपा से ही अमीर बनीं हैं।
कौन हैं सावित्री जिंदल ?
– फोर्ब्स इंडिया की रिच लिस्ट-2025 के मुताबिक सावित्री भारत की सबसे अमीर महिला हैं
– उनकी कुल संपत्ति 39.6 बिलियन डॉलर है
– दुनिया के सबसे अमीर लोगों में सावित्री जिंदल का 48 वां स्थान
– जिंदल के पास स्टील, पावर, सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे उद्योगों का विशाल नेटवर्क है
– 1965 में ओपी जिंदल से शादी करके 2005 तक गृहिणी बनकर परिवार को संभाला
– साल 2005 में पति ओपी जिंदल के निधन के बाद उन्होंने राजनीति और कारोबार दोनों को संभाला
– दो बार मंत्री रह चुकी सावित्री जिंदल अब हिसार से निर्दलीय विधायक हैं



