Yuva Haryana : भारत में शनिवार को एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का समापन हो गया है। देश के विदेश मंत्रालय के अनुसार इस समिट की दिल्ली घोषणा को अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस सहित 85 से अधिक देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने अपनाया है।
ऐसे में हरियाणा राज्य ने भी सबके सामने एआई तकनीक को लेकर अपनी योजना पेश की है। एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सत्र में हरियाणा ने स्पष्ट किया है कि एआई अब केवल छोटे प्रयोगों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे परिवहन, उद्योग, कृषि और शहरी निकायों को जोड़ने वाले साझा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में लागू किया जाएगा।
विश्व बैंक, एडीबी और एआईआईबी जैसे वैश्विक संस्थानों ने हरियाणा की इस पहल की सराहना की है। हरियाणा के हारट्रोन के एमडी के अनुसार एआई को खर्च के नजरिए से नहीं देखा जा सकता है। इसके संचालन, साइबर सुरक्षा और अपडेट के खर्च को भी बजट का हिस्सा बनाना होगा।
उनका कहना है कि राज्य हरियाणा एआई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत एआई को साझा डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में विकसित करने की तैयारी है।
हरियाणा में एआई तकनीक के जरिए कृषि, परिवहन, उद्योग और शहरी निकाय की सेवाओं की निगरानी, पारदर्शिता, तेज डिलीवरी और संसाधनों की बचत पर जोर दिया जाएगा। इसके तहत सभी विभागों की साझा डिजिटल लेयर बनाने, बैंकिंग प्रक्रियाओं के बीच तालमेल, डिजिटल खरीद, निवेश आदि से जुड़ी सेवाओं को बेहतर बनाने की योजना है।




https://shorturl.fm/WAMIS
https://shorturl.fm/Z9aJQ
https://shorturl.fm/sgz6b
https://shorturl.fm/toDWF
https://shorturl.fm/MSQxu
https://shorturl.fm/W5ZvO
https://shorturl.fm/tuIVy
https://shorturl.fm/vB3Hz
https://shorturl.fm/fibLV
https://shorturl.fm/Nqp8d
https://shorturl.fm/Qkg67
https://shorturl.fm/IAPp5
https://shorturl.fm/ah94J
https://shorturl.fm/3zVsx
https://shorturl.fm/rStwe
https://shorturl.fm/jo54N
https://shorturl.fm/HRQX9
https://shorturl.fm/YUlJt