By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: भारत आए रूसी राष्ट्रपति, हरियाणा के अनेक परिवारों को पुतिन के दौरे से क्या उम्मीद ? जानें पूरी कहानी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अंतरराष्ट्रीय समाचारआज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

भारत आए रूसी राष्ट्रपति, हरियाणा के अनेक परिवारों को पुतिन के दौरे से क्या उम्मीद ? जानें पूरी कहानी

Yuva Haryana
Last updated: December 5, 2025 4:26 pm
Yuva Haryana
Published: December 5, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : करीब चार साल बाद भारत के दौरे पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आए हैं। यह दौरा कई मायनों में खास है। पश्चिम और खासकर यूरोपीय देश पुतिन की इस यात्रा पर नजर बनाए हुए हैं।

इस बीच, हरियाणा के अनेक ऐसे परिवारों की भी पुतिन के भारत दौरे से उम्मीद जगी है, जिनके बेटे रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे हुए है।

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित हुई जानकारी के अनुसार कई परिवार वालों ने भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय को आग्रह भेजकर मुद्दा रूस के शीर्ष नेतृत्व तक उठाने की मांग की है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

इन परिजनों का कहना है कि एजेंटों ने झांसा देकर युवकों को पढ़ाई या नौकरी के नाम पर रूस भेजा था और फिर वहां के लोकल नेटवर्क ने धोखे से उन्हें रूसी सेना में भर्ती करवा दिया।

विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई एक जानकारी के अनुसार भी 44 भारतीय रूसी सेना में शामिल हुए है। लेकिन, परिजनों का मानना है कि ये संख्या ज्यादा है।

यहां तक कि रूस-यूक्रेन युद्ध में हरियाणा के दो युवकों की मौत भी हो गई। दरअसल, अक्टूबर माह में हिसार जिले के गांव मदनहेड़ी के सोनू की युद्ध के दौरान ड्रोन हमले में मौत गई थी। मौत से पहले सोनू ने अपने घर वालों आपबीती बताते हुए बताया था कि उसे जबरन रूसी आर्मी में भर्ती किया गया। छह अक्टूबर को रूस की सेना के एक अधिकारी का पत्र के जरिए सोनू की यूक्रेन में ड्रोन हमले में मौत की सूचना दी गई।


गांव मदनहेड़ी का ही एक और युवक अमन भी सोनू के साथ रूस गया था। सोनू की मौत के समय उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में अमन ने अपने हालात बयां करते हुए भारत सरकार से गुहार लगाई थी कि गार्ड की नौकरी का झांसा देकर उसे रूस बुलाया गया था, लेकिन 10 दिन के प्रशिक्षण के बाद उसे युद्ध के मैदान में भेज दिया गया और रोज वहां मौत उसके सामने खड़ी होती है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

इसी तरह इससे पहले सितंबर माह में कैथल जिले के कर्मचंद की भी रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान बमबारी में मौत हो गई। जनेदपुर गांव के 22 वर्षीय कर्मचंद को जर्मनी जाना था, लेकिन एजेंट ने उसे रूस भेज दिया और वहां सेना में भर्ती कर उसे युद्ध के मैदान में उतार दिया गया।

इन दो घटनाओं के बाद हरियाणा के युवा जहां रूस जाने से कतराने लगे तो वहीं परिजन भी रूस में गए हुए अपने बच्चों की खबर लेने लगे। ऐसे में अनेक युवाओं के लापता होने के मामले सामने आए। लंबे समय से अनेक परिवार वालों का अपने बच्चों के साथ संपर्क नहीं हुआ है।

रोहतक के तैमूरपुर गांव के संदीप सितंबर 2024 में रूस गए थे। परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे को पढ़ाई के साथ कुक का काम देने का वादा एजेंट ने किया था, लेकिन रूस पहुंचते ही उसके हाथ में बंदूक थमा दी गई। हाल ही में उसने एक वीडियो भेजा था कि उसकी जान को खतरा है। इस वीडियो के बाद परिजनों का अपने बेटे के साथ संपर्क नहीं हुआ है।

अंबाला के 32 वर्षीय मोहम्मद जावेद अगस्त 2025 में रूस गए थे। परिजनों के मुताबिक जावेद ने उन्हें बताया कि एजेंट ने उसे सेना में मजदूर के तौर पर भर्ती किया था, लेकिन 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद उसे बार्डर पर भेज दिया गया। ऐसे में थोड़े दिन पहले ही जावेद का फोन आया और उसने अपने परिवार को बच्चों और पत्नी का ख्याल रखने की बात कही। उसके बाद परिवार का जावेद के साथ कोई संपर्क नहीं हो रहा है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

इसी तरह फतेहाबाद के कुम्हारिया गांव के दो युवक अंकित और विजय भी रूस में फंसे हुए हैं। परिवार का उनसे डेढ़ महीने से कोई संपर्क नहीं है।

ऐसे में इन परिवारों का यही कहना है कि भारत सरकार उनके बेटों को बचाए, क्योंकि वह रूस में पढ़ने गए थे, न कि मरने। एजेंटों ने ही उनके बच्चों के साथ धोखा करके उन्हें युद्ध क्षेत्र में भेज दिया है। ये सभी परिवार रूस में फंसे अपने बच्चों की एक झलक के इंतजार में बैठे है और अब इनकी पुतिन के दौरे से खासा उम्मीद जगी है।

You Might Also Like

Weather Update: हरियाणा में मौसम की करवट, आने वाले दिनों में बारिश के चलते प्रदूषण से राहत के आसार
हरियाणा में जल्द कांग्रेस की लगेगी ‘पाठशाला’, सियासी गुर सिखाएंगे राहुल गांधी
आतंकी साजिश नाकाम, फरीदाबाद में डॉक्टर के घर पर मिला भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ
अनोखी पहल, अब हरियाणा की जेलों में कंप्यूटर चलाना सीखेंगे कैदी
हरियाणा की महाग्राम योजना में सामने आई गड़बड़ी, सरकार ने लिया एक्शन और इन पर गिरी गाज
TAGGED:Russian President visits India. What do many families in Haryana expect from Putin's visit?भारतभारत आए रूसी राष्ट्रपतिराष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिनहरियाणा के अनेक परिवारों को पुतिन के दौरे से क्या उम्मीद ? जानें पूरी कहानी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा के वर्क स्लिप घोटाले से जुड़ी बड़ी अपडेट, सीएम के एक्शन पर जांच समिति गठित

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 2, 2026
Cyber Crime रोकने में किस राज्य की पुलिस सबसे आगे ? एक रिपोर्ट में सामने आई यह बड़ी जानकारी, पढ़िए
2021 London Awards: Dua Lova, Natalia Styles & More Wow on Red Carpet
MDU में शिक्षकों का भारी टोटा, 5 साल से भर्ती नहीं होने के चलते स्टूडेंट ही बन रहे ‘गुरुजी’
दक्षिण हरियाणा के लिए अच्छी खबर, SYL का पानी पहुंचाने के लिए नई योजना तैयार, पढ़ें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?