By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: बिहार में किसकी बनेगी सरकार और किस पार्टी को कितनी सीटों का अनुमान ? देखिए Exit Poll Result
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरभारतराजनीति

बिहार में किसकी बनेगी सरकार और किस पार्टी को कितनी सीटों का अनुमान ? देखिए Exit Poll Result

Yuva Haryana
Last updated: November 12, 2025 3:49 pm
Yuva Haryana
Published: November 12, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद आए लगभग सभी एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बना रहा है। वहीं इन सर्वेक्षणों के आंकड़ों मुताबिक फिर से राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के महागठबंधन के लिए सत्ता दूर जाती हुई दिख रही है।

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राजग में जनता दल-यूनाइटेड (जदयू), भारतीय जनता पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तान अवामी मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) शामिल हैं। बिहार में मतदान संपन्न होने के बाद आए लगभग सभी सर्वेक्षण एजेंसियों के एग्जिट पोल में राजग को बड़ी जीत मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

यहां देखिए एग्जिट पोल

कांग्रेस से दूरी और सरकार से नजदीकी: 5 विधायकों की बदली सियासी चाल


इस बार बिहार में ज्यादा वोटिंग होने की वजह से एग्जिट पोल को लेकर लोगों में जिज्ञासा काफी देखी जा रही है। बिहार ने इतिहास रचते हुए इस बार 67 प्रतिशत मतदान किया है, जो कि पिछले कई दशकों से सबसे ज्यादा प्रतिशत है। इस बार महिलाओं ने बढ़चढ़कर 69 मतदान प्रतिशत किया, वहीं पुरुष मतदाताओं ने 61 प्रतिशत मतदान किया।

एग्जिट पोल को लेकर जहां सीएम नीतीश कुमार और भाजपा के खेमे में खुशी की लहर है तो वहीं महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इन सर्वेक्षणों को मीडिया प्रॉपगेंडा और मनोवैज्ञानिक दबाव का हथियार बताया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार बिहार की जनता ने ऐतिहासिक रूप से बदलाव के लिए वोट किया है और 18 नवंबर को नई सरकार की शपथ तय है। तेजस्वी ने कहा कि उन्हें इस चुनाव में जो फीडबैक मिला है, वह बेहद सकारात्मक हैं। उन्होंने कहा कि 1995 के चुनाव से भी बेहतर प्रतिक्रिया इस बार मिली है। जनता नीतीश कुमार की सरकार से ऊब चुकी है और इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

हरियाणा की सियासत गरमाई: कांग्रेस ने सीएम सैनी से मांगा इस्तीफा

तेजस्वी ने प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए एग्जिट पोल लाए जाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि मतगणना में लगे अधिकारियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए ये सर्वे जारी किए गए हैं, यह भाजपा और एनडीए बौखलाहट में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब लोग कतारों में वोट डाल रहे थे, तभी एग्जिट पोल दिखाए जाने लगे, जो कि लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है।

आपको यह भी बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना 14 नवंबर को होगी, जिसमें असल नतीजे जनता के सामने आएंगे।

हरियाणा की हस्तियों का बढ़ा सम्मान, कर्नाटक और गुजरात में मिली नई पहचान

You Might Also Like

हरियाणा में इसलिए नहीं जीत पाई कांग्रेस, इस कांग्रेसी नेता ने बताया हार का बड़ा कारण
बीरेंद्र सिंह को प्रभारी बनाने पर गोकुल सेतिया के सवाल
जम्मू-कश्मीर में हरियाणा का जवान शहीद, 15 फरवरी को होनी थी शादी, गांव में छाया मातम
हांसी में एडवोकेट को मोबाइल के साथ SP से मिलने से रोका, मानवाधिकार आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट
मोबाइल की लत ‘जानलेवा’, समाज को झकझोर देने वाली बड़ी घटना आई सामने
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
खेल खिलाड़ी

Cricket में नए फॉर्मेट की एंट्री, अब टेस्ट और टी-20 का मजा एक साथ

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 18, 2025
हरियाणा में प्रदूषण का प्रकोप जारी, कब होगी बरसात ? यहां जानिए Weather Update
हरियाणा में क्राइम घटने का दावा, पुलिस ने जारी किया ये आंकड़ा, पढ़ें
हरियाणा का नया DGP कौन? दौड़ में इन अफसरों के नाम सबसे आगे
हरियाणा सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी पहल: ‘सतर्क-हरियाणा’ ऐप लॉन्च, जानिए की क्या है ‘सतर्क-हरियाणा’ ऐप
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Loading Comments...
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?