By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री में राहत, अब पंजीकरण कराने का काम होगा आसान
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरयोजनाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री में राहत, अब पंजीकरण कराने का काम होगा आसान

Yuva Haryana
Last updated: November 14, 2025 1:13 pm
Yuva Haryana
Published: November 14, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में 1 नवंबर से प्रदेशभर में लागू हुई पेपरलेस रजिस्ट्री की प्रक्रिया को मजबूत बनाने पर राज्य सरकार जोर दे रही है। इन दिशा में नए-नए सुधार किए जा रहे है।

ताजा अपडेट यह है कि हरियाणा सरकार पेपरलेस रजिस्ट्री में राहत देते हुए अब पंजीकरण कराने के काम को आसान करने में लगी हुई है। साथ ही सरकार हेल्प डेस्क बनाने, हेल्पलाइन नंबर जारी करने और एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने जा रही है।

दरअसल, अभी तक पांच दिनों में दस्तावेजों का पंजीकरण होता है, लेकिन 30 नवंबर के बाद से 72 घंटों के अंदर ही अपने आप दस्तावेज सेव होंगे।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

कागज रहित पंजीकरण से संबंधित तकनीकी या प्रक्रियात्मक समस्याओं का सामना कर रहे नागरिकों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए एक राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नंबर जल्द संचालित किया जाएगा।

आपको बता दें कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पेपरलेस पंजीकरण प्रणाली की प्रगति और क्षेत्र स्तरीय कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए वीसी के जरिए सभी उपायुक्तों के साथ बैठक की है।

बैठक से सामने आई जानकारी के मुताबिक 1 नवंबर से 12 नवंबर के बीच राज्य भर में कुल 5,334 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 2,110 विलेख स्वीकृत किए गए। 915 आवेदन प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया में थे और 611 उप-पंजीयकों की तरफ से स्वीकृत किए गए।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

वहीं 626 दस्तावेजों या तकनीकी त्रुटियों के कारण अस्वीकृत कर दिए गए। इनके अलावा 308 भुगतान ऑनलाइन संसाधित किए गए। 387 पंजीकरण नागरिकों द्वारा रद्द किए गए और 377 मामले विविध श्रेणियों में आए।

विभाग के अनुसार आवेदनों के अनुमोदन में तेजी लाने और तेज सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए आवेदनों पर मौजूदा पांच दिन का रिवर्ट समय जल्द ही कम कर दिया जाएगा। डेटा को आकस्मिक नुकसान से बचाने के लिए सभी भरे हुए दस्तावेज अब डिलीट होने से पहले 72 घंटों के लिए स्वचालित रूप से सेव हो जाएंगे जबकि पंजीकरण शुल्क पूरी प्रक्रिया के दौरान लागू रहेगा।

साथ ही सभी उपायुक्तों द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं का तकनीकी टीम द्वारा तत्काल समाधान किया जा रहा है। प्रत्येक तहसील में समर्पित हेल्प डेस्क स्थापित करने और एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने के भी निर्देश दिए गए है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

अग्निवीर भर्ती के लिए इस तारीख से आवेदन शुरू, भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी जानें
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बताया हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार हुई जीत का मंत्र, कही यह बात
हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 दिन में 2 हजार से ज्यादा अपराधियों पर कसा शिकंजा
“किसानों पर अंग्रेजों से ज्यादा जुल्म कर रही भाजपा” की बात कहकर इस नेता ने DAP किल्लत के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार, पढ़िए पूरा बयान
बड़ी खबर : हरियाणा कैबिनेट की बैठक में 14 एजेंडों पर बड़े फैसले, अब इन पीड़ितों को मिलेगी नौकरी
TAGGED:now the work of registration will be easierRelief in paperless registry in Haryanaअब पंजीकरण कराने का काम होगा आसानहरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री ठप
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

सावधानी हटी, दुर्घटना घटी… भारत के इन राज्यों में सड़क हादसों से हुई सबसे ज्यादा मौतें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 10, 2025
दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार को घेरा, बेरोजगारी और खराब कानून व्यवस्था का उठाया मुद्दा
केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारी, हरियाणा ने केंद्र सरकार के आगे रखी ये डिमांड, पढ़ें
आरक्षण पर भारत के चीफ जस्टिस का बड़ा बयान, IAS के बच्चों की जगह इन्हें लाभ देने की पैरवी की
पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर भारत ने रचा इतिहास, पांच दशक के इंतजार के बाद आया ये बड़ा दिन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?