By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में लंपी वायरस का कहर, अभय चौटाला ने भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकारहरियाणा सरकार

हरियाणा में लंपी वायरस का कहर, अभय चौटाला ने भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Yuva Haryana
Last updated: September 18, 2026 4:27 pm
Yuva Haryana
Published: September 18, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में लंपी वायरस से अब तक 70 से ज्यादा गायों की मौत हो चुकी है और करीब 7600 गायें इस बीमारी की चपेट में आ चुकी है, जिससे पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है।

इस मुद्दे को उठाते हुए इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय चौटाला ने हरियाणा में तेजी से फैल रही लंपी बीमारी पर गहरी चिंता व्यक्त की और भाजपा सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही और कमजोर तैयारियों के कारण इस बीमारी के बढ़ते प्रकोप से पशुपालकों में दहशत का माहौल है और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, जान से मारने की दी धमकी

अभय चौटाला ने कहा कि पशुपालकों की आजीविका पशुधन पर निर्भर है, लेकिन भाजपा सरकार उनकी इस गंभीर समस्या के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। सरकार के पास बीमारी की रोकथाम के लिए समय था, संसाधन थे और इनेलो ने समय रहते सरकार को संभावित खतरे से आगाह भी किया था, लेकिन सरकार ने चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया।

उन्होंने कहा कि आज सरकार की इसी लापरवाही का खामियाजा प्रदेश के पशुपालकों को अपने पशुधन की कीमत चुकाकर भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र में इनेलो पार्टी की तरफ से लंपी बीमारी की रोकथाम और उपचार को लेकर सरकार से सवाल किया था, लेकिन सरकार की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

अभय ने कहा कि सरकार ने 19 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था, जबकि उस समय तक केवल 13 लाख 42 हजार पशुओं का ही टीकाकरण हो पाया था। इससे साफ है कि सरकार के दावे और जमीन पर किए गए काम में बड़ा अंतर है।

हरियाणा में हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए ये आदेश

अभय चौटाला ने मांग की कि सरकार युद्धस्तर पर टीकाकरण और उपचार अभियान चलाए, प्रत्येक गांव में पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाए तथा लंपी बीमारी से पशु गंवाने वाले पशुपालकों को तत्काल उचित आर्थिक मुआवजा दे।

उन्होंने कहा कि सरकार को अब भी चेत जाना चाहिए, क्योंकि पशुपालकों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

हरियाणा में पराली जलाने पर सख्ती की तैयारी, 8200 अधिकारी तैनात और ड्रोन से निगरानी

You Might Also Like

हरियाणा में 18 साल बाद इन HCS अफसरों को बड़ी राहत, IAS बनने का रास्ता हुआ साफ
झज्जर में 39 लाख के लूटकांड में बड़ा खुलासा, ‘अपना’ ही निकला मास्टरमाइंड
केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारी, हरियाणा ने केंद्र सरकार के आगे रखी ये डिमांड, पढ़ें
हरियाणा का नया DGP कौन? दौड़ में इन अफसरों के नाम सबसे आगे
हरियाणा में ‘छोटी सरकार’ के लिए चुनावी सुगबुगाहट तेज, इन निगमों का कार्यकाल होने वाला है खत्म
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अंतरराष्ट्रीय समाचारअन्य

बिना करेंसी और एयरपोर्ट के कैसे कोई देश बना सकता है अमीर ? यहां जानिए इस छोटे से देश की बड़ी खास बातें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 28, 2025
हरियाणा में रंगदारी का बड़ा मामला, घर को बम से उड़ाने की धमकी देकर मांगे पांच करोड़
राहुल गांधी को कांग्रेस में गुटबाजी बर्दाश्त नहीं, हरियाणा में अनुशासन तोड़ने वालों को पार्टी से बाहर करने के आदेश
थार-बुलेट वाले बयान पर हरियाणा के डीजीपी की सफाई, “90% लोग मेरी बात से सहमत” का किया दावा
हरियाणा के 31 और युवा अमेरिका से डिपोर्ट, डंकी रूट से गए थे और अब दर्द भरी दास्तां लेकर लौटे भारत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?