By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: दिनदहाड़े शादी वाले घर में बदमाशों ने बोला धावा, दूल्हे को गोली मारकर लूटे लाखों रुपए
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

दिनदहाड़े शादी वाले घर में बदमाशों ने बोला धावा, दूल्हे को गोली मारकर लूटे लाखों रुपए

Yuva Haryana
Last updated: November 25, 2025 1:13 pm
Yuva Haryana
Published: November 25, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : शादी की तैयारियों में जुटे एक परिवार में उस समय दहशत पसर गई, जब वहां बदमाशों ने डकैती के लिए परिवार पर धावा बोल दिया।

दरअसल, यह मामला हरियाणा के करनाल जिले का है। जहां, एक शादी वाले घर में बदमाशों ने लाखों की नकदी और जेवर लूट लिए। वहीं दूल्हे को गोली मार दी।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

सोमवार को एसपी आवास से मात्र 500 मीटर दूर करनाल शहर की सुभाष कॉलोनी में सुबह साढ़े आठ बजे पीडब्ल्यूडी ठेकेदार मनोज पसरिचा के घर में घुसकर पांच बदमाशों ने हथियारों के बल पर परिवार को आधे घंटे तक बंधक बना लिया और लूट की घटना को अंजाम दिया।

वहीं बदमाश जाते हुए ऑस्ट्रेलिया से आए दूल्हे आदित्य पसरिचा के कंधे पर गोली मार गए। चार दिसंबर को युवक की शादी है। फिलहाल, वे अस्पताल में भर्ती है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

बदमाशों ने हथियारों के बल पर ही परिवार के लोगों से पैसे और जेवरात निकलवाए। विरोध करने पर बदमाशों ने दूल्हे की बुआ के सिर पर भी रिवॉल्वर का बट मारा और उन्हें घायल कर दिया। भागते समय पांच राउंड फायर भी किए। जैसे ही आसपास के लोगों को जानकारी मिली तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ लिया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

जानकारी के अनुसार लुटेरे कार में सवार होकर भाग रहे थे, लेकिन उन्होंने हरियाणा में कार छोड़ दी और चंडीगढ़ की ओर भागने के लिए एक हरियाणा रोडवेज बस में सवार हो गए। करनाल पुलिस ने घटना के तीन घंटे के भीतर ही आरोपियों का पता लगा लिया था। इसके बाद, उन्होंने डेराबस्सी-जीरकपुर इलाके में हरियाणा सीआईए के साथ मिलकर यह गिरफ्तारी की।

तलाशी के दौरान, पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल और अन्य सामान भी मिला है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजीव, उर्फ राजा, दीपक, उर्फ हैरी, प्रिंस कुमार, अमृतपाल और अभिषेक के रूप में हुई है। ये सभी लुधियाना के रहने वाले हैं। करनाल के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में इन आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 310(2), 311, 109, 333, 135 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

You Might Also Like

हरियाणा में कब होगी जनगणना और सरकार की क्या है तैयारियां ? पढ़िए पूरी जानकारी
सरकार से सवाल, “हरियाणा में कब मिलेगी बुजुर्गों को बढ़ी हुई बुढ़ापा पेंशन ?”
विदेश में रोजगार का सपना देख रहे हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर, डंकी के डंक से बचकर ये रास्ता चुने, पढ़ें
IPS पूरन कुमार सुसाइड केस की जांच बढ़ी आगे, पूर्व DGP शत्रुजीत सहित 11 अधिकारियों से SIT ने की पूछताछ
हरियाणा में खिलाड़ियों की मौत पर सियासत, किसने क्या कहा और परिजनों की क्या मांग ? पढ़िए पूरी अपडेट
TAGGED:Criminals raided a wedding venue in broad daylightshot the groom and looted lakhs of rupeesकरनालडकैतीदिनदहाड़े शादी वाले घर में बदमाशों ने बोला धावादूल्हे को गोली मारकर लूटे लाखों रुपएलुधियानालूचलूटहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Supreme Court of India
आज की ताजा खबरभारतराजनीति

Supreme Court orders — पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल चुनाव दस दिन में अधिसूचित कर 31 दिसंबर 2025 तक कराएं

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 1, 2025
फिर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में JJP, दुष्यंत ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज
16 Top of Our Favorite Outdoor Clothing Brands
“नरमा किसानों को नहीं मिल रहा MSP” इस नेता ने भाजपा सरकार पर लगाया आरोप और रखी ये मांग
देश के पहले हरियाणवी CJI बनने जा रहे जस्टिस सूर्यकांत, गांव से सुप्रीम कोर्ट तक का उनका पूरा सफर पढ़िए
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?