By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: दिल्ली धमाके की जांच में बड़ा खुलासा, बाबरी का बदला लेने के लिए बनाई थी ये खतरनाक आतंकी साजिश, पढ़िए
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरभारत

दिल्ली धमाके की जांच में बड़ा खुलासा, बाबरी का बदला लेने के लिए बनाई थी ये खतरनाक आतंकी साजिश, पढ़िए

Yuva Haryana
Last updated: November 14, 2025 4:20 pm
Yuva Haryana
Published: November 14, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके में बड़ा खुलासा हुआ है। खुफिया एजेंसियों ने धमाके से जुड़ी आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए बताया है कि आतंकियों ने 32 पुरानी कारों में विस्फोटक लगाकर देश में कई जगहों पर हमले की योजना बनाई थी, जिसमें अयोध्या का राम मंदिर भी शामिल था।

आपको बता दें कि दिल्ली ब्लास्ट की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे एक से बढ़कर आतंकियों की खतरनाक साजिशों का खुलासा हो रहा है। इससे पहले इस मामले में सिर्फ चार कारों के तार जुड़ रहे थे, लेकिन अब ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि जैश ए मोहम्मद के आतंकी ऐसी कुल 32 कारों को तैयार कर रहे थे, जिनका इस्तेमाल छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद तोड़ने की करीब साढ़े तीन दशक पुरानी घटना का बदला लेने के लिए होना था।

इस आतंकी साजिश के लिए आरोपियों ने 26 लाख रूपए नकद जुटाकर उमर को सौंपे थे। जांच अधिकारियों के अनुसार डॉ अमर नबी और डॉ मजम्मिल के कमरे से डायरी बरामद हुई है।  इसमें 8 से 12 नवंबर तक की तारीखें और करीब 25 लोगों के नाम दर्ज थे। ज्यादातर नाम जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद से जुड़े है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

साथ ही जांच में अमोनियम नाइट्रेट की भी पुष्टि हुई है। पुलिस को मौके से जो एक कारतूस और एक खोखा मिला था, वे नौ एमएम के पाए गए। सोमवार को धमाके में इस्तेमाल हुई आई20 कार भी शामिल थी। इनके अलावा एक मारुति सुजुकी ब्रेजा, मारुति स्विफ्ट डिजायर और एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार बरामद भी हो चुकी है।

जांच अधिकारियों का कहना है कि आठ संदिग्धों ने चार अलग-अलग जगहों पर सीरियल ब्लास्ट की साजिश रची थी और इसके लिए चार शहरों में दो-दो लोग भेजने का इरादा था। इनके पास से कई आईईडी रखे जाने थे, ताकि एक ही समय पर कई धमाके किए जा सके।

यह भी जानकारी सामने आई है कि हरियाणा के फरीदाबाद से और भी पुरानी कारों का जुगाड़ किया जा रहा था। इन सभी कारों का इस्तेमाल छह दिसंबर को अयोध्या में हुई बाबरी मस्जिद विध्वंस की 33वीं बरसी पर आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए होना था।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमलों के लिए जिन जगहों को निशाना बनाने के लिए चुना गया था, उनमें छह दिल्ली में हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया है कि कार धमाका करने वाला डॉ उमर ही था। विस्फोट के बाद उमर का पैर कार के स्टीयरिंग व्हील और एक्सीलेटर के बीच फंस गया था। इस पैस के डीएनए सैंपल का उमर की मां के सैंपल से पूरी तरह मिलान हुआ है। इससे यह तय हो गया है कि जब कार मे विस्फोट हुआ तब उमर ही गाड़ी चला रहा था।

जांच में ये भी सामने आया है कि गुरुग्राम, नूंह और नजदीकी इलाकों से करीब तीन लाख रूपए से 20 क्विंटल से अधिक एनपीके उर्वरक खरीदा गया था। नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटेशियम के इस मिश्रण का इस्तेमाल आईईडी बनाने में होता है। डॉ मुजम्मिल को एनपीके बेचने वाले पिनग्वां के खाद विक्रेता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अधिक मुनाफे के लालच में उसने तीन सौ किलो आमोनियम नाइट्रेट की भी सप्लाई की थी।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

आपको बता दें कि दिल्ली कार बलास्ट में मृतकों की संख्या 13 हो गई है। गंभीर रूप से घायल एक और शख्स ने वीरवार को दम तोड़ दिया।

You Might Also Like

कानूनी पचड़ों में 62 साल फंसी रही जमीन, केस जीतने के बाद ये बुजुर्ग बन गया करोड़पति
हाई प्रोफाइल IPS पूरन कुमार सुसाइड केस, गनमैन के फोन में मिला IG ऑफिस का रिकॉर्ड
हरियाणा के इन HCS अधिकारियों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी किए ये आदेश
हरियाणा में ग्रुप-डी की भर्ती के लिए बदले नियम, क्या बड़ा बदलाव हुआ? जानें
इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद हरियाणा के लिए चेतावनी ! चौंकाने वाला ये सच सामने आया, पढ़ें
TAGGED:Delhi blast investigation reveals major details: Dangerous terrorist plot to avenge Babri Masjid
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन पर सियासी रार जारी, कांग्रेस ने धरना देकर सरकार को दी ये चेतावनी

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 15, 2026
जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला सामने आया, हरियाणा के इस तहसीलदार पर गिरी गाज, जानें पूरा मामला
हरियाणा में भ्रष्ट पुलिसवालों की खैर नहीं ! अब सीधा नौकरी से होंगे बर्खास्त
अमेरिका से डिपोर्ट युवाओं के लिए न्याय की उठी मांग, हरियाणा के एक मंत्री ने कही यह बड़ी बात
दक्षिण हरियाणा का सियासी पारा गर्म, BJP नेताओं की राजनीतिक रार जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?