By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में धान की सरकारी खरीद बंद, इस बार बंपर खरीद और कई विवाद हुए, पढ़िए
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरकृषिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में धान की सरकारी खरीद बंद, इस बार बंपर खरीद और कई विवाद हुए, पढ़िए

Yuva Haryana
Last updated: November 16, 2025 2:19 pm
Yuva Haryana
Published: November 16, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में धान की सरकारी खरीद प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शनिवार का दिन धान की सरकारी खरीद का आखिरी दिन रहा। आखिरी दिन मंडियों में धान की खरीद बहुत कम देखने को मिली। हालांकि, इस बार के पूरे सीजन में धान की बंपर खरीद देखने को मिली है।

इस बार धान खरीद के दौरान कई विवाद भी सामने आए। पहले धान की खरीद शुरू न होने के चलते किसान सड़कों पर उतरे और उसके बाद खरीद के दौरान तुलाई पर सवाल उठे। आखिरी दिनों में तो धान खरीद में बड़ा फर्जीवाड़ा भी सामने आया। यहां तक कि अनेक अधिकारियों-कर्मचारियों पर गाज गिरी, वहीं किसानों को बॉर्डर पर पहरा देकर पड़ोसी राज्यों से धान बेचने आ रहे वाहनों को रोकना पड़ा।

हरियाणा में 25 सितंबर से 15 नवंबर तक चली धान खरीद में हरियाणा ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार 54 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन राज्य की मंडियों में 62.03 लाख मीट्रिक टन की आवक और खरीद हुई। जो कि लक्ष्य से करीब आठ लाख मीट्रिक टन ज्यादा है।

किसानों के लिए राहत: तय सीमा से अधिक धान बिक्री के लिए आवेदन जरूरी

इस बार प्रदेश के 309093 किसानों से धान खरीद कर अब तक 1473692 करोड़ रुपए सीधे उनके खातों में भेजे जा चुके है।

प्रदेश की मंडियों में इस साल धान की रिकॉर्डतोड आवक देखने को मिली है। पिछले तीन वर्षों में जहां 2021, 2022 और 2023 में करीब 59 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। जबकि 2024 में यह घटकर 54 लाख मीट्रिक टन रहा।

कई प्रमुख अखबारों में प्रकाशित खबरों के अनुसार अब इस बंपर खरीद पर सवाल उठने भी शुरू हो गए है, क्योंकि इस बार हरियाणा में बारिश और बाढ़ के चलते 14.74 लाख एकड़ धान प्रभावित हुआ था।

हरियाणा में धान खरीद पर हंगामा: किसानों ने भाजपा कार्यालयों के बाहर दिया धरना, MSP न मिलने का आरोप

ऐसे में अब किसान संगठनों ने बाहरी राज्यों से आए धान की फर्जी तरीके से खरीद करके गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। उनका मानना है कि अधिकारियों, राइस मिलरों और आढ़तियों ने मिलकर फर्जी पंजीकरण कराए और बाहरी राज्यों से धान खरीदा। उनका यह भी आरोप है कि धान फसल खराबे की गिरदावरी अधूरी छोड़ी गई ताकि नुकसान का वास्तविक ब्योरा सामने न आए।

एक प्रमुख अखबार के मुताबिक मंडियों में फर्जी गेट पास कटने की शिकायतों और खेत में धान खराबे के बावजूद 61.91 लाख टन धान खरीद के लिए जे फार्म काटे गए। इस बार फर्जी गेट पास और फर्जी धान खरीद होने की बड़े स्तर पर शिकायतें मिली और एफआईआर भी दर्ज हुई।

अब विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है। सीएम ने बड़ा संज्ञान लेते हुए चावल मिलों में फिजिकल वेरिफिकेशन करने के निर्देश जारी किए है। सरकार का यह भी कहना है कि गेट पास की खामियों को दूर किया जाएगा और जो भी अफसर, कर्मचारी मिलीभगत में शामिल है, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

धान की अधिक पैदावार से किसान परेशान: पूछ रहे, अतिरिक्त फसल कहाँ बेचें?

You Might Also Like

हरियाणा में मनरेगा को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, हर हलके में होगी पैदल यात्रा
हरियाणा का यह दिग्गज नेता लेगा संन्यास, क्या बताई वजह ? यहां पढ़िए
अजब चोर का गजब कारनामा, बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज लेकर हुआ फुर्र
हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन से जुड़ी बड़ी खबर, सरकार ने पेंशन बढ़ोतरी का नोटीफिकेशन जारी किया
रूस-यूक्रेन युद्ध में हरियाणा के एक और युवक की मौत, वार में फंसे दूसरे साथी ने लगाई मदद की गुहार, Video वायरल
TAGGED:Government procurement of paddy stopped in Haryanathis time there was bumper purchase and many controversiesइस बार बंपर खरीद और कई विवाद हुएपढ़िएहरियाणा में धान की सरकारी खरीद बंद
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़शिक्षा

हरियाणा में शिक्षक तबादले पर हाईकोर्ट की रोक

Bhawana Vats
Bhawana Vats
October 10, 2026
बीरेंद्र सिंह को प्रभारी बनाने पर गोकुल सेतिया के सवाल
एशियन गेम्स में हरियाणवी खिलाड़ियों का जलवा, भारत की झोली में डाले इतने मेडल
हरियाणा में मेडिकल बॉन्ड पॉलिसी लागू करना कठिन, एमबीबीएस स्टूडेंट सहमत क्यों नहीं ? जानें
राष्ट्रमंडल कबड्डी चैम्पियनशिप: भारतीय टीम में हरियाणा के 6 खिलाड़ियों का चयन, 5 महाद्वीपों के 13 देश लेंगे हिस्सा
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?