By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: अभय चौटाला की मांग: किसानों को ₹50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबर

अभय चौटाला की मांग: किसानों को ₹50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा

khushi Mukhija
Last updated: October 26, 2026 5:57 pm
khushi Mukhija
Published: October 26, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में पिछले 48 घंटों के दौरान हुई तेज ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। खेतों में लहलहाती फसलें तबाह होने के बाद राजनीति भी गरमा गई है। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की है।

इन जिलों में 80 से 100 प्रतिशत तक फसलें बर्बाद

अभय चौटाला ने बताया कि प्रदेश के भिवानी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, जींद, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जिलों में ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों, चना और सब्जियों की फसलें 80 से 100 प्रतिशत तक नष्ट हो चुकी हैं।

उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि किसान ने आढ़ती से कर्ज लेकर, खाद और बीज डालकर बड़ी उम्मीदों से फसल बोई थी, लेकिन इस प्राकृतिक आपदा के बाद उसके हाथ में कुछ नहीं बचा है।

वोटर लिस्ट: 6 नवंबर को जारी होगी फाइनल सूची, 36 लाख नाम हो सकते हैं कम

“कागजों तक सीमित हैं गिरदावरी के आदेश”

चौटाला ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी बड़ी त्रासदी के बाद भी सरकार का कोई अधिकारी या प्रशासनिक अमला धरातल पर किसानों का हाल जानने खेत तक नहीं पहुंचा। सरकार केवल कागजों में स्पेशल गिरदावरी के आदेश देकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने अपने पिछले 12 सालों के कार्यकाल में किसानों की पूरी तरह अनदेखी की है, जिससे आज प्रदेश का किसान आर्थिक रूप से बदहाल हो चुका है।

इनेलो की मुख्य मांगें:

तत्काल स्पेशल गिरदावरी: सरकार बिना किसी देरी के धरातल पर पारदर्शी स्पेशल गिरदावरी करवाए।

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया। सरकार ने निजीकरण नहीं करने का भरोसा दिया है। बाकी मांगों पर चर्चा के लिए 3 नवंबर को फिर बैठक होगी।
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

50,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा: सभी प्रभावित किसानों को 50,000 रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जाए।

15 दिनों में सीधा भुगतान: मुआवजे की राशि 15 दिनों के भीतर सीधे किसानों के बैंक खातों (DBT) में भेजी जाए।

कर्ज माफी व सहायता: किसानों के फसली कर्ज माफ किए जाएं तथा अगली बिजाई के लिए मुफ्त बीज और खाद उपलब्ध कराई जाए।

आंदोलन की दी चेतावनी

ओवरलोडिंग पर सख्ती, एक टोल से 46 लाख जुर्माना

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने किसानों के हित में ये मांगें जल्द से जल्द स्वीकार नहीं कीं, तो इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ता किसानों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर सड़कों पर उतरेंगे और उग्र आंदोलन करेंगे।

 

You Might Also Like

हरियाणा स्टेट गेम्स के खिलाड़ियों को ग्रेडेशन सर्टिफिकेट मिलेगा या नहीं ? सामने आई बड़ी Update, पढ़िए
अभय चौटाला का बड़ा आरोप, “हरियाणा की BJP सरकार में कई सालों से चल रहा धान घोटाला”
हरियाणा के पर्यावरण मंत्री की उम्र 10 साल क्यों घटी ? राव नरबीर ने चिंता जताते हुए बताया ये बड़ा कारण
इस बार देश में सबसे ज्यादा प्रदूषण कहां फैला? एक अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा, पढ़िए
नगर निगम चुनावों की तैयारी में जुटी हरियाणा कांग्रेस, स्पेशल इलेक्शन कमेटी का किया गठन
TAGGED:abhayactionchautalacropdestructionfurioushailstromover
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
सिरसा में कपास की खेती
हरियाणा न्यूज़कृषि

सिरसा बना हरियाणा का सबसे बड़ा कॉटन हब

Bhawana Vats
Bhawana Vats
October 8, 2026
“डमी सीएम हैं नायब सैनी” पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, यहां पढ़िए उनका पूरा बयान
हरियाणा में सर्दी की छुट्टियों की घोषणा, इस दिन से 15 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल
साइबर सिटी गुरुग्राम को मिलेगी नई रफ्तार, द्वारका एक्सप्रेसवे तक मेट्रो विस्तार की तैयारी
रोहतक डबल मर्डर केस में बड़ी अपडेट, मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी सहित 3 गिरफ्तार
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?