By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में जमीन बंटवारे का संकट: 1.14 लाख फाइलें पेंडिंग, 3 महीने में सिर्फ 16% मामलों का निपटारा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा में जमीन बंटवारे का संकट: 1.14 लाख फाइलें पेंडिंग, 3 महीने में सिर्फ 16% मामलों का निपटारा

khushi Mukhija
Last updated: October 16, 2026 11:15 am
khushi Mukhija
Published: October 16, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में जमीन के बंटवारे (पार्टिशन) और इंतकाल की प्रक्रिया अधिकारियों की सुस्ती, पटवारियों की ढिलाई और स्टाफ की कमी के कारण बुरी तरह लटक गई है। प्रदेश भर के करीब 95 हजार परिवार अपनी जमीनों के न्याय के लिए तहसीलों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

भास्कर ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के 12 प्रमुख जिलों में दर्ज 1,14,716 मामलों में से पिछले तीन महीनों में महज 18,822 (16.4%) मुकदमों का ही समाधान हो सका है। नतीजा यह है कि 95,894 किसान और नागरिक आज भी इंसाफ के इंतजार में भटक रहे हैं।

क्यों अटक रहे हैं मामले? (देरी की मुख्य वजहें)

तहसीलदार रामनिवास भादू के अनुसार, केस लटकने के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:

नक्शा बनने पर आपत्ति (एतराज): जमीन बंटवारे के समय नक्शा जारी होते ही दूसरी पार्टी द्वारा आपत्ति दर्ज कराना।

पटवारियों की रिपोर्ट में देरी: गिरदावरी और जमीन की रिपोर्ट समय पर तैयार न होना।

स्टाफ की भारी कमी: तहसीलों में कर्मचारियों और न्यायिक अधिकारियों का पर्याप्त संख्या में न होना।

जिलों की स्थिति: कैथल सबसे पीछे, फतेहाबाद अव्वल

हरियाणा FSO भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, सिलेबस में पहली बार शामिल हुआ राज्य का सामान्य ज्ञान

फतेहाबाद: 8,652 कुल मामलों में से 4,302 (49.72%) निपटाए गए — प्रदेश में पहला स्थान।

भिवानी: 13,747 कुल मामलों में से 5,044 (36.69%) निपटाए गए।

जींद: 10,114 कुल मामलों में से 1,966 (19.44%) निपटाए गए।

गुरुग्राम: 11,043 कुल मामलों में से 1,709 (15.48%) निपटाए गए।

अंबाला: 10,962 कुल मामलों में से 1,537 (14.02%) निपटाए गए।

करनाल: 10,714 कुल मामलों में से 1,468 (13.70%) निपटाए गए।झज्जर: 12,129 कुल मामलों में से 1,402 (11.56%) निपटाए गए।

चरखी दादरी: 3,113 कुल मामलों में से 193 (6.20%) निपटाए गए।

हंसी: 4,57 कुल मामलों में से 241 (5.27%) निपटाए गए।

हरियाणा वन विभाग में फर्जीवाड़ा: चहेतों को बांटी मनचाही पोस्टिंग, जांच की मांग

फरीदाबाद: 5,831 कुल मामलों में से 277 (4.75%) निपटाए गए।

हिसार: 14,312 कुल मामलों में से 448 (3.13%) निपटाए गए (13,864 पेंडिंग)।

कैथल: 9,526 कुल मामलों में से महज 235 (2.47%) निपटाए गए (9,291 पेंडिंग) — प्रदेश में सबसे खराब स्थिति।

केस लटकने से किसानों और परिवारों पर असर

सरकारी योजनाओं का नुकसान: कागजात समय पर न बनने से किसान सरकारी योजनाओं और बैंक फसल ऋण (Crop Loan) का लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं।

पारिवारिक रिश्तों में दरार: लंबी अदालती प्रक्रियाओं के चलते परिवारों के बीच मनमुटाव बढ़ रहा है।

आर्थिक नुकसान: वकीलों की भारी-भरकम फीस चुकाने में किसानों की गाढ़ी कमाई बर्बाद हो रही है।

इन उदाहरणों से समझिए न्याय का इंतजार:

पुराना बकाया छोड़ नए कनेक्शन से जल रही बिजली की होगी जांच, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश

हरिता गांव (हिसार): सुंदर सिंह और लिछमा देवी का पार्टीशन केस 2013 से चल रहा है, जहां सिर्फ तारीख पर तारीख मिल रही है।

कालवास गांव: पटेल और देवीलाल के बीच 2017 से विवाद जारी है, हर बार तारीख लौट जाती है।

जगान गांव: कृष्ण और परमेश्वरी देवी का तकसीम विवाद पिछले 4 सालों से कोर्ट में है, सुनवाई पूरी होने के बावजूद एसडीएम कोर्ट का फैसला नहीं आया है।

 

You Might Also Like

हरियाणा में पटवारियों का हल्ला बोल, हड़ताल के चलते सरकारी कामकाज ठप
हरियाणा: पुलिस स्टेशन में खड़ी कार में हुआ ब्लास्ट, जांच में जुटी NIA
लंबी छुट्टी न मिलने से परेशान क्राइम ब्रांच ASI ने की खुदकुशी, 30 दिन की मांगी थी लीव, 5 दिन की हुई मंजूर
अंबाला में एआई कैमरों ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, डेटा मैच नहीं होने पर जारी हुआ अलर्ट, नौ संदिग्ध अभ्यर्थी हिरासत में
गुरुग्राम के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, ‘सख्त कदम ’ उठाने के निर्देश दिए
TAGGED:disputeinlandहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

सूरजकुंड हादसे के बाद जागी हरियाणा सरकार, मेलों में आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए नया कदम

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 11, 2026
ट्रांसफर नहीं तो एडिशनल चार्ज से इधर-उधर हो रहे कर्मचारी, रोक के बावजूद मंत्री-अफसरों की पावर का सहारा
महंगी होगी रेल की सवारी, बढ़ा हुआ किराया इस दिन से लागू
हरियाणा में ‘छोटी सरकार’ के लिए चुनावी सुगबुगाहट तेज, इन निगमों का कार्यकाल होने वाला है खत्म
हरियाणा वन विभाग में फर्जीवाड़ा: चहेतों को बांटी मनचाही पोस्टिंग, जांच की मांग
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?