By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा के इस नेता ने जान का खतरा बताकर मांगी सुरक्षा, हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के इस नेता ने जान का खतरा बताकर मांगी सुरक्षा, हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा

Yuva Haryana
Last updated: December 2, 2025 11:56 am
Yuva Haryana
Published: December 2, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के एक बड़े नेता ने खुद की जान को खतरा बताकर सिक्योरिटी की मांग की है। इसके लिए उन्होंने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं पूर्व विधायक एवं इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला की।

अभय सिंह अपने और परिवार के लिए अतिरिक्त सुरक्षा की मांग को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे हैं। उनके अनुसार उन्हें पिछले कई समय से लगातार अज्ञात व्यक्तियों, विदेशी नंबरों और अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टरों से धमकियां मिल रही है।

ऐसे में अभय चौटाला ने केंद्रीय सुरक्षा बल द्वारा सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। चौटाला की ओर से हाईकोर्ट में दायर याचिका में लगातार मिल रही धमकियों का जिक्र किया गया है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

दायर याचिका के अनुसार 15 जून 2023 से लेकर 15 जुलाई 2025 तक कई बार उन्हें धमकियां मिली है। हाईकोर्ट में बताया गया है कि उन्हें फोन और व्हाट्सऐप संदेश के जरिए धमकियां मिल रही है।

हाईकोर्ट को यह भी बताया गया कि कॉल करने वालों ने कहा है कि यह आखिरी चेतावनी है और उनके परिवार को भी नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

अभय चौटाला की ओर से दायर याचिका में यह भी आरोप लगाए गए है कि लगातार आवेदन और शिकायतें भेजे जाने के बावजूद राज्य सरकार ने पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई है।

दायर याचिका में नफे सिंह राठी की हत्या का भी जिक्र किया गया है। इस मामले में अंतरराष्ट्रीय गिरोहों और राजनैतिक विरोधियों की भूमिका की आशंका जताई है।

ऐसे तमाम तर्क देकर अभय चौटाला द्वारा हाईकोर्ट से मांग की गई है कि उन्हें 24 घंटे केंद्रीय एजेंसी द्वारा जेड प्लस या जेड सुरक्षा श्रेणी की सुरक्षा दी जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी केंद्र एजेंसी करे और धमकियों की जांच भी केंद्रीय स्तर पर हो।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

वहीं अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट इस मामले में सुनवाई करते हुए 16 दिसंबर तक केंद्र सरकार, यूटी चंडीगढ़ और हरियाणा सरकार को जवाब दाखिल करने के आदेश दिए है। याचिकाकर्ता वकील का कहना है कि 15 जुलाई को विदेशी मोबाइल नंबर से बड़े बेटे कर्ण को अभय चौटाला को लेकर धमकी मिली थी। उनका आरोप है कि इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है।

You Might Also Like

चांदी की तेजी के आगे फीका पड़ा सोना, दाम बढ़ने की वजह जानें
राहुल गांधी के बाद इस केंद्रीय मंत्री ने भी IPS पूरन कुमार के परिवार से की मुलाकात, कही यह बड़ी बात
हरियाणा में मनरेगा को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, हर हलके में होगी पैदल यात्रा
हरियाणा में पिछले 7 सालों में 400 सरकारी स्कूलों पर लगा ताला, शिक्षा मंत्री का क्या कहना? पढ़ें
PM मोदी से मिले हरियाणा के मुख्यमंत्री, मुलाकात के बाद क्या बोले CM सैनी ? पढ़िए
TAGGED:Abhay ChautalaINLDThis Haryana leader sought security citing threat to his life and approached the High Courtअभय सिंह चौटालाइनेलोपंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्टहरियाणा के इस नेता ने जान का खतरा बताकर मांगी सुरक्षाहाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबर

हरियाणा में दो राज्यसभा सीटें होने वाली है खाली, किसके खाते में जाएगी ? पढ़ें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 5, 2026
इस साल भूकंप के झटकों से 17 बार हिला हरियाणा, कब-कब कांपी धरती ? जानें
हरियाणा के लाखों लोगों को बड़ा फायदा, अपनी जमीन का मिल जाएगा मालिकाना हक
हरियाणा में ‘छोटी सरकार’ के लिए चुनावी सुगबुगाहट तेज, इन निगमों का कार्यकाल होने वाला है खत्म
आरक्षण पर भारत के चीफ जस्टिस का बड़ा बयान, IAS के बच्चों की जगह इन्हें लाभ देने की पैरवी की
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?