By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हाई प्रोफाइल IPS पूरन कुमार सुसाइड केस, गनमैन द्वारा मंथली मांगने के मामले में ये बड़ी बात आई सामने
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हाई प्रोफाइल IPS पूरन कुमार सुसाइड केस, गनमैन द्वारा मंथली मांगने के मामले में ये बड़ी बात आई सामने

Yuva Haryana
Last updated: November 30, 2025 3:48 pm
Yuva Haryana
Published: November 30, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : देशभर में चर्चा में रहा हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के हाई प्रोफाइल मामले में एक नई अपडेट सामने आई है। पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार पर शराब ठेकेदार से ढाई लाख रुपये मंथली मांगने के मामले में एसआईटी ने जांच पूरी कर 17 पेज की चार्जशीट तैयार कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मधुबन फॉरेंसिक लैब की ओर से एसआईटी को भेजी रिपोर्ट में सुशील की आवाज की पुष्टि हुई है। चार्जशीट में साफ-साफ बताया गया है कि महेंद्रगढ़ से आया हवलदार सुशील 14 नवंबर 2021 से एडीजीपी के साथ अस्थायी तौर पर तैनात था।

चार्जशीट में दावा किया गया है कि शिकायतकर्ता की ओर से रिकॉर्ड की गई आवाज का मिलान सुशील कुमार के सैंपल से हो गया है। इस बातचीत में रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई है। सबसे बड़ी बात है कि कॉल डिटेल्स से पता चला कि वह आईजी और कई एसएचओ के संपर्क में था।

वहीं शिकायतकर्ता के मुताबिक भी 6 अक्तूबर को सुशील ने खुद को आईजी साहब का खास आदमी बताते हुए कहा था कि रोहतक में शराब का ठेका चलाना है तो मंथली देनी होगी।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

अब इस मामले में 5 दिसंबर को एडिशनल सेशन जज कपिल राठी की कोर्ट में सुनवाई होगी।

आपको बता दें कि शिकायतकर्ता ने कॉल रिकॉर्डिंग व सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे थे। इसमें ऑडियो की रिपोर्ट आ गई है, लेकिन वीडियो की रिपोर्ट आना बाकी है।

एक अहम बात यह भी है कि जिस दिन इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, उसके बाद ही एडीजीपी वाई पूरन कुमार ने आत्महत्या कर ली थी।

वहीं इसके बाद 14 अक्तूबर को एएसआई संदीप लाठर ने भी सुसाइड कर लिया था, जिससे इस मामले में नया मोड़ आया। एसआईटी ने चार्जशीट में संदीप की ओर से जारी वीडियो और कथित सुसाइड नोट भी शामिल किया है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

एसआईटी की चार्जशीट के अनुसार गनमैन सुशील कुमार के मोबाइल फोन से पुलिस को काफी जानकारी मिली है। सुशील कुमार 5 अलग-अलग फोन इस्तेमाल कर रहा था, जिससे वह मंथली रिश्वत मांगता था। किसी की एसीआर ठीक करवाने तो किसी का ट्रांसफर रुकवाने के नाम पर भी पैसे लेता था।

चार्जशीट में पुलिस ने ये भी बताया है कि कि सितंबर 2021 में आईपीएस वाई पूरन कुमार के पास सुशील कुमार की अस्थाई ड्यूटी लगाई गई थी। उसके बाद बिना किसी ऑफिशियल ऑर्डर के सुशील कुमार पूरन कुमार के साथ रहा।

चार्जशीट में पुलिस ने दावा किया है कि सुशील कुमार रिश्वत मांगने के बाद सर्किट हाउस के रूम नंबर एक में एक रीडर के नाम से पहचान बदलकर छुपा हुआ था।

आपको बता दें कि एक शराब कारोबारी शिकायतकर्ता ने 6 अक्टूबर को शिकायत दर्ज करवाई थी कि सुशील कुमार उससे मंथली ढाई लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। पुलिस ने सुशील कुमार के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने में एफआइआर नंबर 319 दर्ज की थी।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

 

You Might Also Like

हरियाणा में किसानों की लटकी फसल बीमा राशि कब मिलेगी ? कृषि मंत्री ने दिया ये जवाब, पढ़ें
हरियाणा में यात्री से भारी मात्रा में सोना बरामद, स्टेशन पर तलाशी के दौरान रेलवे पुलिस ने की कार्रवाई
बॉर्डर-2 मूवी में दिखेगी हरियाणा के इस जांबाज मेजर की कहानी, एक्टर वरुण धवन ने निभाया किरदार
कथित भर्ती घोटाले पर कोर्ट में हरियाणा सरकार की खामोशी, एक चर्चित पूर्व IAS अधिकारी से जुड़ा है पूरा मामला, पढ़ें
मनीषा मौत केस में नया अपडेट, CBI जांच में देरी के चलते अब पंचायत ने लिया ये बड़ा फैसला
TAGGED:High profile IPS Puran Kumar suicide case: A major revelation has come to light regarding the gunman's monthly demandगनमैन द्वारा मंथली मांगने के मामले में ये बड़ी बात आई सामनेहाई प्रोफाइल IPS पूरन कुमार सुसाइड केस
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
कृषियोजनाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में कपास की खेती करने वाले किसानों से जुड़ी नई जानकारी, MSP लेने के लिए ये ऐप करें डाउनलोड

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 30, 2025
सीएम के जापान दौरे के बाद हरियाणा के यह मंत्री भी गए विदेश, पांच दिन तक इस देश में रहेंगे
अफसरों पर क्यों भड़के मंत्री अनिल विज ? दो सरकारी कर्मियों पर गिरी गाज
हरियाणा पुलिस के लिए राष्ट्रपति और पुलिस मेडल का ऐलान, इन अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम शामिल
हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS अधिकारियों का हुआ तबादला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?