By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: सीएम के जापान दौरे के बाद हरियाणा के यह मंत्री भी गए विदेश, पांच दिन तक इस देश में रहेंगे
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़राजनीति

सीएम के जापान दौरे के बाद हरियाणा के यह मंत्री भी गए विदेश, पांच दिन तक इस देश में रहेंगे

Yuva Haryana
Last updated: October 25, 2025 2:04 pm
Yuva Haryana
Published: October 12, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana: इन दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री और मंत्री विदेश में जाकर प्रदेश के विकास को बढ़ावा देने पर ज्यादा जोर दे रहे है। सीएम नायब सैनी के तीन दिवसीय जापान दौरे के बाद अब सूबे के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा केन्या देश के दौरे पर गए हुए है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा इन दिनों 9 से 13 अक्टूबर तक केन्या की राजधानी नैरोबी में पांच दिवसीय दौरे पर हैं। उनके साथ 20 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी गया है। सरकार का कहना है कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और केन्या के बीच कृषि, बागवानी और कृषि उत्पादों के क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग को मजबूत करना और आधुनिक कृषि तकनीकों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

दौरे के दौरान हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान और अंतरराष्ट्रीय मक्का एवं गेहूं सुधार केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इन बैठकों में मक्का और गेहूं में नवाचार, कृषि मशीनीकरण, जलवायु परिवर्तन से निपटने की रणनीतियों और उन्नत कृषि तकनीकों के साझा उपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में यह सहमति बनी कि दोनों देशों के कृषि विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों के बीच एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू किए जाएं, ताकि कृषि अनुसंधान, प्रशिक्षण और नई तकनीकों के विकास में परस्पर सहयोग को बढ़ाया जा सके।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का कहना है कि यह दौरा हरियाणा के किसानों के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य राज्य के किसानों को वैश्विक स्तर की नवीन कृषि तकनीकों और सफल मॉडलों से जोड़ना है, ताकि उत्पादन बढ़ाया जा सके और लागत में कमी लाई जा सके।

श्याम सिंह राणा ने कहा कि किसानों और पशुपालकों की मेहनत और सरकार की किसान-हितैषी नीतियों ने भारत के कृषि क्षेत्र को मजबूती दी है। आज भारत दूध का विश्व का सबसे बड़ा उत्पादक है, मोटे अनाजों में अग्रणी है, जबकि चावल और गेहूं उत्पादन में दूसरे स्थान पर है। फलों, सब्जियों और मत्स्य पालन में भी भारत का योगदान उल्लेखनीय है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

आपको यह भी बता दें कि सीएम के जापान दौरे के बाद हरियाणा सरकार ने दावा किया है कि इस यात्रा से हरियाणा में कीरब 5000 करोड़ रूपये के निवेश की संभावनाएं बनी है। सरकार का कहना है कि जापान से ही 1980 के दशक में गुरुग्राम में मारुति उद्योग से भारत में निवेश की शुरुआत हुई थी।

जापान दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रति‌निधिमंडल ने जापान की अग्रणी कंपनियों और औद्योगिक समूहों से मुलाकात की और इन बैठकों के परिणामस्वरूप लगभग 4400 करोड़ रुपये से अधिक के 10 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि ओसाका स्थित कुबोटा ट्रैक्टर प्लांट का उन्होंने दौरा किया। कुबोटा ने हरियाणा में 2 हजार करोड़ से अधिक निवेश की पेशकश की। अब वह दिन दूर नहीं जब जापान का कुबोटा ट्रैक्टर हरियाणा के किसानों के खेत खलियान में अपना दम दिखाएगा।

You Might Also Like

अवैध खनन ने बिगाड़ी अरावली की सुंदरता, अब माइनिंग को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इतने पदों पर निकली सरकारी भर्ती
बिहार में किसकी बनेगी सरकार और किस पार्टी को कितनी सीटों का अनुमान ? देखिए Exit Poll Result
हरियाणा में जल्द कांग्रेस की लगेगी ‘पाठशाला’, सियासी गुर सिखाएंगे राहुल गांधी
हरियाणा में आढ़तियों के भुगतान में देरी, धान के उठान की मजदूरी का पैसा भी अटका
TAGGED:Agriculture MinisterJapankenyaShyam Singh Ranaकृषि किसान मंत्रीकेन्याजापान दौरानैरोबीश्याम सिंह राणासीएम नायब सैनीहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरशिक्षाहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में “गुरुजी” की नई ड्यूटी, पढ़ाने के अलावा अब आवारा कुत्तों की भी निगरानी करने का फरमान

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 26, 2025
हरियाणा में लुटेरों ने घर में मां-बेटे को बंधक बनाया, बेटे की हत्या कर लूट की वारदात को दिया अंजाम
केंद्र के बजट से हरियाणा को क्या मिला ? इन घोषणाओं से होगा ये फायदा, पढ़ें
दिल्ली बॉर्डर से हटाए जाएंगे टोल प्लाजा? बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती
हरियाणा के DGP का एक और बयान चर्चा में, इस बड़े अपराध को बताया बकवास और गालियां देने की कही बात
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?