By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: पहलवान विनेश फोगाट का यू-टर्न, दोबारा ‘दंगल’ में उतरने का किया ऐलान
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरखेल खिलाड़ीहरियाणा न्यूज़

पहलवान विनेश फोगाट का यू-टर्न, दोबारा ‘दंगल’ में उतरने का किया ऐलान

Yuva Haryana
Last updated: December 13, 2025 11:25 am
Yuva Haryana
Published: December 13, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : भारत की महिला रेसलर और हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट ने बड़ा फैसला लिया है। भारत के लिए तीन ओलंपिक में हिस्सा ले चुकीं महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपने खेल संन्यास से यू-टर्न लेने का ऐलान कर दिया है।

31 वर्षीय विनेश ने 2028 में होने वाले लॉस लॉस एंजिल्स ओलंपिक में खेलने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर उन्होंने इसकी जानकारी दी।

आपको बता दें कि तीन बार की ओलंपियन रह चुकीं विनेश फोगाट ने एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीते हैं। साल 2024 पेरिस ओलंपिक में फाइनल से ठीक एक रात पहले विनेश को ओवरवेट पाए जाने पर डिसक्वालीफाई कर दिया गया था, जिसके बाद गोल्ड मेडल बाउट में उतर तक नहीं पाई थी।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

50 किलोग्राम वर्ग के स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण वह अयोग्य घोषित हो गई थी। विनेश ने इसे अपने खिलाफ बड़ी साजिश बताया था और इसके बाद उन्होंने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

विनेश फोगाट ने इसी साल अगस्त में इस खेल से दूरी बनाई थी और फिर राजनीति में एंट्री की थी। उन्होंने पिछले साल हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ा था और जुलाना सीट से करीब छह हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

अब विनेश फोगाट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि:-
“लोग अक्सर मुझसे पूछते रहते हैं कि क्या पेरिस मेरा आखिरी सफर था? मेरे पास लंबे समय से इस सवाल का जवाब नहीं था। मुझे मैट से, प्रेशर से, उम्मीदों से, यहां तक कि अपने सपनों से भी दूर जाने की जरूरत थी। सालों में पहली बार मैंने चैन की सांस ली। अपने कार्यभार को समझने के लिए मैंने थोड़ा समय लिया। जीवन का उतार-चढ़ाव, त्याग, मेरे वो रूप जिन्हें दुनिया ने कभी नहीं देखा। मुझे अब भी खेल पसंद है। अब भी मैं प्रतिस्पर्धा करना चाहती हूं”

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

विनेश फोगाट ने आगे लिखा कि:-
“सन्नाटे में मुझे कुछ ऐसा मिला जिसे मैं भूल गई थी ‘आग कभी नहीं बुझती है’। यह केवल थकावट और शोर के नीचे दबी हुई था। अनुशासन, दिनचर्या, लड़ाई… यह मेरे सिस्टम में है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं कितनी दूर चली गई, मेरा एक हिस्सा मैट पर ही है। तो मैं यहां हूं, एक ऐसे दिल के साथ जो निडर है और एक ऐसी भावना के साथ जो झुकने से इनकार करता है, LA28 की ओर वापस कदम रख रही हूं और इस बार, मैं अकेले नहीं चल रही हूं, मेरा बेटा मेरी टीम में शामिल हो रहा है, मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा, 2028 ओलंपिक की इस राह पर मेरा छोटा चीयरलीडर”

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

हरियाणा में रजिस्ट्री का नया सिस्टम होगा लागू, इस जिले से सरकार करेगी शुरुआत
पंजाब में ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप, AAP विधायक ने हरियाणा के CM का लिया नाम
अंबाला में युवती को कुचलने वाले “शराबी पुलिसवाले” को मिली जमानत, परिजनों ने मंत्री से मांगा न्याय
फास्टैग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब एक फरवरी से KYV का झंझट समाप्त
Weather Update: हरियाणा में मौसम की करवट, आने वाले दिनों में बारिश के चलते प्रदूषण से राहत के आसार
TAGGED:announces she will return to DangalWrestler Vinesh Phogat makes a U-turnदोबारा 'दंगल' में उतरने का किया ऐलानपहलवान विनेश फोगाट का यू-टर्न
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में ट्रांसफर के इंतजार में बैठे कर्मचारियों को झटका, सरकारी सिस्टम की ‘कछुआ चाल’ बनी रोड़ा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 29, 2025
हरियाणा में दर्दनाक हादसा, कार सवार तीन दोस्त जिंदा जले
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली दहलाने की साजिश का खुलासा, हरियाणा से एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया
दुष्यंत चौटाला का सीएम-पूर्व सीएम को बड़ा चैलेंज, कही यह बड़ी बात
हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, इन अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?