By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में अपराध को बढ़ावा देने वाले गीतों पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटावाए 67 गाने
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में अपराध को बढ़ावा देने वाले गीतों पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटावाए 67 गाने

Yuva Haryana
Last updated: January 14, 2026 2:53 pm
Yuva Haryana
Published: January 14, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में गैंग और गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गीतों पर हरियाणा पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। साथ ही पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि यह सिर्फ शुरुआत है और आगे भी ऐसे कंटेंट के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे।

दरअसल, हरियाणा पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स और साइबर युनिट ने गहन जांच में पाया है कि ऐसे गीत युवाओं को प्रभावित करते हैं, गैंगस्टरों की दिखावटी चमक-दमक को महिमामंडित करते है और अपराध की ओर आकर्षित करते है।

ऐसे में इस खतरनाक रुझान को रोकते हुए हरियाणा पुलिस ने यूट्यूब, स्पॉटिफाई, अमेजन म्यूजिक, गाना और जियोसावन जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध 67 गीतों पर कार्रवाई की, जिसके बाद अधिकांश डिजीटल कंटेंट हटाया गया या ब्लॉक कर दिया गया है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

इतना ही नहीं हरियाणा पुलिस ने कलाकारों और संगीतकारों के साथ भी बैठक कर उन्हें हिंसा, गैंगस्टर कल्चर और हथियारों का गुणगान से बचने की सलाह दी है।

पुलिस का मानना है कि गन कल्चर वाले गाने युवाओं में अपराध की सोच को जन्म देते है और इससे समाज में असुरक्षा फैलती है।

हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने इस कार्रवाई को युवाओं और समाज के हित में बड़ा कदम बताया है और कहा है कि प्रदेश पुलिस का लक्ष्य केवल अपराध रोकना ही नहीं बल्कि युवाओं को अपराध की दुनिया में कदम रखने से भी बचाना है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

ऐसे में हरियाणा पुलिस ने स्पष्ट नीति बनाई है कि किसी भी प्लेटफॉर्म पर ऐसे गाने बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। 67 गीतों पर कार्रवाई होना पुलिस के बड़े अभियान का हिस्सा है और आने वाले समय में इस दिशा में और भी सख्ती देखने को मिलेगी।

उन्होंने कहा कि अपराध संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गाने अपराधियों को एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत करते है और उनकी जिंदगी में ऐशो-आराम की छवि दर्शाते है, जबकि सच्चाई बिल्कुल इसके विपरीत है। कोई भी अपराधी अपराध करके पुलिस की गिरफ्त से नहीं बच सकता। अपराधियों का जीवन केवल कठिनाइयों और चुनौतियों से भरा होता है। कई बार उनकी आपराधिक प्रवृति का खामियाजा उनके परिवार को भी भुगतना पड़ता है।

डीजीपी ने कलाकारों और कंटेंट क्रिएटर्स से भी अपील की है कि वे सामाजिक जिम्मेदारी को समझें और ऐसा कंटेंट न बनाएं, जिससे युवा गलत दिशा में जाए।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला करनाल, म्यूजिक कंपनी के दफ्तर पर बदमाशों का हमला
हरियाणा के DGP को लीगल नोटिस, थार मालिक ने सार्वजनिक माफी मांगने की क्यों मांग की ? जानें
दक्षिण हरियाणा के लिए अच्छी खबर, SYL का पानी पहुंचाने के लिए नई योजना तैयार, पढ़ें
अफसरों पर क्यों भड़के मंत्री अनिल विज ? दो सरकारी कर्मियों पर गिरी गाज
हरियाणा में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, बीडीपीओ-जेई सहित आठ आरोपी धरे गए
TAGGED:Major actionPolicepromoting crimesongsगानेगैंग और गन कल्चरडीजीपी अजय सिंघलहरियाणाहरियाणा पुलिस
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
राजनीति

अपने गांव पहुंचे CM नायब सैनी, परिवार और ग्रामीणों से मिले, यहां देखिए फोटो और वीडियो

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 22, 2025
जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला सामने आया, हरियाणा के इस तहसीलदार पर गिरी गाज, जानें पूरा मामला
चंडीगढ़ पर खत्म होगी हरियाणा और पंजाब की ‘चौधर’? केन्द्र सरकार कर रही ये बड़ी तैयारी
हरियाणा में एक और घोटाले का मामला सामने आया, इस नेता ने CBI जांच की मांग उठाई
भारत@2047 की राह में अग्रदूत रहेगा हरियाणा —औद्योगिक विकास पर राव नरबीर सिंह की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?