By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में बढ़ेगी ठंड, रात का तापमान 2-3 डिग्री गिरने के आसार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा में बढ़ेगी ठंड, रात का तापमान 2-3 डिग्री गिरने के आसार

khushi Mukhija
Last updated: November 24, 2026 12:04 pm
khushi Mukhija
Published: November 24, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है। उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के चलते हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में 9 डिग्री और करनाल में 9.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

तेज उत्तरी-पश्चिमी हवाओं से बढ़ेगी ठंड और कोहरा

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, फिलहाल किसी सक्रिय मौसम प्रणाली का प्रभाव नहीं है। ऐसे में 24 नवंबर से तेज उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने के आसार हैं, जिससे हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली के दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मंगलवार और बुधवार से कुछ स्थानों पर रात का तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक रहेगा तथा इस दौरान कोहरा छाने की भी संभावना है। वर्तमान में प्रदेश में रात का तापमान 8 से 11 डिग्री और दिन का तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि महेंद्रगढ़ में दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

लगातार दूसरे दिन भी प्रदूषण में राहत

हरियाणा में प्रदूषण के स्तर में लगातार दूसरे दिन कमी देखने को मिली। सोमवार को प्रदेश के किसी भी शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के स्तर तक नहीं पहुंचा। सबसे कम एक्यूआई पंचकूला में 94 और पलवल में 96 दर्ज किया गया।

अन्य प्रमुख शहरों की वायु गुणवत्ता इस प्रकार रही:

पांच सर्कल के 18 एक्सईएन-एसडीओ चार्जशीट, एमडी ने जताई नाराजगी

गुरुग्राम का पंचगांव और धारूहेड़ा: 277-277

हिसार और गुरुग्राम: 246-246

भिवानी: 268

रोहतक: 223

कैथल: 216

मानेसर: 211

दुष्यंत चौटाला का आरोप: भाजपा की नीतियों से अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा संकट

बल्लभगढ़: 210

जींद: 199

बहादुरगढ़: 196

अंबाला: 182

कुरुक्षेत्र और सोनीपत: 179-179

फरीदाबाद: 141

पांच माह में 4800 रुपये महंगी हुई सरसों, भाव 11 हजार पार

करनाल: 138

पराली जलाने पर मामला दर्ज

रोहतक के मदीना गांव में कृषि विभाग की शिकायत पर बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने मदीना कोरसन निवासी हंसराज के खेत में करीब एक एकड़ में पराली जलाने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। स्थानीय कमेटी ने जांच में फसल अवशेष जलाए जाने की पुष्टि की है।

You Might Also Like

कैथल महोत्सव में 900 विद्यार्थियों को परोसा घटिया भोजन
मॉक विधानसभा में अतिथि अध्यापकों को नियमित करने का प्रस्ताव पास
खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नरमी: 1,742 मामलों में से 895 में लगाया गया सिर्फ 10 हजार रुपये तक का जुर्माना
हरियाणा में 5 माह में 58 हजार राशन कार्डधारक घटे
गुरुग्राम: HRERA का बड़ा एक्शन, बकाए की वसूली के लिए 71 बिल्डरों के बैंक खाते सीज
TAGGED:Air PollutionAQIBalsamandcold waveDelhi NCR WeatherGurugramHaryana WeatherHisarKarnalPanchkulaRohtakStubble BurningTemperature Drop
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

नगर निगम चुनावों की तैयारी में जुटी हरियाणा कांग्रेस, स्पेशल इलेक्शन कमेटी का किया गठन

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 8, 2026
Advanced Ultrasound Machine installed at Civil Hospital Panchkula
पंचकूला: हमले की शिकार बच्ची की पढ़ाई का जिम्मा उठाएंगे समाजसेवी
कांग्रेस की दूरियों पर सैलजा ने उठाए सवाल
हरियाणा में 2.30 लाख आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट को हरियाणा सरकार ने क्या दिया जवाब? पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?