By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन पर गरमाई सियासत, BJP सरकार के खिलाफ इन पार्टियों ने खोला मोर्चा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन पर गरमाई सियासत, BJP सरकार के खिलाफ इन पार्टियों ने खोला मोर्चा

Yuva Haryana
Last updated: February 9, 2026 4:54 pm
Yuva Haryana
Published: February 9, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन के मुद्दे पर सियासत गरमाई हुई है। बुजुर्गों की पेंशन कटाने का बड़ा आरोप लगाते हुए कांग्रेस, जेजेपी और इनेलो ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

इनेलो और कांग्रेस सड़क पर उतरने की तैयारी कर रही है। 14 फरवरी को सोनीपत में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। वहीं इनेलो ने 20 फरवरी को पंचकूला में बुढ़ापा पेंशन को लेकर प्रदेश स्तरीय बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं इनेलो ने कांग्रेस पर भी सरकार में रहते हुए बुढ़ापा पेंशन काटने का आरोप जड़ा है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार पर लग रहे इन आरापों के जवाब में बुढ़ापा पेंशन नहीं कटाने की बात कही है।

इस बीच हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार पर जड़े गंभीर आरोप लगाए। दुष्यंत चौटाला ने सवाल करते हुए कहा कि बुढ़ापा पेंशन पर निरंतर झूठ बोलने की बजाय बीजेपी सरकार अपनी मंशा स्पष्ट करे कि वह समाज कल्याण से जुड़ी देश की बेहतरीन और बेहद पुरानी योजना पर प्रहार करके उसे समाप्त करने की साजिश क्यों कर रही है?

दुष्यंत चौटाला ने राज्य सरकार से मांग की है कि वे किसी भी बुजुर्ग की पेंशन न रोके और योजना से वंचित किए गए बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन को तुरंत हर हाल में बहाल करे। अगर किसी के दस्तावेज में कोई छोटी-मोटी त्रुटियां है भी तो उसे सरकार घर-घर जाकर दुरुस्त करवाएं, न कि पेंशन को काटे।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

दुष्यंत चौटाला ने ये भी कहा कि 1 नवंबर को घोषणा के बावजूद अब तक बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांगों की पेंशन में 200 रुपये की बढ़ोतरी लागू नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि आज भी हरियाणा में उतनी ही पेंशन दी जा रही है जितनी गठबंधन सरकार के तहत जेजेपी ने 1 जनवरी 2024 को लागू करवाई थी।

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि साल 1987 में जननायक चौधरी देवीलाल की दूरगामी सोच के चलते बुढ़ापा पेंशन की शुरुआत हरियाणा से हुई थी। इस योजना का अन्य राज्यों में अनुसरण किया जा रहा है जबकि हरियाणा में भाजपा सरकार इसे समाप्त करने में लगी हुई है।

दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार को चेताया और कहा कि बीजेपी पहले बुढ़ापा पेंशन काटती है और फिर जब इस बारे सीएम नायब सैनी से पूछा जाता है तो वे स्थिति स्पष्ट करने की बजाय ये कहते है कि किसी की पेंशन नहीं काटी गई है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी बुजुर्गों का अपमान नहीं सहेगी और भाजपा सरकार को न केवल काटी गई बुढ़ापा पेंशन को बहाल करना करना पड़ेगा बल्कि ये भी बताना पड़ेगा कि इस योजना को लेकर उनकी मंशा क्या है ?

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

वहीं इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि अब तक पूरे प्रदेश के 75 हजार से ज्यादा बुजुर्गों की पेंशन काटी जा चुकी है और मुख्यमंत्री बेशर्मी से कह रहे हैं कि कोई पेंशन नहीं काटी गई। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

अभय ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने बिना कोई शर्त लगाए बुजुर्गों के सम्मान के लिए 100 रुपए बुढ़ापा पेंशन शुरू की थी जो आज के 15 हजार रुपए के बराबर हैं।

अभय चौटाला ने बुढ़ापा पेंशन के मुद्दे पर कांग्रेस को भी घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने भी सत्ता में रहते कुछ शर्तें लगाकर पेंशन काटने की कोशिश की थी। लेकिन इनेलो पार्टी ने उस समय भी बुजुर्गों के सम्मान की लड़ाई लड़ी थी।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

अभय ने कहा कि आज भाजपा द्वारा पेंशन काटे जाने पर इनेलो पार्टी चुप नहीं बैठेगी और 20 फरवरी को पंचकूला में प्रदेश स्तरीय बड़ा प्रदर्शन करेंगे और महामहिम राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे।

You Might Also Like

SYL विवाद पर हरियाणा की सिंचाई मंत्री का क्या कहना? प्रदेश में जल बंटवारे पर कही ये बड़ी बात, पढ़ें
हरियाणा में स्वच्छता अभियान के बजट की अनदेखी, अधिकारियों पर गिर सकती है गाज
चिली में होगा महिला जूनियर हॉकी विश्व कप, हरियाणा की 6 बेटियां दिखाएंगी दम
हरियाणा में पटवारियों का हल्ला बोल, हड़ताल के चलते सरकारी कामकाज ठप
शहीदों को सलाम, जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए हरियाणा के दो जवानों को अंतिम विदाई
TAGGED:Abhay ChautalaBJPCM Nayab SainiCongressDushyant ChautalaINLDJJPold age pensionPoliticsअभय चौटालाइनेलोकांग्रेसजेजेपीदुष्यंत चौटालापूर्व उपमुख्यमंत्रीबीजेपीबुढ़ापा पेंशनभाजपा सरकारसीएम नायब सैनीहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़

हरियाणा में जमीन के लिए अपनों का कत्ल ! बेटे ने की पिता-भाई की हत्या, ढाई महीने बाद ऐसे खुला राज

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 26, 2025
रेप केस में सजा काट रहा राम रहीम को फिर मिली पैरोल, अब तक कितनी बार जेल से बाहर आया ? जानें
रबी फसलों की बिजाई पर मौसम की मेहरबानी, इस बार हरियाणा के खेतों में ज्यादा लहराएगी गेहूं
अब टैंकर माफियाओं की खैर नहीं ! हरियाणा के सीएम ने दिए ये सख्त आदेश
अग्निवीर भर्ती के लिए इस तारीख से आवेदन शुरू, भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी जानें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?