By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: बेटे की पिटाई और केस हल्का करने के नाम पर रिश्वत, 40 हजार लेते ASI गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्यहरियाणा न्यूज़

बेटे की पिटाई और केस हल्का करने के नाम पर रिश्वत, 40 हजार लेते ASI गिरफ्तार

khushi Mukhija
Last updated: November 29, 2026 1:01 pm
khushi Mukhija
Published: November 29, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: तरावड़ी थाने में तैनात जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक (ASI) अनुराग को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि मारपीट के मामले में रिमांड पर चल रहे युवक को परेशान न करने और केस में नरमी बरतने के बदले आरोपी ने उसके पिता से रिश्वत की सौदेबाजी की थी।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, तरावड़ी निवासी गुरुद्वारे के पाठी परमजीत सिंह ने शिकायत दी थी कि उनके बेटे खुशप्रीत के खिलाफ 23 अक्टूबर को तरावड़ी थाने में मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच ASI अनुराग कर रहे थे और खुशप्रीत पुलिस रिमांड पर था।

रोहतक शूटआउट: युवती पर गैंगस्टर रवि राठी से मिलीभगत का आरोप, जांच तेज

आरोप है कि 26 नवंबर को खुशप्रीत को अदालत में पेश करने के दौरान ASI अनुराग ने उसके पिता परमजीत से कहा कि यदि वह 50 हजार रुपये देंगे तो बेटे की पिटाई में हाथ हल्का रखेंगे, उसे बिना परेशानी कोर्ट में पेश करेंगे और केस भी हल्का बनाएंगे। आर्थिक मजबूरी जताने पर अगले दिन थाने में हुई बातचीत के बाद 10 हजार रुपये कम करके 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

एसीबी ने बिछाया जाल और दबोचा

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (पानीपत इकाई) के इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। शनिवार को राजपत्रित अधिकारी और गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता परमजीत को 40 हजार रुपये देकर तरावड़ी थाने भेजा गया। जैसे ही ASI अनुराग ने रिश्वत की रकम ली, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

करनाल NDRI मेले में 57.08 किलो दूध देकर गाय ने जीता पहला पुरस्कार

जिस केस की जांच में मांगी रिश्वत, उसमें भी गंभीर आरोप

जिस मामले की जांच के दौरान रिश्वत मांगी गई, वह भी पुरानी रंजिश और गवाह पर समझौते का दबाव बनाने से जुड़ा था। 16 अप्रैल को रमाना गांव में रामबीर के साथ हुई मारपीट के मामले में खुशप्रीत समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ था, जो अदालत में विचाराधीन है और रामबीर उसमें गवाह है। आरोप है कि समझौते से इनकार करने पर 22 अक्टूबर की रात खुशप्रीत और कुलजोत ने साथियों के साथ हथियार लेकर रामबीर के घर पर हमला करने का प्रयास किया था, जिसके बाद 23 अक्टूबर को दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

फिलहाल एसीबी ने आरोपी ASI के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हरियाणा के 10,757 अतिथि अध्यापक 160 दिन से धरने पर, 1 दिसंबर को बैठक

You Might Also Like

हरियाणा में भाजपा सरकार 3.0 का एक साल पूरा, सरकार ने किया नॉनस्टॉप विकास का दावा, गिनाई यह उपलब्धियां
हरियाणा में विकास परियोजनाओं में देरी पर ठेकेदारों को लगेगी पेनल्टी
सूरजकुंड झूला हादसे पर एक्शन और मरहम, अब तक की पूरी अपडेट जानें
फरीदाबाद में नशा-मुक्त हरियाणा का संकल्प, नमो मैराथन में 1.35 लाख लोगों ने ली नशे के खिलाफ शपथ
जेजेपी के संगठन में विस्तार, SC सेल में 84 हलका अध्यक्ष बनाए, देखें पूरी लिस्ट
TAGGED:acb raidAnti Corruption Bureauasi arrestedBribery CaseCrime News Haryanaharyana police corruptionHindi news websiteKarnal Newspanipat acbtaraori police station
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में लंपी वायरस का कहर, अभय चौटाला ने भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Yuva Haryana
Yuva Haryana
September 18, 2026
दुष्यंत चौटाला का बड़ा दावा, “JJP के सत्ता से बाहर होने के बाद एक रूपया भी नहीं बढ़ी बुढ़ापा पेंशन”
दीपेंद्र हुड्डा का BJP पर निशाना, बोले- रोजगार के लिए विदेश जा रहे युवा
दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार को घेरा, बेरोजगारी और खराब कानून व्यवस्था का उठाया मुद्दा
हरियाणा में दो साल से ग्रुप-सी, डी की नई भर्ती नहीं, सीईटी पास युवा कर रहे मजदूरी
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?