By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में किसानों से नहीं वसूला जाएगा पुराना स्टांप शुल्क, हाईकोर्ट ने आदेश किए रद्द
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़

हरियाणा में किसानों से नहीं वसूला जाएगा पुराना स्टांप शुल्क, हाईकोर्ट ने आदेश किए रद्द

Bhawana Vats
Last updated: November 23, 2026 1:03 pm
Bhawana Vats - Editor
Published: November 23, 2026
Share
SHARE

जमीन अधिग्रहण के मुआवजे से दूसरी कृषि भूमि खरीदने पर नहीं लगेगा स्टांप शुल्क, हाईकोर्ट ने सरकार के आदेश किए रद्द

Contents
दो साल के भीतर जमीन खरीदने पर मिलती है छूटसरकार ने 2019 और 2021 में जारी किए थे पत्रहाईकोर्ट ने बताया प्रशासनिक पत्र वैधानिक अधिसूचना से ऊपर नहीं113 याचिकाओं पर एक साथ सुनाया फैसला

Yuva Haryana: हरियाणा के उन किसानों और जमीन मालिकों को बड़ी राहत मिली है, जिनकी जमीन सरकार ने अधिग्रहित की थी और जिन्होंने मुआवजे की रकम से दूसरी कृषि भूमि खरीदी थी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पात्र किसानों को पहले से मिली स्टांप शुल्क और पंजीकरण फीस की छूट सरकार पिछली तारीख से वापस नहीं ले सकती। अदालत ने इस संबंध में हरियाणा सरकार की ओर से 2019 और 2021 में जारी किए गए दोनों पत्रों को रद्द कर दिया है।

जस्टिस कुलदीप तिवारी की अदालत ने 31 अक्टूबर 2026 को 113 याचिकाओं पर एक साथ फैसला सुनाते हुए कहा कि प्रशासनिक आदेशों के जरिए पहले से जारी वैधानिक अधिसूचनाओं के तहत मिले लाभ को खत्म नहीं किया जा सकता। अदालत ने इन पत्रों के आधार पर जारी नोटिस और कलेक्टर व कमिश्नर के बाद के आदेशों को भी रद्द कर दिया।

दो साल के भीतर जमीन खरीदने पर मिलती है छूट

हरियाणा सरकार ने 9 नवंबर 2010 को पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) नीति अधिसूचित की थी। इसके तहत जिन किसानों की जमीन सार्वजनिक उद्देश्य के लिए अधिग्रहित की जाती है, उन्हें मुआवजे की राशि से प्रदेश के भीतर दूसरी कृषि भूमि खरीदने पर स्टांप शुल्क और पंजीकरण फीस में छूट देने का प्रावधान किया गया था।

हरियाणा मानवाधिकार आयोग में सचिव पद खाली

इस सुविधा के लिए कुछ शर्तें निर्धारित हैं। किसान को मुआवजा मिलने के दो साल के भीतर हरियाणा में दूसरी कृषि भूमि खरीदनी होती है। छूट की सीमा मुआवजे की रकम और देरी से भुगतान पर मिले ब्याज तक रहती है। यदि खरीदी गई जमीन की कीमत मुआवजे की रकम से अधिक है, तो अतिरिक्त राशि पर नियमानुसार स्टांप शुल्क देना होगा।

इसके लिए किसान को संबंधित भूमि अधिग्रहण कलेक्टर से प्रमाणपत्र लेकर रजिस्ट्री के समय पंजीकरण अधिकारी के सामने प्रस्तुत करना होता है।

सरकार ने 2019 और 2021 में जारी किए थे पत्र

मामले में विवाद तब शुरू हुआ, जब राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 23 अक्टूबर 2019 को एक स्पष्टीकरण जारी किया। इसमें कहा गया कि जिन मामलों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पुराने भूमि अधिग्रहण कानून के तहत शुरू हुई थी, लेकिन मुआवजे का अवार्ड 1 जनवरी 2014 या उसके बाद घोषित हुआ, उनमें पुनर्वास नीति के अतिरिक्त लाभ लागू नहीं होंगे।

इसके बाद 19 अप्रैल 2021 को सरकार ने एक और पत्र जारी किया। इसमें 1 जनवरी 2014 से स्टांप शुल्क और पंजीकरण फीस की छूट वापस लेने की बात कही गई। साथ ही वर्ष 2018-19, 2019-20 और 2020-21 के लेन-देन का विशेष ऑडिट कराने तथा कथित कमी मिलने पर स्टांप एक्ट की धारा 47-A(3) के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसके आधार पर कई किसानों को नोटिस जारी किए गए।

हरियाणा-पंजाब में और बढ़ेगी ठंड

हाईकोर्ट ने बताया प्रशासनिक पत्र वैधानिक अधिसूचना से ऊपर नहीं

याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील दी गई कि सरकार ने 3 जनवरी 2011 को स्टांप शुल्क और पंजीकरण फीस में छूट देने के लिए अलग-अलग वैधानिक अधिसूचनाएं जारी की थीं। इन अधिसूचनाओं को विधिवत वापस या संशोधित नहीं किया गया था। ऐसे में केवल विभागीय पत्र जारी करके किसानों से पहले मिली छूट वापस नहीं ली जा सकती।

हाईकोर्ट ने इस दलील को स्वीकार करते हुए कहा कि छूट देने वाली वैधानिक अधिसूचनाएं प्रभावी बनी हुई थीं। प्रशासनिक निर्देश उनके कानूनी प्रभाव को समाप्त नहीं कर सकते। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार उचित कानूनी प्रक्रिया अपनाकर भविष्य के लिए छूट में बदलाव कर सकती है, लेकिन पहले पूरे हो चुके जमीन के सौदों पर पिछली तारीख से नई देनदारी नहीं थोपी जा सकती।

113 याचिकाओं पर एक साथ सुनाया फैसला

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि किसानों ने सरकार की वैध अधिसूचनाओं और सक्षम अधिकारियों से मिले छूट प्रमाणपत्रों पर भरोसा करके जमीन खरीदी थी। ऐसे सौदे पूरे होने के बाद उनके अधिकारों को पिछली तारीख से प्रभावित नहीं किया जा सकता।

हाईकोर्ट ने 2019 और 2021 के दोनों सरकारी पत्रों को रद्द करते हुए उनके आधार पर जारी धारा 47-A के नोटिस और बाद के आदेश भी निरस्त कर दिए। इस फैसले से उन किसानों और जमीन मालिकों को राहत मिली है, जिन्होंने अधिग्रहित जमीन के मुआवजे से निर्धारित शर्तों के तहत दूसरी कृषि भूमि खरीदी थी।

हरियाणा में टीबी के 5 हजार AI एक्सरों की जांच

You Might Also Like

रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप, हरियाणा के इतने छात्रों का हुआ चयन
“वोट चोरी” के मुद्दे पर हरियाणा कांग्रेस का हल्ला बोल, हुड्डा गुट की दूरी बनी चर्चा का विषय
शादी करवाने के लिए CRPF जवान ने छोड़ी ड्यूटी, बर्खास्तगी पर पहुंचा हाईकोर्ट और फिर आया ये फैसला, पढ़ें
केंद्र के बजट से हरियाणा को क्या मिला ? इन घोषणाओं से होगा ये फायदा, पढ़ें
हरियाणा में धान की सरकारी खरीद बंद, इस बार बंपर खरीद और कई विवाद हुए, पढ़िए
TAGGED:Agricultural LandcompensationFarmers NewsHaryana NewsJustice Kuldeep TiwariLand AcquisitionlandownersPunjab and Haryana High CourtRegistration FeeRehabilitation PolicyStamp Duty Exemptionकिसान समाचारकृषि भूमिज़मीन मालिकन्यायमूर्ति कुलदीप तिवारीपंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालयपंजीकरण शुल्कपुनर्वास नीतिभूमि अधिग्रहणमुआवजास्टाम्प शुल्क में छूटहरियाणा समाचारहरियाणा सरकार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
राजनीति

IPS वाई पूरन सुसाइड केस, सीएम आवास के बाहर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 14, 2025
हरियाणा में दर्दनाक हादसा, कार सवार तीन दोस्त जिंदा जले
आईएनएलडी का नूंह में शक्ति प्रदर्शन, 27 सितंबर की रैली पर टिकी नजर
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, पिछले 10 दिनों में इतना घटा दाम
तीन साल बाद भी शुरू नहीं हुई कैथ लैब, मरीजों पर बढ़ा इलाज का खर्च
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?