By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में धान खरीद की जिलावार लिमिट तय, तय सीमा से अधिक लाने पर होगी जांच
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरकृषि

हरियाणा में धान खरीद की जिलावार लिमिट तय, तय सीमा से अधिक लाने पर होगी जांच

Yuva Haryana
Last updated: September 26, 2026 1:38 pm
Yuva Haryana
Published: September 26, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा सरकार ने राज्य में पहली बार धान की खरीद को लेकर बड़ा फैसला किया है। सरकार ने धान (मोटे धान) की खरीद के लिए जिलावार प्रति एकड़ लिमिट तय कर दी है। अब मंडियों में तय सीमा के आधार पर ही किसानों से फसल खरीदी जाएगी। यदि कोई किसान तय सीमा से अधिक धान मंडी में लाता है, तो उसकी जांच कराई जाएगी।

सरकार ने कृषि विभाग से वर्ष 2023, 2024 और 2025 के धान उत्पादन के औसत आंकड़ों के आधार पर यह लिमिट तय की है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को ये आंकड़े भेज दिए गए हैं और इन्हें ‘किसान ऐप’ में दर्ज किया गया है।

कुरुक्षेत्र में सबसे ज्यादा, पलवल में सबसे कम लिमिट: प्रदेश में सबसे अधिक खरीद सीमा कुरुक्षेत्र जिले के लिए तय की गई है, जबकि सबसे कम सीमा पलवल जिले के लिए है:

कुरुक्षेत्र: 29.26 क्विंटल प्रति एकड़

फतेहाबाद: 28.31 क्विंटल प्रति एकड़

कैथल: 27.29 क्विंटल प्रति एकड़

यमुनानगर: 27.73 क्विंटल प्रति एकड़

हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में 91% की गिरावट, प्रदूषण नियंत्रण के लिए अभी कई मोर्चे बाकी

अंबाला: 26.26 क्विंटल प्रति एकड़

करनाल: 25.25 क्विंटल प्रति एकड़

सिरसा: 24.84 क्विंटल प्रति एकड़

रोहतक: 24.61 क्विंटल प्रति एकड़

हिसार/हांसी: 21.77 क्विंटल प्रति एकड़

पलवल: 21.39 क्विंटल प्रति एकड़

केंद्र के निर्देश: 58 लाख टन से ज्यादा न खरीदें धान

हरियाणा की नई एम्पैनलमेंट पॉलिसी-2026 लागू: सरकारी कर्मचारियों के इलाज से लेकर निजी अस्पतालों के बिल तक पर रहेगी पैनी नजर

केंद्र सरकार के खाद्य मंत्रालय ने हरियाणा सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस बार 58 लाख टन से अधिक धान की खरीद न की जाए।

पिछली बार सरकार ने 62 लाख टन से अधिक धान खरीदा था, जिससे राज्य में अतिरिक्त चावल का उत्पादन हो गया था। केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने इस अतिरिक्त चावल को लेने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते वर्तमान में भी करीब ढाई लाख टन चावल हरियाणा में पड़ा हुआ है।

भाकियू की मांग: “दाना-दाना खरीदने का वादा निभाए सरकार”

सरकार के इस फैसले पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने कड़ा विरोध जताया है। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान के अनुसार, सरकार को हर हाल में किसानों की पूरी फसल खरीदनी चाहिए।

किसान नेताओं का कहना है कि:

  • कमजोर मानसून के बावजूद किसानों ने धान उगाया है।
  • यदि किसी के खेत में औसत से ज्यादा उत्पादन हुआ है, तो बचे हुए धान को किसान कहां बेचेगा?
  • किसानों के पास अतिरिक्त धान घर में स्टोर करने की जगह नहीं होती।
  • मंडी में बिक्री बंद होने के बाद किसानों को मजबूरी में कम दामों पर धान बेचना पड़ सकता है।

धान मिलिंग पर संकट: यूपी-पंजाब के मिलर्स की ली जाएगी मदद

हरियाणा में धान मिलिंग (Rice Milling) को लेकर भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य में अब तक केवल 415 राइस मिलरों ने ही पंजीकरण कराया है। इस समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश और पंजाब के राइस मिलों को धान देने का फैसला लिया गया है। अधिकारियों की टीमें जल्द ही दोनों राज्यों का दौरा करेंगी।

IDFC बैंक घोटाला: IAS साकेत कुमार पर रिश्वत के सबूत मिटाने के गंभीर आरोप, मो. शाइन मुख्य सूत्रधार

इसके अलावा, सरकार ने 2025-26 में धान मिलिंग और कस्टम मिल्ड राइस (CMR) की केंद्रीय पूल में डिलीवरी की समय-सीमा बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी है।

बाजरे का भाव 2900 रुपये प्रति क्विंटल तय

सरकार ने बाजरा उत्पादक किसानों के लिए ‘भावांतर भरपाई योजना’ के तहत बाजरे का भाव 2900 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इसमें सरकार 2300 रुपये देगी और बाकी अंतर की भरपाई सरकार करेगी। बाहरी राज्यों से बाजरे की आवक को रोकने के लिए सीमाओं पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

You Might Also Like

हरियाणा में कपास की खेती करने वाले किसानों से जुड़ी नई जानकारी, MSP लेने के लिए ये ऐप करें डाउनलोड
हरियाणा में सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत, सरकार ने तैयार किया ये रोडमैप
HAU में विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में अपडेट, मंडलायुक्त की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
हरियाणा से बिहार तक अवैध हथियारों की सप्लाई, NIA का बड़ा एक्शन
हरियाणा में HKRN कर्मियों के लिए अच्छी खबर, सैलरी बढ़ाने की तैयारी में सरकार
TAGGED:districtfixedlimitpaddyprocurementहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरशिक्षाहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में विद्यार्थियों को मिला अनोखा होमवर्क, सर्दी की छुट्टियों में बच्चे करेंगे ये काम

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 27, 2025
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का फिर छलका दर्द, कही ये बड़ी बात और निशाने पर रही भाजपा
हरियाणा में रिलायंस जियो का जोरदार प्रदर्शन, इस मामले में दी सबको मात
हरियाणा में किसानों की लटकी फसल बीमा राशि कब मिलेगी ? कृषि मंत्री ने दिया ये जवाब, पढ़ें
हरियाणा: सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की विदेश यात्रा के लिए नए आदेश, यहां पढ़िए पूरी खबर
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?