Yuva Haryana : भारत में दिवाली के त्यौहार के बाद अचानक सोना-चांदी के दामों में खासा गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब शादी का सीजन शुरू होते ही सोना-चांदी के रेट दिनों-दिन बढ़ने शुरू हो गए है। हालांकि, बीच में उतार-चढ़ाव भी रहा।
गुरुवार को जहां सोने के दाम बढ़ते हुए दिखे तो वहीं चांदी की कीमत में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला।
बुधवार 12 नवंबर को 22 कैरेट सोना 113,504 रुपए प्रति 10 ग्राम था, इसकी तुलना में 13 नवंबर वीरवार को 115,530 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
वहीं वीरवार को चांदी के रेट में बहुत तेजी देखने को मिली। प्रति किलो के हिसाब से चांदी के रेट में सात हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वीरवार को चांदी का रेट 163808 रुपए प्रति किलो रहा, जबकि बुधवार को 156705 रुपए प्रति किलो था।
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार यह तेजी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के मजबूत रुख के कारण आई है। सोना पिछले दो कारोबारी सत्रों में 3,300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है, जिससे निवेशकों में फिर से सोने को लेकर जोश बढ़ है।



