By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा-पंजाब में ठंड और प्रदूषण का अलर्ट जारी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा-पंजाब में ठंड और प्रदूषण का अलर्ट जारी

khushi Mukhija
Last updated: November 18, 2026 2:11 pm
khushi Mukhija
Published: November 18, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी साफ दिखने लगा है। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में रातें तेजी से ठंडी हो रही हैं। सोमवार की रात हरियाणा में इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जिससे सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक राज्य के कई इलाकों में कोहरे और धुंध का असर देखने को मिल सकता है। आईएमडी (IMD) चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंदर पाल ने बताया कि जल्द ही उत्तर-पूर्वी हवाएं चलेंगी, जिससे नमी बढ़ेगी और 19 व 20 नवंबर को कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा, हरियाणा पर अल नीनो का असर भी रहेगा, जिसके चलते इस बार कुल मिलाकर सर्दी कम पड़ने के आसार हैं।

तापमान और ठंड का हाल

50 साल की उम्र में भी IVF से संतान का हक, हाईकोर्ट का फैसला

हरियाणा: सोमवार की रात हरियाणा में इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। हिसार में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस (9.6 की गिरावट) और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पंचकूला में 9.6, करनाल में 10.2, नारनौल में 10.5, सिरसा में 11.5, कैथल में 11.6, रोहतक में 11.8 और भिवानी में 12.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

पंजाब: पंजाब में रात का पारा गिरकर 7.6 डिग्री तक पहुंच गया है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री और लुधियाना में 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदूषण और पराली का प्रकोप

धान घोटाला: ट्रॉली में 250 मन की फर्जी एंट्री, क्षमता 100 मन

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एनसीआर (NCR) क्षेत्र में धूल उड़ाने वाले डिमोलिशन और खुले में निर्माण कार्यों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के सरकारी व निजी दफ्तरों में 50% कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम का नियम प्रभावी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाली सील की गई कंस्ट्रक्शन साइट्स बिना विशेष अनुमति के काम शुरू नहीं कर सकेंगी।

हरियाणा के बल्लभगढ़ में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सबसे ज्यादा 328 दर्ज किया गया, इसके अलावा गुरुग्राम में 290, सोनीपत में 286, कैथल में 283, पंचगांव में 282 और करनाल में 242 AQI रहा। पंजाब के अमृतसर में AQI 200 और लुधियाना में 192 दर्ज किया गया। सैटेलाइट रिकॉर्ड के मुताबिक, 15 सितंबर से 16 नवंबर तक पराली जलाने की 6433 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 4972 था।

तीन साल बाद भी शुरू नहीं हुई कैथ लैब, मरीजों पर बढ़ा इलाज का खर्च

You Might Also Like

तीन साल बाद भी शुरू नहीं हुई कैथ लैब, मरीजों पर बढ़ा इलाज का खर्च
एसटीएफ का बड़ा एक्शन: देश में सबसे ज्यादा 15 भगौड़े गैंगस्टर हरियाणा लाए गए वापस, जानें पूरी सूची
रेवाड़ी: शून्य छात्र परिणाम दिखाकर ले लिया ‘शिक्षक अवॉर्ड’ और सर्विस एक्सटेंशन, RTI से हुआ 50 लाख के गबन का खुलासा
बहादुरगढ़ देश का सबसे प्रदूषित शहर, हरियाणा के 8 शहरों की हवा खराब
तीर्थ-पर्यटन स्थलों पर बनेगा 500 मीटर का क्लीन जोन; सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हरियाणा सरकार की बड़ी तैयारी
TAGGED:Al Nino EffectAQI TodayIMD AlertWeather Update Indiaकोहरा और ठंडपंजाब वेदरपराली जलने की घटनाएंहरियाणा प्रदूषणहरियाणा मौसम
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़

पेपर लीक और नकल पर हरियाणा में भी 10 साल तक जेल, 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रावधान

Bhawana Vats
Bhawana Vats
November 7, 2026
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती से जुड़ी बड़ी अपडेट, आवेदन करने पहले अभ्यर्थी जान लें ये जरूरी बातें
हरियाणा में 4 साल में 93 हजार से ज्यादा बच्चों ने छोड़ी पढ़ाई
अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट का आदेश जारी, सेवा विस्तार पर सस्पेंस बरकरार
अब फूड सैंपल जांच के लिए देने होंगे ₹100
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?