By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में 2.30 लाख आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट को हरियाणा सरकार ने क्या दिया जवाब? पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में 2.30 लाख आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट को हरियाणा सरकार ने क्या दिया जवाब? पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Yuva Haryana
Last updated: November 9, 2025 4:45 pm
Yuva Haryana
Published: November 9, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों और मवेशियों के बढ़ते खतरे पर सख्त रुख अपनाते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के मामले में सुनवाई करते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अहम निर्देश जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों के परिसर से सभी आवारा कुत्तों को हटाया जाए। कोर्ट ने यह भी कहा कि नसबंदी के बाद इन कुत्तों को उसी इलाके में वापस नहीं छोड़ा जाएगा।

एक प्रमुख अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के चलते हरियाणा सरकार की ओर से नसबंदी अभियान भी तेज कर दिया गया है। इस विषय पर हरियाणा सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में 31 अक्टूबर को एक रिपोर्ट दायर हुई है।

आपको बता दें कि हरियाणा के 87 शहरी निकायों में करीब दो लाख 30 हजार 675 आवारा कुत्ते हैं। इनमें 60 हजार 812 कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण और टैगिंग की जा चुकी है।

राज्य सरकार ने अपना एक एक्शन प्लान देते हुए सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि प्रदेश के सभी निकायों में जल्द नसबंदी कार्य शुरू होगा। अधिकांश निकायों के टेंडर जारी किए जा चुके हैं जबकि कुछ जिलों में कार्य प्रारंभ भी हो गया है।

2023 के एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) नियमों के तहत जिन कुत्तों की नसबंदी और टैगिंग की गई है, उन्हें वहीं छोड़ दिया गया है जहां से उन्हें पकड़ा गया था।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

हरियाणा निकाय विभाग ने भी निर्देश जारी किए हैं कि आक्रामक कुत्तों को सड़कों पर नहीं छोड़ा जाएगा बल्कि उन्हें विशेष बाड़ों में रखा जाएगा। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और सोसाइटी प्रबंधन को अपने क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के लिए आहार की जिम्मेदारी निभानी होगी।

फीडिंग सेंटर भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बच्चों के खेल स्थलों और मुख्य द्वारों से दूर बनाए जाएंगे ताकि किसी को असुविधा न हो। भोजन का समय भी इस तरह तय किया जाएगा कि वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को परेशानी न हो। पशु प्रेमियों को गोद लेने की अनुमति दी जाएगी लेकिन उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि कुत्ता दोबारा सड़क पर न लौटे।

एक अहम जानकारी यह भी सामने आ रही है कि नगर निगम यमुनानगर में 10 साल बाद नसबंदी टेंडर जारी किया गया है। इसी तरह गन्नौर नगर पालिका में पांच साल बाद यह प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके अलावा सिवान, करनाल, कलानौर, हथीन, नीलोखेड़ी, खरखौदा, नारनौंद, तरावड़ी, घरौंडा, सिरसा, फरुखनगर, पुंडरी, कुंडली नगर पालिका व रोहतक, गुरुग्राम नगर निगम समेत कई निकायों में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरियाणा के 11 जिलों में अब तक लावारिस कुत्तों के लिए आश्रय स्थल नहीं बने हैं जबकि 13 जिलों में नसबंदी का काम रुका हुआ है। स्थिति यह है कि सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और अस्पतालों के पास झुंड में घूमते कुत्ते लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं।

सिरसा के डबवाली क्षेत्र के गांव बिज्जूवाली की एक निवासी महिला की कुत्ते के काटने के कारण इसी साल 16 जुलाई को मौत हो गई थी।

नारनौल, अंबाला, करनाल, भिवानी, चरखी दादरी, सिरसा, झज्जर, कैथल में कोई आश्रय स्थल नहीं है। रोजाना कुत्ते के काटने के रोहतक में 60, पानीपत में 30 और कैथल में 15 केस आ रहे हैं।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

सिरसा में पिछले छह माह में कुत्तों के काटने के 65 मामले सामने आए हैं। सिरसा नगर परिषद ने अभियान चलाकर करीब 266 कुत्तों का बधियाकरण किया था।

रोहतक में आश्रय स्थल में 70 कुत्ते हैं। तीन माह में 1,500 का बधियाकरण हुआ। पीजीआईएमएस में रोजाना औसतन 60 डॉग बाइट केस आ रहे हैं।

पानीपत में रोजाना 30 मामले अस्पताल में पहुंच रहे हैं।

कैथल में रोजाना 15 डॉग बाइट केस दर्ज हो रहे हैं।

सोनीपत में अस्थायी आश्रय स्थल है। रोज 100 से अधिक डॉग बाइट केस आ रहे हैं।

रेवाड़ी और धारूहेड़ा में पहले ही टेंडर हो चुके हैं जमीन और फंड तय हो चुका है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

जींद में आश्रय स्थल बना है। 700 कुत्तों को वैक्सीन लग चुकी है।

कुरुक्षेत्र स्थित मिर्जापुर में बंद स्कूल में अस्थायी आश्रय स्थल है। एक सप्ताह में 50 कुत्ते पकड़े गए।

यमुनानगर के जगाधरी में आश्रय स्थल है।

फतेहाबाद में 2,130 कुत्तों का बधियाकरण हुआ। छह माह में 232 लोगों को रेबीज वैक्सीन लग चुकी है।

भिवानी में एक महीने में 4,300, चरखी दादरी में तीन माह में 2,895, हिसार में तीन माह में 3,000 डॉग के बाइट केस सामने आए।

You Might Also Like

बड़ी खबर: IPS पूरन कुमार सुसाइड केस में नया मोड़, जांच में जुटे एक पुलिस वाले ने की आत्महत्या, यह गंभीर आरोप लगाए
हिसार में सियासी ताकत दिखाएंगे पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह, जानिए अपनी नई पार्टी बनाएंगे या नहीं ?
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, पिछले 10 दिनों में इतना घटा दाम
हरियाणा के खिलाड़ियों के अच्छी खबर, खेलों का सामान खरीदने में जुटी सरकार
मोबाइल की लत ‘जानलेवा’, समाज को झकझोर देने वाली बड़ी घटना आई सामने
TAGGED:000 stray dogs in Haryana. What was the Haryana government's response to the Supreme Court? Read the full report.There are 230सुप्रीम कोर्ट को हरियाणा सरकार ने क्या दिया जवाब? पढ़िए पूरी रिपोर्टहरियाणा में 2.30 लाख आवारा कुत्ते
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़राजनीति

जेजेपी ने SC सेल की प्रदेश कार्यकारिणी का किया गठन, इन नेताओं को मिले अहम पद, देखिए पूरी लिस्ट

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 15, 2025
Haryana : 2 more private AYUSH hospitals empanelled
हरियाणा के खिलाड़ियों के अच्छी खबर, खेलों का सामान खरीदने में जुटी सरकार
अब लाडो को हर महीने नहीं मिलेगी लक्ष्मी ! योजना में बदलाव करने की तैयारी में हरियाणा सरकार
सस्ते दामों पर महंगी प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी, जानिए कैसा हुआ इस प्रॉपर्टी स्कैम का खुलासा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?