By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: ठंड का बढ़ेगा असर, अगले तीन दिन घने कोहरे का यलो अलर्ट
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्यहरियाणा न्यूज़

ठंड का बढ़ेगा असर, अगले तीन दिन घने कोहरे का यलो अलर्ट

Bhawana Vats
Last updated: November 29, 2026 4:01 pm
Bhawana Vats - Editor
Published: November 29, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: पहाड़ों से चलने वाली हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण अब हरियाणा में ठंड का असर बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से प्रदेश के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी। आईएमडी (IMD) चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्रपाल ने जानकारी दी कि राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा, जबकि दिन के अधिकतम तापमान में सामान्य से हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

इन जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और शाम के समय घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इसका अधिक प्रभाव पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में देखने को मिल सकता है।

करनाल के उपली गांव में 102 एकड़ में बनेगा हरियाणा का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, नाम होगा ‘दानवीर कर्ण वन्य जीव विहार’

ऐसा रहा बीते 24 घंटे का तापमान

हरियाणा में बीते 24 घंटों के दौरान रात के तापमान में लगभग आधा डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जो फिलहाल सामान्य के करीब है। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस गुरुग्राम में दर्ज किया गया। इसके अलावा हिसार में 8.2 डिग्री और करनाल में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर के दूसरे सप्ताह से अल नीनो का प्रभाव देखने को मिल सकता है, जिससे सर्दी और तीखी होगी, जबकि कड़ाके की ठंड का दौर 20 से 31 दिसंबर के बीच रहने की संभावना है।

फिलहाल बारिश के आसार नहीं

जंतर-मंतर प्रदर्शन में दिखी जाह्नवी की गतिविधियों की जांच, सात महीने से रोहतक में सक्रिय थी

पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के चलते अगले एक सप्ताह तक हरियाणा में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। प्रदेश में फिलहाल पूर्वी हवाओं के साथ नमी पहुंच रही है, लेकिन अगले सात दिनों तक कोल्ड-डे या शीत लहर जैसी स्थिति बनने के आसार नहीं हैं।

डाक विभाग के PPF खातों से 4.62 करोड़ गायब, 20 करोड़ से अधिक का घोटाला होने की आशंका

You Might Also Like

हरियाणा में इसलिए नहीं जीत पाई कांग्रेस, इस कांग्रेसी नेता ने बताया हार का बड़ा कारण
हरियाणा में मानसून की विदाई से पहले आंधी के साथ झमाझम बारिश, अब आगे कैसा रहेगा मौसम ? जानें
हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी कब बनेगी ? देरी की वजह आई सामने, पढ़ें
रोहतक: 96 एडेड कॉलेजों के 2800 कर्मचारियों को 2 महीने से नहीं मिला वेतन, गहराया आर्थिक संकट
सिरसा धान खरीद में 6.58 करोड़ का घोटाला, आढ़ती-CSc संचालक पर शक
TAGGED:cold waveDense FogEl NiñoGurugramHaryana WeatherHisarIMD ChandigarhKarnaltemperatureWestern Disturbancewinter forecastYellow Alert
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़योजना

मेट्रो से जुड़ेगा हरियाणा का एक और जिला, केंद्रीय मंत्री ने जल्द काम शुरू होने की कही बात

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 13, 2025
डॉ. अर्चना गुप्ता का कांग्रेस पर हमला, राहुल-सोनिया से मांगा जवाब
पहलवान विनेश फोगाट का यू-टर्न, दोबारा ‘दंगल’ में उतरने का किया ऐलान
5-6 नवंबर को हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम
हरियाणा-पंजाब में ठंड और प्रदूषण का अलर्ट जारी
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?