By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: घर की जिम्मेदारियों का बोझ: 61.5% लड़कियों की छूट रही पढ़ाई
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

घर की जिम्मेदारियों का बोझ: 61.5% लड़कियों की छूट रही पढ़ाई

khushi Mukhija
Last updated: October 21, 2026 11:41 am
khushi Mukhija
Published: October 21, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: बेटी के लिए घर में सपने तो देखे जाते हैं, पर उन्हें पूरा करने के लिए जरूरी समय कई बार नहीं मिल पाता। छोटे भाई-बहनों की देखभाल, खाना बनाने में मदद और घरेलू कामों के बीच बेटियों की पढ़ाई छूट जाती है। यही जिम्मेदारियां आगे चलकर नौकरी व कौशल (स्किल) सीखने के अवसरों में भी बाधा बन सकती हैं।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) की 2025-26 की रिपोर्ट में हरियाणा के आंकड़े इस चुनौती को साफ उजागर करते हैं। आंकड़ों के अनुसार, 15 से 21 साल की पढ़ाई से बाहर हुई लड़कियों में 61.5% ने घरेलू काम को इसकी मुख्य वजह बताया है।

लड़कों के लिए आर्थिक तंगी, लड़कियों के लिए घरेलू काम बड़ी वजह

जहाँ पढ़ाई से बाहर 15 से 21 वर्ष के 55.1% लड़कों ने पढ़ाई छूटने का कारण आर्थिक तंगी को बताया, वहीं इसी आयु वर्ग की लड़कियों में 61.5% ने घरेलू काम को वजह बताया। तुलनात्मक आंकड़ों में घरेलू काम के कारण पढ़ाई से बाहर लड़कियों की हिस्सेदारी 41.6% है, जबकि हरियाणा का आंकड़ा इससे 19.9 प्रतिशत अंक ज्यादा है। यह अंतर दर्शाता है कि लड़कियों की शिक्षा के लिए केवल स्कूल-कॉलेजों में दाखिला और फीस की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है, बल्कि घर में काम का बंटवारा भी बेहद मायने रखता है।

100 में करीब 50 युवा महिलाएं शिक्षा और रोजगार से बाहर (NEET)

पीएम मोदी के दौरे की तैयारी: एनएच-44 को चमकाने में जुटा NHAI

हरियाणा में 15 से 29 साल की 49.9% महिलाएं NEET (नॉट इन एजुकेशन, एम्प्लॉयमेंट एंड ट्रेनिंग) श्रेणी में हैं। यानी वे न तो पढ़ाई कर रही हैं, न नौकरी में हैं और न ही किसी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हैं।

पुरुषों में यह दर मात्र 8.7% है, जिससे दोनों के बीच 41.2 प्रतिशत अंक का बड़ा अंतर दिखता है। इस श्रेणी में शामिल 94.1% महिलाओं ने इसके लिए घरेलू जिम्मेदारियों को कारण बताया, जबकि केवल 2.9% ने ही नौकरी की तलाश न मिल पाने को वजह माना।

राजनीतिक प्रतिनिधित्व में भी महिलाओं की सीमित भागीदारी\

घरेलू जिम्मेदारियों का असर केवल चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश की निर्णय लेने वाली संस्थाओं में भी महिलाओं की हिस्सेदारी कम है:

विधानसभा: 90 सदस्यी हरियाणा विधानसभा में केवल 13 महिला विधायक (14.4%) हैं।

गुरुग्राम: 1003 एकड़ में बन रही ‘ग्लोबल सिटी’, जून 2027 तक पूरा होगा पहला चरण

लोकसभा: प्रदेश के 10 लोकसभा सांसदों में केवल 1 महिला सांसद (10%) है।

उपलब्ध तुलनात्मक आंकड़ों के अनुसार महिलाओं की हिस्सेदारी 15% है। महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने में राजनीतिक दलों की भूमिका अहम है—उन्हें टिकट मिलने, संगठन में नेतृत्व के अवसर और चुनाव लड़ने के लिए संसाधन व समर्थन मिलना उनकी राजनीतिक भागीदारी को तय करता है।

डॉ. सोनिका सेठी (एसोसिएट प्रोफेसर) का नज़रिया

“सोच बदलेगी, तभी बेटियों को मिलेगी बराबरी की राह”

आज भी समाज में बेटियों को घर की जिम्मेदारी निभाने वाली और बेटों को परिवार का भविष्य मानने की मानसिकता बनी हुई है। जबकि बेटियां भी परिवार की आर्थिक ताकत बन सकती हैं। घरेलू काम का बोझ इतना ज्यादा है कि कई छात्राओं को कॉलेज के लेक्चर तक छोड़ने पड़ते हैं, जिसका असर उनकी पढ़ाई, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों पर पड़ता है।

चमक-धमक और रुतबे का लालच: अपराध की दुनिया में उतर रहे हरियाणा-पंजाब के युवा

आज भी कई परिवारों में बेटी को BA (बीए) तक पढ़ाकर शादी करना ही मुख्य लक्ष्य माना जाता है। इसके बजाय, बेटियों को रोजगार से जोड़ने वाले कौशल सिखाने और करियर चुनने की स्वतंत्रता देने की सख्त जरूरत है।

You Might Also Like

हरियाणा में जमीन बंटवारे का संकट: 1.14 लाख फाइलें पेंडिंग, 3 महीने में सिर्फ 16% मामलों का निपटारा
हरियाणा: सड़क मरम्मत में लापरवाही पर एजेंसियों की बैंक गारंटी होगी कैश
सिरसा धान घोटाला: कपास की जगह धान मिलने पर 45+ मिल मालिकों पर FIR की तैयारी
सीएम सैनी के दौरे से पहले हरियाणा में CJP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, पार्टी ने लगाया अवैध कार्रवाई का आरोप
फर्जी डिग्री पर बनी थी JE: पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष की बेटी का प्रमोशन रद्द
TAGGED:burdenhouseholdofresponsibilities
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

सस्ते दामों पर महंगी प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी, जानिए कैसा हुआ इस प्रॉपर्टी स्कैम का खुलासा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 29, 2025
नेशनल हाईवे के मुसाफिरों को राहत, अब इतना सस्ता हुआ सफर
हरियाणा में 1,646 वार्ड समितियों के गठन पर कानूनी सवाल, एडवोकेट ने सरकार को भेजा नोटिस
हरियाणा में रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में पांच दोस्तों की मौत, 2 घायल
हरियाणा और जापान में हुए 6 समझौते, हजारों युवाओं को रोजगार देने का दावा
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?