By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में नया जिला बनाने पर ब्रेक, जनगणना की प्रक्रिया हुई शुरू
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में नया जिला बनाने पर ब्रेक, जनगणना की प्रक्रिया हुई शुरू

Yuva Haryana
Last updated: January 3, 2026 2:43 pm
Yuva Haryana
Published: January 3, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में नया जिला, तहसील, उपतहसील, मंडल, उपमंडल और ब्लॉक बनाने पर अब ब्रेक लग गया है। दरअसल, प्रदेश में जनगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे में जनगणना का काम पूरा होने तक कोई नया जिला, तहसील आदि नहीं बन पाएंगे।

हरियाणा सरकार ने जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार पूरी तरह से डिजिटल जनगणना होगी। जनगणना का पहला चरण एक मई 2026 से शुरू होगा, इसमें मकानों का सूचीकरण और आवास गणना होगी।

केंद्र की ओर से हरियाणा को जनगणना करवाने के लिए 200 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश की सभी प्रशासनिक सीमाओं को फ्रीज कर दिया है। जनगणना का कार्य पूरा होने तक इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

हरियाणा की मंडियों में बाहरी धान पर सवाल

जनगणना के लिए फरवरी माह से कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। माध्यमिक शिक्षा के डायरेक्टर ने प्रदेश के सभी 22 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करके अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्कूलों के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ का पूरा ब्यौरा मांगा है।

10 जनवरी तक सभी कर्मचारियों की सूची मुख्यालय को उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए है ताकि जनगणना के प्रथम चरण के लिए ड्यूटियां लगाई जा सके।

जनगणना के पहले चरण में करीब 70 हजार सरकारी कर्मचारियों को प्रगणक और सुपरवाइजर के रूप में नियुक्त जाना है।

पेड़ काटने के नियम
हर पेड़ की कटाई पर लगाने होंगे 3 पौधे, 5 साल तक देखभाल जरूरी

गणना कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों को प्रथम चरण के लिए 9 हजार रुपए, दूसरे चरण के लिए 16 हजार रुपए यानी कुल 25 हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य, मंडल, जिला और उपमंडल स्तर के अधिकारियों के लिए भी मानदेय मंजूर किए गए है।

जनगणना अवधि के दौरान जनगणना से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला नहीं किया जाएगा।
आपको एक अहम जानकारी ये भी बता दें कि जनगणना 2027 के लिए हरियाणा में 23 जिले होंगे, जबकि 2011 में हुई जनगणना के समय प्रदेश में 21 जिले ही थे।

इसी तरह उपमंडलों की संख्या 75 से बढ़कर 94 हो गई है। वैधानिक नगर 80 से बढ़कर 88 हो गए है। जनगणना नगर 74 से घटकर 51 रह गए है। गांवों की संख्या भी 6841 से घटकर 6523 हो गई है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा भाजपा की राज्य प्रभारी स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी करेंगी हरियाणा BJP की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा

You Might Also Like

हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री में राहत, अब पंजीकरण कराने का काम होगा आसान
हरियाणा में पशुओं में लंपी की आहट, 16 सैंपल पॉजिटिव
हरियाणा में स्टोन क्रशरों पर सख्ती: वेब कैमरों से होगी निगरानी
अधिकारियों की देरी से किसान परेशान, धान खरीद प्रभावित
हरियाणा में किसानों के लिए अच्छी खबर, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की नई योजना तैयार, पढ़ें
TAGGED:Break on creation of new district in Haryanacensus process beginsजनगणना की प्रक्रिया हुई शुरूहरियाणा में नया जिला बनाने पर ब्रेक
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरनौकरियाँहरियाणा न्यूज़

विदेश में रोजगार का सपना देख रहे हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर, डंकी के डंक से बचकर ये रास्ता चुने, पढ़ें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 14, 2026
बुजुर्ग पेंशन से खत्म नहीं होती आश्रितता: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, खारिज किए गए मेडिकल क्लेम बहाल करने के आदेश
हरियाणा में दौड़ने के लिए तैयार देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, Video के साथ जानें ट्रेन की खूबियां
रोहतक की बेटी आशिमा अहलावत ने एशियन गेम्स में जीता सिल्वर, पढ़ाई और खेल दोनों में बनाई पहचान
हरियाणा सरकार के नए आदेश, अब मंगलसूत्र-कृपाण पहनकर भी अभ्यर्थी दे सकेंगे एग्जाम
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?