By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा: सड़क मरम्मत में लापरवाही पर एजेंसियों की बैंक गारंटी होगी कैश
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा: सड़क मरम्मत में लापरवाही पर एजेंसियों की बैंक गारंटी होगी कैश

khushi Mukhija
Last updated: October 17, 2026 11:23 am
khushi Mukhija
Published: October 17, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में सड़कों की गुणवत्ता और उनकी मरम्मत को लेकर प्रदेश सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़कों की मरम्मत में कोताही बरतने वाली एजेंसियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यदि ‘दोष दायित्व अवधि’ (Defect Liability Period – DLP) के दौरान सड़कें खराब पाई जाती हैं और संबंधित ठेकेदार या एजेंसी समय पर उन्हें ठीक नहीं करती, तो सरकार एजेंसी की बैंक गारंटी जब्त करेगी और अपने खर्च पर सड़कों की मरम्मत कराकर उसका पूरा हर्जाना संबंधित एजेंसी से वसूलेगी।

प्रमुख बिंदु

10 दिनों में शिकायतों का समाधान: ‘म्हारी सड़क’ (Mhari Sadak) ऐप पर दर्ज होने वाली शिकायतों का निपटारा 10 दिनों के भीतर करना अनिवार्य होगा।

MSP में मामूली बढ़ोतरी के विरोध में पीएम मोदी को 25-25 रुपये के डीडी भेजेगी जेजेपी

अधिकारियों को फील्ड में रहना होगा active: मंत्री ने SE, XEN और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम 3 दिन फील्ड में जाकर सड़कों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

1 नवंबर से धरातल पर दिखे काम: वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया कि लंबित कार्यों में तेजी लाई जाए और 1 नवंबर से सभी कार्य जमीन पर नजर आने चाहिए।

धुंध से पहले सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: आगामी धुंध (FOG) के मौसम को ध्यान में रखते हुए सड़कों पर सफेद पट्टियां, पेंटिंग, और सांकेतिक बोर्ड (Signboards) लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

19 हजार किलोमीटर सड़कें DLP के दायरे में

हरियाणा: 56 हजार सरकारी छात्रों को मिलेगी मुफ्त साइकिल

हरियाणा में फिलहाल लगभग 19,000 किलोमीटर लंबी सड़कें DLP (Defect Liability Period) के दायरे में आती हैं। समीक्षा बैठक में मंत्री रणबीर गंगवा ने निर्देश दिए कि अधिकारियों को अब सड़कों के खराब होने पर शिकायत मिलने का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि स्वतः संज्ञान लेते हुए तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कराना चाहिए।

‘म्हारी सड़क’ ऐप पर शिकायत का समाधान कैसे माना जाएगा?

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों का हवाला देते हुए मंत्री गंगवा ने बताया कि ऐप पर आने वाली समस्याओं का निपटारा केवल कागजों में नहीं होगा। समाधान तभी मान्य होगा जब अधिकारी मौके (On-spot) पर जाकर जांच करेंगे और समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करेंगे।

सोलर पैनल और मॉडल रोड प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

मानसून में बाढ़ के बावजूद गुरुग्राम में हर साल 7 सेमी गिर रहा है भूजल स्तर, MCG बंद करेगा 94 ट्यूबवेल

बैठक के दौरान 11 सर्कलों की लगभग 2,813 किलोमीटर सड़कों से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही:

  1. स्कूल, कॉलेज व अस्पतालों के आसपास: अतिरिक्त साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।
  2. सरकारी भवनों की छतों पर: सोलर पैनल लगाने और नए निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
  3. हरसैक परियोजना (HARSAC) और मॉडल रोड के कार्यों को भी तेजी से पूरा करने को कहा गया है।

 

You Might Also Like

हरियाणा: 56 हजार सरकारी छात्रों को मिलेगी मुफ्त साइकिल
हरियाणा: राशनलाइजेशन फॉर्मूले से ग्राम सचिवों के तबादले, 4,477 पदों के बावजूद 123 सचिव सरप्लस
12 घंटे की पैरोल पर गैंगस्टर मैनपाल ने रचाई शादी, कंबोडिया की प्रेमिका बनी दुल्हन, झज्जर में जुटे 500 मेहमान
हरियाणा में रिलायंस जियो का जोरदार प्रदर्शन, इस मामले में दी सबको मात
रेवाड़ी: शून्य छात्र परिणाम दिखाकर ले लिया ‘शिक्षक अवॉर्ड’ और सर्विस एक्सटेंशन, RTI से हुआ 50 लाख के गबन का खुलासा
TAGGED:actionagainstrepairsroadstrict
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़राजनीति

दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार को घेरा, बेरोजगारी और खराब कानून व्यवस्था का उठाया मुद्दा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 17, 2025
टैक्स की दरें बढ़ाकर नहीं बल्कि टैक्स का आधार बढ़ाकर मजबूत करेंगे हरियाणा की राजस्व व्यवस्था: मुख्यमंत्री
हरियाणा के CM का दावा, युवाओं को रोजगार देने के लिए ये काम कर रही BJP सरकार
रूस-यूक्रेन युद्ध में हरियाणवी युवाओं की मौत का मामला गरमाया, इस नेता ने भाजपा सरकार को क्यों ठहराया जिम्मेदार ? पढ़िए
सुरक्षा को प्राथमिकता: बैंकिंग धोखाधड़ी के डर से पंचकूला नगर निगम ने सरकारी बैंकों में ट्रांसफर किए ₹80 करोड़
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?