Yuva Haryana : हरियाणा में कड़ाके की ठंड को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश जारी हो चुके है।
प्रदेश के सभी स्कूल एक जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। इसके बाद 16 जनवरी 2026 से स्कूल पहले की तरह नियमित रूप से खुल जाएंगे।
हालांकि, छुट्टियों के दौरान 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए बुलाया जा सकता है। यह प्रक्रिया सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड्स के नियमों के अनुसार होगी।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियाओं, प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए है।
निदेशालय द्वारा आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश संबंधी निर्देशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित की जाए।



