By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड मामले में अब तक की पूरी अपडेट, जानिए कौन थे वाई पूरन ?
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड मामले में अब तक की पूरी अपडेट, जानिए कौन थे वाई पूरन ?

Yuva Haryana
Last updated: October 8, 2025 11:42 am
Yuva Haryana
Published: October 8, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की सुसाइड का मामला सुर्खियों में है। हमेशा सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत रखने वाले आईपीएस वाई पूरन कुमार ने आत्महत्या क्यों की होगी ? आज यह सवाल हर कोई पूछ रहा है।

दरअसल, हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार मंगलवार को चंडीगढ़ सेक्टर 11 स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए। जानकारी के अनुसार वाई पूरन ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या की। दोपहर एक बजे उन्होंने अपने गनमैन से सरकारी पिस्तौल मांगकर यह कहा था कि उन्हें कुछ काम है। इसके बाद वह अपने घर के बेसमेंट में चले गए। साउंड प्रूफ बेसमेंट होने के कारण गोली चलने की आवाज बाहर नहीं आई। करीब एक घंटे बाद जब उनकी बेटी किसी काम से बेसमेंट में गई तो उसने देखा कि पूरन कुमार सोफे पर गिरे पड़े है और उनके सिर से खून बह रहा है। इसके बाद पूरन की बेटी ने सुरक्षाकर्मियों को बुलाकर पुलिस को सूचना दी।

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। यह सुसाइड नोट 8 पेज का बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में 30-35 आईपीएस, कुछ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, रिटायर्ड अधिकारियों के नाम शामिल है और इनपर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए है। सुसाइड नोट के साथ पुलिस को एक पेज की वसीयत भी मिली है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

आईपीएस पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में एक नया मोड़ ये भी आया है कि एक शराब व्यापारी ने पूरन कुमार के गनमैन सुशील पर मंथली मांगने का आरोप लगाया है। व्यापारी का आरोप है कि उसे जून माह में रोहतक स्थित आईजी ऑफिस बुलाकर धमकाया गया और वहां मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। व्यापारी के मुताबिक गनमैन सुशील ने उससे हर माह मंथली देने की मांग की थी। व्यापारी ने इस संबंध में पुलिस को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी है। इस मामले की शिकायत रोहतक अर्बन एस्टेट थाना में दर्ज कराई गई है। फिलहाल, आरोपी गनमैन सुशील पुलिस की गिरफ्त में है।

कौन हैं वाई पूरन कुमार
पूरन कुमार 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे
सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के हाथों पुलिस पदक से सम्मानित भी हुए
थोड़े दिन पहले ही इन्हें पीटीसी सुनारिया का आईजी बनाया गया था, 8 अक्टूबर को संभालना था कार्यभार
वे हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के आईजी भी रहे
वाई पूरन कुमार रोहतक रेंज के भी आईजी रहे
इन्होंने रोहतक मंडल के आईजी रहते हुए भिवानी की मनीषा की संदिग्ध मौत मामले की जांच भी की
इनकी पत्नी आईएएस पी अमनीत कुमार हैं, जो कि घटना के वक्त सीएम नायब सैनी के साथ जापान दौरे पर थी

सिस्टम खिलाफ आवाज उठाते थे पूरन 
वाई पूरन ने हरियाणा के मौजूदा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर से लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, पूर्व गृह सचिव राजीव अरोड़ा और पूर्व डीजीपी मनोज यादव के खिलाफ कई बार मोर्चा खोला।

2024 लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने तत्कालीन मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल के खिलाफ भी चुनाव आयोग को शिकायत की थी। उनका आरोप था कि राज्य चुनाव आयोग जातिगत मामलों को देखते हुए अफसरों पर कार्रवाई करता है। उनका मानना था कि केवल अनुसूचित जाति के अफसरों को बदला जा रहा है, लेकिन स्वर्ण जाति के अफसरों को नहीं बदला जा रहा।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

वाई पूरन ने साल 2022 में तत्कालीन गृह सचिव राजीव अरोड़ा पर भी भेदभावपूर्ण तरीका अपनाकर पूर्व डीजीपी मनोज यादव के पक्ष में जांच रिपोर्ट देने का आरोप लगाया था। यह मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट तक भी गया।

इन्होंने 9 आईपीएस अधिकारियों को दो-दो सरकारी मकानों के अलॉटमेंट करने का मुद्दा भी उठाया। इसके बाद संबंधित अधिकारियों के एक-एक सरकारी मकान खाली करावाए गए और उनसे जुर्माना भी लिया गया।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

हरियाणा में राष्ट्रपति मुर्मू ने राफेल में उड़ान भरकर रचा इतिहास, देखें वीडियो
प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, प्रबंधन आयोग को लगाई फटकार और मांगा जवाब
कांग्रेस सांसद जयप्रकाश का CM पर आरोप, “नायब सैनी ने किसानों की नहीं सुनी बातें”
बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली NCR में लगा GRAP 3, हरियाणा में 81 नोडल अफसरों को भेजा गया नोटिस
हरियाणा में कांग्रेस का ट्रेनिंग कैंप शुरू, 10 दिन तक चलेगी सियासी पाठशाला और राहुल गांधी भी आएंगे
TAGGED:CASEChandigarhIPS Y PURANIPS वाई पूरन कुमार सुसाइडRohtaksuicideआत्महत्याखुदकुशीचंडीगढ़रोहतकसुसाइड
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में आगामी बजट की तैयारी, CM नायब सैनी ने कृषि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का दिया भरोसा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 16, 2026
मौसम अपडेट : पहाड़ों में बर्फबारी और शीतलहर, मैदानी इलाकों में लुढ़का पारा
हरियाणा में खस्ता खेल व्यवस्था पर बड़ा खुलासा, गहरी नींद के बाद अब क्यों जागा विभाग ?
आरक्षण पर भारत के चीफ जस्टिस का बड़ा बयान, IAS के बच्चों की जगह इन्हें लाभ देने की पैरवी की
हरियाणा में पिछले 7 सालों में 400 सरकारी स्कूलों पर लगा ताला, शिक्षा मंत्री का क्या कहना? पढ़ें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?