By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: दुष्यंत चौटाला का आरोप: भाजपा की नीतियों से अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा संकट
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

दुष्यंत चौटाला का आरोप: भाजपा की नीतियों से अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा संकट

khushi Mukhija
Last updated: November 24, 2026 12:25 pm
khushi Mukhija
Published: November 24, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: जननायक जनता पार्टी (जजपा) के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी, अपराध और आर्थिक अस्थिरता जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम नागरिकों, व्यापारियों और कलाकारों के बीच असुरक्षा का माहौल बना हुआ है, और भाजपा की नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है, जिससे आगे आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ सकता है।

दुष्यंत चौटाला रविवार को पटौदी खंड के खोड़ गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा घर-घर जाकर जजपा की नीतियों और पूर्व कार्यकाल के कामों की जानकारी जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा विरोधी आवाजों को दबाने का आरोप

पांच सर्कल के 18 एक्सईएन-एसडीओ चार्जशीट, एमडी ने जताई नाराजगी

सम्मेलन में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा विरोधी आवाजों को अलग-अलग मुद्दों के सहारे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके अनुसार, कभी क्षेत्र के नाम पर लोगों को बांटा जाता है, तो कभी विरोध करने वालों को नक्सली विचारधारा से जोड़ दिया जाता है। उन्होंने मतदाता सूची में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नामों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने का मुद्दा भी उठाया।

6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में स्थापना दिवस समारोह

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि आगामी 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में जजपा का नौवां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हों।

पांच माह में 4800 रुपये महंगी हुई सरसों, भाव 11 हजार पार

पटौदी को जिला बनाने पर कही यह बात

पत्रकारों द्वारा पटौदी को जिला बनाने से जुड़े सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में जजपा की सरकार बनने पर इस विषय में निर्णय लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने दक्षिण हरियाणा और पटौदी के समग्र विकास के लिए व्यापक योजनाएं बनाने की बात भी कही। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक गंगाराम, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा और पंचायत समिति पटौदी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व जिला पार्षद दीपचंद सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

हरियाणा में बढ़ेगी ठंड, रात का तापमान 2-3 डिग्री गिरने के आसार

You Might Also Like

HSVP प्लॉट धारकों को राहत, घर बैठे दर्ज होंगी शिकायतें
पानीपत और सोनीपत की 63 औद्योगिक इकाइयां प्रदूषण फैलाते पकड़ी गईं, HSPCB का नोटिस
अडानी पावर की बिजली सप्लाई याचिका होल्ड, सोनीपत-फरीदाबाद के लिए आवेदन
हरियाणा में बिजली निजीकरण पर घमासान: कर्मचारी 24 अक्टूबर तक हड़ताल पर
एसटीएफ का बड़ा एक्शन: देश में सबसे ज्यादा 15 भगौड़े गैंगस्टर हरियाणा लाए गए वापस, जानें पूरी सूची
TAGGED:BJPcrimeDushyant Chautalaeconomyfoundation dayHaryana PoliticsIndian PoliticsJJPMahendragarhPataudiPolitical NewsUnemployment
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़स्वास्थ्य एवं जीवनशैली

रेवाड़ी में 348 करोड़ से बनेगा नया अस्पताल

Bhawana Vats
Bhawana Vats
November 24, 2026
होर्डिंग पर फोटो न देख नाराज हुए हुड्डा, सम्मेलन छोड़ा
सरकार से सवाल, “हरियाणा में कब मिलेगी बुजुर्गों को बढ़ी हुई बुढ़ापा पेंशन ?”
हरियाणा में बढ़ेगी राशन डिपो की संख्या, लाभार्थियों को होगा ये फायदा
झज्जर कथित एनकाउंटर केस, अब CM के आदेश पर SIT करेगी मामले की जांच
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?