By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: बिहार में NDA की बंपर जीत और महागठबंधन की करारी हार, PM मोदी ने दिखाया ‘बिहारी स्टाइल’
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

बिहार में NDA की बंपर जीत और महागठबंधन की करारी हार, PM मोदी ने दिखाया ‘बिहारी स्टाइल’

Yuva Haryana
Last updated: November 15, 2025 11:08 am
Yuva Haryana
Published: November 14, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने प्रचंड जीत दर्ज की है। जशन में डूबा एनडीए जहां अब शपथ ग्रहण की तैयारी कर रहा है तो वहीं महागठबंधन को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल बिहार में हुई मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सवाल उठा रहा है।

मोदी ने बिहारी स्टाइल में लहराया गमछा

बिहार की बड़ी जीत के बाद बीजेपी ने दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर पर जीत का जश्न मनाया। बीजेपी ऑफिस पहुंचते ही पीएम मोदी ने बिहारी स्टाइल में गमछा लहराते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत पार्टी के अनेक दिग्गज नेता और बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वीडियो देखें

बिहार की जीत पर पीएम मोदी ने प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि एनडीए ने राज्य का चौतरफा विकास किया है। लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है। मोदी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए परिवार के हमारे सहयोगी चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को इस जबरदस्त जीत के लिए हार्दिक बधाई देते है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाते हुए यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया।

बिहार में महागठबंधन और कांग्रेस की बुरी तरह हार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी पहला बयान सामने आया है। राहुल गांधी ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर बिहार की जनता का आभार जताते हुए कहा कि:-

“मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे”

बंपर जीत से खुश भाजपा देशभर में जशन मना रही है। इस बीच, हरियाणा में जलेबी की भी एंट्री हो चुकी है, कहीं भाजपा कार्यकर्ता जलेबी निकाल कर जीत की मिठास बढ़ा रहे है तो सोनीपत में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को जलेबी खिलाई और बिहार के लोगों को बधाई दी।

वीडियो देखें

आपको यह भी बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में वोट चोरी के आरोप में दिखाया गया सीएम नायब सैनी का एक पुराना बयान भी बिहार चुनाव परिणाम के दिन चर्चा का विषय बना हुआ है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

पहले सीएम का पुराना बयान सुनिए…

दरअसल ये पुराना बयान खुद भाजपा ने ही शेयर करके राहुल गांधी पर तंज कसा है। हरियाणा भाजपा ने सोशल मीडिया पर सीएम के पुराने बयान को जारी करते हुए लिखा है कि “हमारे पास हर प्रकार की व्यवस्था है और राहुल जी मेरे इस संदेश को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं”

वहीं हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा है कि बिहार का चुनाव पूरे हिन्दूस्तान के लिए बहुत बडा पैगाम है क्योंकि दुनिया झूठे वायदे नहीं चाहती है बल्कि दुनिया काम व विकास चाहती है। विज ने कहा कि बिहार की जागरूक जनता ने जंगलराज को जडों से साफ कर दिया है और कटटा राज के मुंह मोड दिया हैं और बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास की नीति को स्वीकार किया है।

कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इसे आशाओं से विपरीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में एसआईआर के जरिए 65 लाख वोट काटे गए थे और इसी गड़बड़ी के चलते बिहार में रुझान भी सामने आ रहे है।

राव नरेंद्र ने कहा कि 2014 के बाद हुए चुनावों के जितने भी परिणाम सामने आए है वह सभी लोगों की आशाओं के विपरीत ही रहे है। उन्होंने कहा कि 2024 में हरियाणा लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में विपक्ष के साथ भाजपा नेता भी कहने लगे थे कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी, लेकिन जब परिणाम आए तो वह बिल्कुल ही उल्ट निकले।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

वहीं बिहार में महागठबंधन की हार पर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि:-
“बिहार में जो खेल एसआईआर ने किया है, वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, यूपी और बाकी जगह पर अब नहीं हो पाएगा क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे। सीसीटीवी की तरह हमारा पीपीटीवी मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है।”

 

You Might Also Like

हिसार एयरपोर्ट से जम्मू की फ्लाइट कब ? हरियाणा के हवाई सफर से जुड़ी नई अपडेट जानें
हरियाणा में “गुरुजी” की नई ड्यूटी, पढ़ाने के अलावा अब आवारा कुत्तों की भी निगरानी करने का फरमान
हरियाणा में बीजेपी को मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, ये बड़े नाम दौड़ में शामिल
हरियाणा में लुटेरों ने घर में मां-बेटे को बंधक बनाया, बेटे की हत्या कर लूट की वारदात को दिया अंजाम
हरियाणा में आयकर विभाग की बड़ी रेड, तीन दिन तक चली गुपचुप जांच, जानें पूरा मामला
TAGGED:Haryana CM's old statement in discussionNDA heading towards a landslide victory in Biharअखिलेश यादवअनिल विजकांग्रेस नेताबिहार में प्रचंड जीत की ओर NDAभूपेंद्र हुड्डाराहुल गांधीसीएम नायब सैनीहरियाणा बीजेपीहरियाणा में CM का पुराना बयान चर्चा में
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरकृषिराजनीतिहरियाणा न्यूज़

“किसानों को ना मिला मुआवजा और न ही अगली फसल की आस” ये बात कहकर इस नेता ने BJP पर साधा निशाना

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 26, 2025
पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर भारत ने रचा इतिहास, पांच दशक के इंतजार के बाद आया ये बड़ा दिन
चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, तीन लाख पार पहुंचे दाम और जानें ताजा भाव
हरियाणा में आयकर विभाग की बड़ी रेड, तीन दिन तक चली गुपचुप जांच, जानें पूरा मामला
खतरनाक स्तर पर प्रदूषण और हरियाणा के 14 जिलों में GRAP-4 की पाबंदिया, सरकार पर उठे सवाल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?