By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हीमोफीलिया व थैलेसीमिया के मरीज पेंशन के लिए कागजों के फेर में उलझे, 50% पात्रों को नहीं मिली मदद
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हीमोफीलिया व थैलेसीमिया के मरीज पेंशन के लिए कागजों के फेर में उलझे, 50% पात्रों को नहीं मिली मदद

khushi Mukhija
Last updated: October 6, 2026 11:30 am
khushi Mukhija
Published: October 6, 2026
Share
SHARE

सरकार द्वारा हीमोफीलिया और थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों को वित्तीय सहायता (पेंशन) देने की घोषणा और गजट नोटिफिकेशन जारी हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रदेशभर में इन बीमारियों से ग्रस्त लगभग 2,500 मरीज हैं, जिनमें से करीब 50% पात्र मरीजों के बैंक खातों में आज तक पेंशन की राशि नहीं पहुंच पाई है। प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद मदद न मिलने से मरीज और उनके परिजन सरकारी विभागों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

वेबसाइट से गायब है योजना का जिक्र

हैरानी की बात यह है कि समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर लाभ देने वाली योजनाओं में इन दोनों बीमारियों का कोई जिक्र तक नहीं है। इस लापरवाही को लेकर हीमोफीलिया सोसाइटी के अम्बाला प्रधान सोनू और जींद प्रधान आशुतोष ने मुख्यमंत्री हरियाणा को पत्र लिखकर जल्द से जल्द पेंशन लागू कराने की मांग की है।

उनके अनुसार, केवल अम्बाला में हीमोफीलिया के 22, जींद में 14, महेंद्रगढ़ में 10, झज्जर में 8 और रेवाड़ी में 14 मरीज पेंशन न मिलने से परेशान हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

चंडीगढ़: हरियाणा कांग्रेस में 2029 के विधानसभा चुनाव से करीब तीन साल पहले ही मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर खींचतान सामने आने लगी है।

क्या है जमीनी हकीकत?

दो बेटियों की नहीं बन रही पेंशन: जींद की कांता ने बताया कि उनकी दो बेटियां (नायरा और सान्वी) हीमोफीलिया से ग्रस्त हैं। कई बार पेंशन के लिए आवेदन किया गया, लेकिन हर बार यह कहकर वापस लौटा दिया जाता है कि “कागज ऊपर भेज रखे हैं”।

हर माह 12 हजार रुपये की दवा का बोझ: अम्बाला सिटी सेशन कोर्ट के पास रहने वाले 43 वर्षीय राजकुमार (हीमोफीलियाबी से ग्रस्त) ऑटो चलाकर अपने परिवार का गुजरबसर करते हैं। उन्होंने बताया कि हर महीने करीब 12 हजार रुपये की दवा का खर्च आता है, लेकिन उन्हें भी अभी तक कोई पेंशन नहीं मिली है।

अधिकारी का पक्ष:

हरियाणा: सरकारी अस्पतालों में अब हाथ की लिखावट वाली लैब रिपोर्ट नहीं मिलेगी, स्वास्थ्य विभाग ने दिए टाइप/प्रिंट रिपोर्ट जारी करने के निर्देश

“हीमोफीलिया व थैलेसीमिया के मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रपोजल भेजा गया था। मुख्यमंत्री द्वारा सेवा विभाग के जरिए इसे लागू करवा दिया गया था। यह सेवा विभाग की तरफ से दी जानी है। इस तरह के मरीजों को फैमिली आईडी (Family ID) में ही बीमारी से जुड़े दस्तावेज अपडेट करवाने होंगे।”— डॉ. चैरी गुप्ता, नोडल अधिकारी, हीमोफीलिया व थैलेसीमिया हरियाणा

 

 

निचली अदालतों को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का सख्त निर्देश: ‘जमानत याचिका पर 5 कार्यदिवस के भीतर करें फैसला’

You Might Also Like

हरियाणा में 273 दिन तक घूमती रही फाइल, 13 बार बदला टेबल, कार्यवाई लंबित
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 27 से 29 सितंबर तक बारिश के आसार
रोहतक: 3 किले जमीन के लिए 25 दिन पहले रची साजिश, लिव-इन पार्टनर निकली धीरज की कातिल; 15 घंटे पूछताछ के बाद गिरफ्तार
IDFC बैंक घोटाला: अधिकारियों ने चेतावनियों को किया नजरअंदाज, 657 करोड़ रुपये का हुआ खेल
पानीपत और सोनीपत की 63 औद्योगिक इकाइयां प्रदूषण फैलाते पकड़ी गईं, HSPCB का नोटिस
TAGGED:entangledHemophiliapaperpatientsthalassemiaworks
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरयोजनाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा के गांवों में विकास को मिलेगी रफ्तार, अब ग्रामसभा में इतनी प्रतिशत हाजिरी से ही पूरा हो जाएगा कोरम

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 16, 2025
PM Awards के लिए आवेदन शुरू, इस दिन तक जमा करवा सकते है अपना आवेदन
एजेंटों के जाल में फंस रहे हरियाणवी युवा, विदेश से डिपोर्ट होकर लौटे युवकों ने मंत्री को बताई आपबीती, कार्रवाई के आदेश
अब व्हाट्सएप पर दर्ज होंगी स्वच्छता व कचरा संग्रहण से जुड़ी शिकायतें; जानिए मुख्यमंत्री नायब सैनी के बड़े फैसले
राहुल गांधी को कांग्रेस में गुटबाजी बर्दाश्त नहीं, हरियाणा में अनुशासन तोड़ने वालों को पार्टी से बाहर करने के आदेश
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?