By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में 273 दिन तक घूमती रही फाइल, 13 बार बदला टेबल, कार्यवाई लंबित
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरअन्यहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में 273 दिन तक घूमती रही फाइल, 13 बार बदला टेबल, कार्यवाई लंबित

Yuva Haryana
Last updated: September 25, 2026 1:00 pm
Yuva Haryana
Published: September 25, 2026
Share
SHARE

प्रशिक्षण में फैमिली ट्रिप के मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई का फैसला अब भी लंबित

Yuva Haryana : हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में जुलाई 2022 के लघु-लद्दाख प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़े मामले में कर्मचारियों पर कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट की फाइल अब भी घूम रही है। विभागीय जांच दिसंबर 2025 में पूरी हो गई थी, इसके बाद कार्रवाई की फाइल 5 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक 13 चरणों से गुजरी।

लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन अटके, कहीं फोटो मैच नहीं तो कहीं दस्तावेज सत्यापन लंबित

273 दिन में 13 बार बदला फाइल का टेबल
कार्रवाई की फाइल इस दौरान अलग-अलग अधिकारियों के पास रही। सबसे अधिक 121 दिन तक फाइल तत्कालीन निदेशक डॉ. सतेंद्र दुहन के पास रही।
फाइल 5 जनवरी को तत्कालीन महानिदेशक डॉ. विवेक अग्रवाल के पास पहुंची और 2 फरवरी तक रही। इसके बाद अतिरिक्त निदेशक राज कुमार, फिर दोबारा डॉ. अग्रवाल और राज कुमार के पास फाइल गई। 27 फरवरी से 17 अप्रैल तक यह 49 दिन उप अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार के पास रही।
इसके बाद 17 अप्रैल से 6 अगस्त तक 121 दिन तत्कालीन निदेशक डॉ. सतेंद्र दुहन के पास फाइल रही। 6 अगस्त के बाद फाइल राज कुमार, ओएसडी टू सीएम राज नेहरू और अतिरिक्त निदेशक कमल प्रीत कौर के पास पहुंची। 11 सितंबर को फाइल वर्तमान निदेशक पार्थ गुप्ता के पास पहुंची। कुछ दिन अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी. अनुपमा के पास रहने के बाद फाइल 22 सितंबर को फिर पार्थ गुप्ता के पास गई।

पांच कर्मचारियों पर कार्रवाई का इंतजार
मामले में ग्रुप-सी के पांच कर्मचारी कर्मवीर सिंह, संजीव कुमार, श्रीपाल, राकेश कुमार और विपिन कुमार को आरोपपत्र जारी किए जा चुके हैं। वहीं ग्रुप-ए और बी के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अभी लंबित बताई गई है।

हरियाणा के 12 हजार अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण पर 15 दिन में फैसला, शिक्षा विभाग ने दिया आश्वासन

10 लाख रुपये से ज्यादा खर्च का आरोप
प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 20 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए थे। शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रशिक्षण के बजाय परिवार के साथ यात्रा करने, सरकारी होटल-भोजन लेने और निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण नहीं होने पर 10 लाख रुपये से अधिक खर्च करने को आरोप है।

विभाग की जिम्मेदारी कुछ दिन पहले ही संभाली
युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के निदेशक पार्थ गुप्ता के हवाले से कहा गया है कि विभाग की जिम्मेदारी कुछ दिन पहले ही संभाली गई है। मामले की जानकारी लेकर, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वोटिंग पर सवाल उठाने वाले 15 प्रत्याशी पहुंचे कोर्ट, कांग्रेस आज सीईओ कार्यालय का करेगी घेराव

You Might Also Like

पूर्व टेनिस खिलाड़ी राधिका मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पिता ने इस वजह से की थी हत्या, पढ़िए
हरियाणा में 8 महीने से वेतन के इंतजार में बैठे ये कर्मचारी, आश्वासन मिलने के बाद भी नहीं मिली सैलरी
हरियाणा के इस जिले में बसेगा नया सैटेलाइट शहर, होलसेल की बड़ी मार्केट बनाने पर भी सरकार कर रही काम, पढ़ें
हरियाणा में शिक्षकों के तबादले कब होंगे? सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
हरियाणा की पहली खेल यूनिवर्सिटी कब बनकर होगी तैयार और खिलाड़ियों को क्या होगा फायदा ? पढ़ें
TAGGED:13 बार टेबल बदला273 दिनDepartmental InquiryGovernment NewsHaryana Latest NewsHaryana NewsHaryana Skill DevelopmentIndustrial Training DepartmentITI Haryanalatest haryana newsSkill Development Haryanaअधिकारियों पर कार्रवाईकौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभागचंडीगढप्रशासनिक लापरवाहीप्रशिक्षण कार्यक्रमफाइल अटकीविभागीय कार्रवाईविभागीय जांचसरकारी अधिकारीसरकारी फाइलसरकारी विभागहरियाणाहरियाणा कौशल विकासहरियाणा न्यूजहरियाणा सरकार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बीजेपी नेता और पंचायत सचिव के ठिकानों पर छापेमारी

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 19, 2025
हरियाणा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, कांग्रेस ने “वोट चोरी” का बताया ये आंकड़ा
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने राजनीति से संन्यास की क्यूं कही बात? 12 साल पुराना मामला फिर सुर्खियों में
दक्षिण हरियाणा के अच्छी खबर, जल्द माजरा एम्स में शुरू होगी ओपीडी
हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा का बड़ा आरोप, “BJP सरकार में औद्योगिक पलायन, भ्रष्टाचार और कर्ज बढ़ा”
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?