Yuva Haryana : “हरियाणा में अब बदमाशों की खैर नहीं है” ये हम इसलिए कह रहे है कि क्योंकि हरियाणा के नए डीजीपी ओपी सिंह ने सभी जिलों की पुलिस को बदमाशों के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस बदमाशों की धर पकड़ कर रही है।
हरियाणा पुलिस द्वार बुधवार को शुरू हुआ ऑपरेशन ट्रैकडाउन के पहले ही दिन 32 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 20 नवंबर तक पूरे प्रदेश में चलने वाले इस बड़े अभियान में गोलीबारी, फिरौती, अपहरण और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त भगोड़े अपराधियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने इन कुख्यात अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
आपको के यह भी बता दें कि हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के निर्देश पर ऑपरेशन का नेतृत्व आइजी क्राइम राकेश आर्य कर रहे हैं, जिन्होंने अपना व्यक्तिगत नंबर (90342 90495) जनता के लिए साझा किया है। ऐसे में कोई भी नागरिक गुप्त रूप से पुलिस को सूचना दे सकता है।
इस बड़े ऑपरेशन की बड़ी बातें
- सभी जिलों के टॉप बदमाशों को 20 नवंबर तक जेल में डालने के आदेश
- एसीपी, डीसीपी, एसपी और सीपी को दिए आदेश
- अगर कहीं कोई बड़ा अपराध हुआ तो क्षेत्र के एसएचओ सहित बड़े पुलिस अधिकारी होंगे जिम्मेदार
- जो बदमाश जमानत पर जेल से बाहर आ गए है, उनकी हिस्ट्री शीट जांची जाएगी
- पुलिस सभी इलाकों के टॉप पांच क्रिमिनल की लिस्ट बनाएगी और उन्हें जेल में डालेगी
- हर जिला और जोन टॉप 10 क्रिमिनल की लिस्ट बनाएंगे और उन बदमाशों को जेल में डालेंगे
- एसटीएफ राज्य के टॉप 20 क्रिमिनल की लिस्ट बनाएगा और उनके धर-पकड़ के लिए व्यापक ऑपरेशन चलाएगा



