By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में भ्रष्टाचार के 70% आरोपी बरी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़

हरियाणा में भ्रष्टाचार के 70% आरोपी बरी

Yuva Haryana
Last updated: October 4, 2026 3:14 pm
Yuva Haryana
Published: October 4, 2026
Share
SHARE

हरियाणा में भ्रष्टाचार के 70% मामलों में आरोपी बरी, अधूरे सबूत और कमजोर गवाही बनी वजह
Yuva Haryana: हरियाणा में भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपियों को सजा दिलाने में जांच और अभियोजन की कमजोरियां सामने आई हैं। वर्ष 2023 से 2025 के दौरान भ्रष्टाचार से जुड़े 210 मामलों में अदालतों ने फैसला सुनाया, जिनमें केवल 63 मामलों में आरोपियों को सजा हुई, जबकि 147 मामलों में आरोपी बरी हो गए। यानी करीब 70.2 प्रतिशत मामलों में आरोपी दोषमुक्त हो गए।

अदालतों के पिछले तीन वर्षों के फैसलों की पड़ताल में सामने आया कि कई मामलों में अधूरे सबूत, कमजोर गवाही, शिकायतकर्ता के मुकर जाने और जांच में कमियों के कारण आरोपियों को लाभ मिला।

वायरल रील स्टंट ने पहुंचाया थाने तक

रिश्वत के मामलों में भी कमजोर रहा अभियोजन
कई मामलों में रिश्वत लेने के आरोप तो लगाए गए, लेकिन अदालत में आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त और ठोस साक्ष्य पेश नहीं किए जा सके। कुछ मामलों में शिकायतकर्ता या गवाह के बयान बदलने से भी अभियोजन पक्ष का मामला कमजोर हुआ।

तीन साल में कई जिलों में नहीं हुई सजा
अदालत के फैसलों के आंकड़ों में कुछ जिलों में भ्रष्टाचार के मामलों में सजा की स्थिति बेहद कमजोर रही। वहीं कुछ जिलों में दर्ज मामलों की तुलना में दोषसिद्धि का प्रतिशत बेहतर रहा। आंकड़ों से यह भी संकेत मिलता है कि भ्रष्टाचार के मामलों में केवल केस दर्ज करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि मजबूत जांच और ठोस साक्ष्य के साथ प्रभावी पैरवी भी जरूरी है।

सीएमओ में बड़ा फेरबदल, विभागों का नया बंटवारा

सैंपल भेजने में देरी से भी आरोपियों को फायदा
कुछ मामलों में सैंपल भेजने और जांच रिपोर्ट आने में देरी का फायदा आरोपियों को मिला। विशेषज्ञों के अनुसार जांच एजेंसियों को साक्ष्यों की गुणवत्ता, गवाहों के बयान और फॉरेंसिक प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

भ्रष्टाचार के मामलों में दोषसिद्धि बढ़ाने के लिए जांच अधिकारियों और अभियोजन अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय, समय पर साक्ष्य जुटाने और मजबूत केस तैयार करने पर जोर दिया जाना जरूरी है।

खेल विभाग में बड़ा घोटाला ? कोच बनकर उठाता रहा सरकारी वेतन

You Might Also Like

हरियाणा: मतदाता सूची में दावे और आपत्तियों की समय-सीमा समाप्त, 28 अक्टूबर तक होगा निपटारा; 6 नवंबर को आएगी अंतिम सूची
हरियाणा में मंत्रिमंडल बदलाव की चर्चाओं पर विराम, CM ने दिया ये बड़ा बयान
हरियाणा में पूर्व विधायक के बेटे से मांगी गई दो करोड़ रूपए की रंगदारी, इस गैंग का नाम आया सामने
सख्त तेवर में दिखे नए हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष, हुड्डा गुट की इस नेत्री पर लिया एक्शन
दक्षिण हरियाणा के अच्छी खबर, जल्द माजरा एम्स में शुरू होगी ओपीडी
TAGGED:Anti Corruption BureauCourt DecisionCrime NewsHaryana CorruptionHaryana NewsHaryana Policeभ्रष्टाचार आरोपीभ्रष्टाचार के मामलेभ्रष्टाचार केसहरियाणा भ्रष्टाचार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरनौकरियाँहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में HKRN कर्मियों के लिए अच्छी खबर, सैलरी बढ़ाने की तैयारी में सरकार

Yuva Haryana
Yuva Haryana
September 19, 2026
जेजेपी के संगठन में विस्तार, 36 युवाओं को मिले अहम पद, देखिए पूरी लिस्ट
हरियाणा में ग्रुप-सी के इतने पदों पर भर्ती, आवेदन से पहले अभ्यर्थी जान लें ये जरूरी बातें
हरियाणा में हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए ये आदेश
फरीदाबाद में नशा-मुक्त हरियाणा का संकल्प, नमो मैराथन में 1.35 लाख लोगों ने ली नशे के खिलाफ शपथ
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?