Yuva Haryana: हरियाणा में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या का मामला गरमाता ही जा रहा है। कांग्रेस लगातार इस मामले को उठा रही है। मंगलवार को कांग्रेस नेता एवं विपक्ष नेता राहुल गांधी ने पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात कर आरोपी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग की तो वहीं सड़क पर उतरकर कांग्रेस कार्यकर्ता भी भाजपा सरकार को घेरने में लगे हुए है।
इसी कड़ी में चंडीगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की भी हुई। इसके बाद पुलिस ने सीएम आवास को घेरने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को रोका।



