By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा के मंत्री गौरव गौतम को हाईकोर्ट से लगा झटका, जानें पूरा मामला
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के मंत्री गौरव गौतम को हाईकोर्ट से लगा झटका, जानें पूरा मामला

Yuva Haryana
Last updated: November 29, 2025 11:48 am
Yuva Haryana
Published: November 29, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के पलवल विधानसभा क्षेत्र के चुनाव पर उठे सवाल के मामले में प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम को झटका लगा है। दरअसल, साल 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान अनियमितता की शिकायत कुछ समय पहले ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में की गई, जिसके बाद से मामले की सुनवाई जारी है।

अब इस मामले में ताजा अपडेट यह है कि गौरव गौतम के उस आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह दलाल की चुनाव याचिका को प्रारंभिक स्तर पर ही खारिज करने की मांग की थी। कोर्ट ने अपने 21 पन्ने के आदेश से गौतम को झटका दिया है।

आपको बता दें कि चुनाव याचिका में पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान पलवल विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक आधार पर वोट मांगे गए। उनका कहना है कि चुनावी माहौल को प्रभावित करने के लिए सांप्रदायिक अपीलें और धार्मिक आयोजनों का उपयोग किया गया।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

वहीं गौरव गौतम की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल आवेदन में यह तर्क दिया गया कि चुनाव याचिका में न तो कोई ठोस तथ्य हैं और न ही वह कानून के अनुरूप कोई एक्शन बनता है। ऐसे में याचिका में लगाए गए आरोप केवल सामान्य और अस्पष्ट हैं इसलिए उन्हें खारिज किया जाए।

गौरव गौतम के आवेदन पर हाईकोर्ट ने इन सभी तर्कों को अस्वीकार किया। हाईकोर्ट का कहना है कि याचिका में धार्मिक आयोजनों, इंटरनेट मीडिया से जुड़े वीडियो, स्थान, तिथि और परिस्थिति सहित मटेरियल फैक्ट्स का उल्लेख किया गया है।

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि यह अदालत का काम होगा कि इन वीडियो व दस्तावेजों की प्रामाणिकता और साक्ष्य मूल्य का आकलन नियमित सुनवाई के दौरान किया जाए।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

अदालत ने आगे कहा कि केवल शब्दों के इस्तेमाल जैसे सनातन या हिंदुत्व के अर्थ का भी मूल्यांकन गवाहियों और परिस्थितियों के आधार पर ट्रायल के दौरान किया जाएगा इसलिए याचिका को प्रारंभिक आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता।

पलवल की चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठने के बाद अब हाईकोर्ट में इस मामले की नियमित सुनवाई होगी और चुनाव याचिका को ट्रायल के लिए आगे बढ़ाया जाएगा।

उधर, पूर्व मंत्री करण दलाल ने हाईकोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है और कहा है कि अदालत में यह उनकी जीत नहीं बल्कि पलवल विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे हरियाणा की जनता की जीत है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

उन्होंने कहा कि माननीय अदालत ने 4 दिसंबर 2025 को इश्यू फ्रेम की तारीख लगाई है, जिसके बाद आने वाले समय में जल्द ही केस पूरा होगा और उन्हें उम्मीद है कि अब जल्द ही इस केस में उनकी जीत होगी और देश में धर्म के नाम पर वोट मांग कर जनता को गुमराह करने वालों को सबक मिलेगा।

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार गौतम गौतम ने 109118 वोटों से जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह दलाल को 75513 वोट मिले थे।

You Might Also Like

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में कौन आया और किसने बनाई दूरी ?, पढ़िए पूरी अपडेट
हरियाणा में पुलिस भर्ती का क्रेज, इतने लाख युवाओं ने किया आवेदन
हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की पेंशन नीति से जुड़ी याचिका
भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर
HCS एग्जाम में बड़े बदलाव, वैकल्पिक विषय समाप्त किए और क्या बदला ? पढ़ें
TAGGED:Haryana Minister Gaurav Gautam gets a setback from the High CourtKaran DalalPalwalकरण दलालकांग्रेसपलवलबीजेपीविधानसभा चुनावहरियाणा के मंत्री गौरव गौतम को हाईकोर्ट से लगा झटका
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़राजनीति

सीएम के जापान दौरे के बाद हरियाणा के यह मंत्री भी गए विदेश, पांच दिन तक इस देश में रहेंगे

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 12, 2025
हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक की कई वाहनों से भिड़ंत के चलते 4 लोगों की मौत
हरियाणा में मेडिकल ऑफिसर पर लगे घूसखोरी के आरोप, निजी अस्पतालों को मरीज देने के बदले रुपए लेने का बड़ा मामला
IPS पूरन कुमार सुसाइड केस की जांच बढ़ी आगे, पूर्व DGP शत्रुजीत सहित 11 अधिकारियों से SIT ने की पूछताछ
हरियाणा के इस नेता ने जान का खतरा बताकर मांगी सुरक्षा, हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?