By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में क्राइम घटने का दावा, पुलिस ने जारी किया ये आंकड़ा, पढ़ें
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में क्राइम घटने का दावा, पुलिस ने जारी किया ये आंकड़ा, पढ़ें

Yuva Haryana
Last updated: December 30, 2025 1:36 pm
Yuva Haryana
Published: December 30, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में एक तरफ जहां विपक्ष द्वारा लगातार बदहाल कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाया जा रहा है, तो वहीं इस बीच हरियाणा पुलिस ने एक ऐसा आंकड़ा जारी किया है, जिसमें क्राइम घटने का दावा किया गया है।

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर में हरियाणा पुलिस के मुताबिक प्रदेश में साल 2024 के मुकाबले वर्ष 2025 में अपराध में कमी आई है। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार 2024 में विशेष स्थानीय कानूनों और आईपीसी, बीएनएस के तहत 1 लाख 35 हजार 574 आपराधिक मामले थे जो कि 2025 में घटकर 1 लाख 27 हजार 850 रह गए है। इस लिहाज से 5.7 प्रतिशत अपराध में कमी दर्शाई गई है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

वहीं सिर्फ आईपीसी व बीएनएस के तहत दर्ज किए मामलों की बात करें तो 2024 में 1 लाख 10 हजार 738 अपराधिक मामले दर्ज किए गए थे और यह साल 2025 में घटकर 1 लाख सात हजार 242 हो गए। इस हिसाब से अपराध में 17 फीसदी की गिरावट का दावा किया गया है।

पुलिस का दावा

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें
  • मर्डर केस 958 से घटकर 904 हुए
  • दुष्कर्म के मामले 1373 से घटकर 1025 हुए

हरियाणा पुलिस ने अलग-अलग अपराध के मामलों में गिरावट बताई है। पुलिस के अनुसार पिछले साल के मुकाबले 2025 में रेप केस में करीब 25 प्रतिशत, लूट केस में करीब 24 प्रतिशत, चोरी केस में 13 प्रतिशत की कमी हुई है। इनके अलावा पुलिस ने इस साल पूरे राज्य में 100 से ज्यादा हत्या की साजिशें नाकाम करने की बात कही है। वहीं छेड़छाड़, दहेज हत्या के मामलों में भी कमी बताई गई है।

साथ ही पुलिस ने दावा किया है कि पिछले दो महीनों में अपराध पर करारा प्रहार किया गया है। विशेष अभियान के तहत चार हजार से ज्यादा खूंखार अपराधियों की धरपकड़ करके उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डाला गया है। इससे अपराध नेटवर्क कमजोर हुआ है। वहीं नशे के नेटवर्क पर भी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

अब हरियाणा पुलिस ने साल 2026 में नई तकनीक के माध्यम से अपराध पर लगाम लगाने की बात कही है। इसके तहत तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा और जिला साइबर यूनिटों को मजबूत किया जाएगा। साथ ही लोगों से मिलकर उन्हें कानून के बारे में जागरूक भी किया जाएगा।

You Might Also Like

हरियाणा में अटके बुनियादी विकास कार्य, मंजूरी के इंतजार में साढ़े 15 हजार प्रस्ताव
हरियाणा के इस नेता ने जान का खतरा बताकर मांगी सुरक्षा, हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा
प्रदूषण पर प्रहार करने की तैयारी में हरियाणा, 3500 करोड़ रूपए से शुरू होगा ये बड़ा प्रोजेक्ट, पढ़िए
हरियाणा में 2.30 लाख आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट को हरियाणा सरकार ने क्या दिया जवाब? पढ़िए पूरी रिपोर्ट
हरियाणा में जनगणना की तैयारी तेज, इस बार कैसे होगी जनगणना ? जानें
TAGGED:Police claims crime has decreased in Haryanaread this dataपढ़ेपुलिस ने जारी किया ये आंकड़ाहरियाणा में क्राइम घटने का दावा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
भारत

आरक्षण पर भारत के चीफ जस्टिस का बड़ा बयान, IAS के बच्चों की जगह इन्हें लाभ देने की पैरवी की

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 17, 2025
सरकार से सवाल, “हरियाणा में कब मिलेगी बुजुर्गों को बढ़ी हुई बुढ़ापा पेंशन ?”
रूस-यूक्रेन युद्ध में हरियाणा के एक और युवक की मौत, वार में फंसे दूसरे साथी ने लगाई मदद की गुहार, Video वायरल
हरियाणा में जमीन के लिए अपनों का कत्ल ! बेटे ने की पिता-भाई की हत्या, ढाई महीने बाद ऐसे खुला राज
किसानों के लिए अच्छी खबर, इस दिन खाते में आ सकते है 2000 रूपए
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?