By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: पानीपत और सोनीपत की 63 औद्योगिक इकाइयां प्रदूषण फैलाते पकड़ी गईं, HSPCB का नोटिस
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

पानीपत और सोनीपत की 63 औद्योगिक इकाइयां प्रदूषण फैलाते पकड़ी गईं, HSPCB का नोटिस

Yuva Haryana
Last updated: September 26, 2026 1:48 pm
Yuva Haryana
Published: September 26, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) ने पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने पर पानीपत और सोनीपत की 63 औद्योगिक इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के निर्देशों के तहत HSPCB द्वारा चलाए जा रहे विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई है।

कैसी रही निरीक्षण रिपोर्ट?

सोनीपत स्थिति: जिले की कुल 326 ‘घोर प्रदूषणकारी इकाइयों’ (GPIs) में से 97 का निरीक्षण किया गया। इनमें से 46 इकाइयां नियमों का पालन करती पाई गईं, जबकि 51 इकाइयां गैर-अनुपालक मिलीं। इसके अलावा, 20 इकाइयों से लिए गए प्रदूषण जांच के नमूने भी फेल पाए गए हैं।

हरियाणा में 1,646 वार्ड समितियों के गठन पर कानूनी सवाल, एडवोकेट ने सरकार को भेजा नोटिस

पानीपत स्थिति: पानीपत में कुल 380 GPIs इकाइयां हैं। जांच की गई 147 इकाइयों में से 72 इकाइयां सही पाई गईं और 12 में उल्लंघन देखा गया। अन्य 63 इकाइयों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

CPCB के सख्त निर्देश

केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड ने राज्य बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि:

बिना उपचार के गंदे पानी को सीधे बहाने, ईपीटी बंद होने या निरीक्षण टीमों को रोकने जैसे गंभीर मामलों में 1 सप्ताह के भीतर बंदी या पर्यावरण मुआवजे की कार्रवाई की जाए।

हरियाणा: शराब कारोबार में ₹21.30 करोड़ का बड़ा घोटाला, सॉफ्टवेयर में हेराफेरी कर लगाया चूना; 6 ठेके और L-13 गोदाम सील

कारण बताओ नोटिस का जवाब न मिलने या उल्लंघन जारी रहने पर 30 दिनों के भीतर इकाई को बंद करने के निर्देश जारी किए जाएं।

अधिकारियों का बयान

अजय सिंह (क्षेत्रीय अधिकारी, HSPCB सोनीपत):

“GPIs का निरीक्षण लगातार जारी है और उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नियम तोड़ने वाली सभी औद्योगिक इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए हैं।”

अंबाला में एआई कैमरों ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, डेटा मैच नहीं होने पर जारी हुआ अलर्ट, नौ संदिग्ध अभ्यर्थी हिरासत में

भूपेंद्र सिंह चहल (क्षेत्रीय अधिकारी, HSPCB पानीपत):

“पानीपत में सभी गैर-अनुपालक औद्योगिक इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए हैं।”

You Might Also Like

हरियाणा में मेडिकल ऑफिसर पर लगे घूसखोरी के आरोप, निजी अस्पतालों को मरीज देने के बदले रुपए लेने का बड़ा मामला
Whatsapp पर आया ये वेडिंग कार्ड भूलकर भी मत करना डाउनलोड, खाली हो सकता है आपका बैंक खाता
बिना करेंसी और एयरपोर्ट के कैसे कोई देश बना सकता है अमीर ? यहां जानिए इस छोटे से देश की बड़ी खास बातें
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 27 से 29 सितंबर तक बारिश के आसार
हरियाणा में 2.5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला, मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार
TAGGED:industriesPanipatPollutionSONIPATunits
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
मनोरंजन

David is Tommy Wiseau in the First Teaser for The Amazon Warrior

Yuva Haryana
Yuva Haryana
August 28, 2021
पीएम मोदी आ सकते है हरियाणा, सोनीपत रैली रद्द होने के बाद अब नए कार्यक्रम की खबर आई सामने
हरियाणा में बेखौफ बदमाश, पूर्व विधायक से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी
हरियाणा में 18 साल बाद इन HCS अफसरों को बड़ी राहत, IAS बनने का रास्ता हुआ साफ
पहलवान विनेश फोगाट का यू-टर्न, दोबारा ‘दंगल’ में उतरने का किया ऐलान
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?