By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में जहरीली शराब का कहर, अब तक इतने लोगों की हो चुकी मौत और ताजा मामला भिवानी का सामने आया
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में जहरीली शराब का कहर, अब तक इतने लोगों की हो चुकी मौत और ताजा मामला भिवानी का सामने आया

Yuva Haryana
Last updated: January 15, 2026 1:45 pm
Yuva Haryana
Published: January 15, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में एक बार फिर से जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। भिवानी जिले के गांव जाटू लोहारी में संदिग्ध हालात में शराब पीने के बाद एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है, जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह गांव के शराब के ठेके के पीछे खाली पड़ी जगह में छह लोग बेहोशी की हालत में मिले। पास में छह-सात खाली बोतलें पड़ी मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचित कर सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां 32 वर्षीय जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि जाटू लोहारी में 10 व्यक्तियों ने सुबह अत्याधिक शराब का सेवन किया था, जिसके बाद यह घटना हुई। फिलहाल शराब के ठेके को पुलिस ने सील कर दिया है। अब पुलिस ये जांच कर रही है कि व्यक्ति की मौत शराब पीने से हुई या फिर कोई अन्य कारण है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

आपको बता दें कि जहरीली शराब से अब तक प्रदेश में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित जानकारी के अनुसार सोनीपत में सबसे ज्यादा 32, पानीपत में आठ, अंबाला व यमुनानगर में 10 और फरीदाबाद में तीन लोगों की जान जा चुकी है।

एक अन्य प्रमुख समाचार में प्रकाशित जानकारी के अनुसार साल 2023 में अंबाला की एक फैक्ट्री में नकली शराब बनती थी और उसे अवैध तरीके से बेचा जाता था। इस नकली शराब के कारण 22 लोगों की मौत हुई थी।

इससे पहले सोनीपत और पानीपत में 20 लोगों की मौत का मामला भी सामने आया था। एक अहम जानकारी भी ये भी है कि साल 1980 में सिरसा जिला में जहरीली शराब पीने से 32 लोगों की मौत हुई थी।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

हालांकि, अंबाला की घटना के बाद राज्य सरकार ने नकली शराब पर सख्ती दिखाई थी। सरकार ने जहरीली शराब बनाने वाले और इस काम में लिप्त ठेकेदारों के अलॉटमेंट और वेंडरों के लाइसेंस रद्द करने और जुर्माना लगाने का प्रावधान किया था।

शराब ठेकेदारों पर ढाई करोड़ रुपए का जुर्माना भी उस समय लगाया गया था। 27 से ज्यादा आरोपियों की धर पकड़ भी की गई थी। 12 ठेकों की अलॉटमेंट और 41 सब वेंडर के लाइसेंस रद्द किए गए थे।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

हरियाणा में धान की सरकारी खरीद बंद, इस बार बंपर खरीद और कई विवाद हुए, पढ़िए
हवाबाजी पड़ी भारी ! फैंसी कार नंबर पर रिकॉर्ड बोली लगाकर पीछे हटा शख्स तो सरकार हुई सख्त
बिहार चुनाव प्रचार के मैदान में CM नायब सैनी, डबल इंजन की सरकार से विकास का किया दावा
दक्षिण हरियाणा के लिए अच्छी खबर, लंबे समय बाद दोबारा पटरी पर आया ये बड़ा रेल प्रोजेक्ट
Weather Update: हरियाणा में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ? यहां पढ़िए पूरी अपडेट
TAGGED:Poisonous liquorगांव जाटू लोहारीजहरीली शराबभिवानीमौतहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरनौकरियाँहरियाणा न्यूज़

अग्निवीर भर्ती के लिए इस तारीख से आवेदन शुरू, भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी जानें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 16, 2026
एक्टर धर्मेंद्र का हरियाणा से था गहरा नाता, यहां बिताए यादगार पल
चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, देश के इन 12 राज्यों में होगा SIR
हरियाणा के खेल मंत्री को बड़ी राहत, इस पूर्व मंत्री को सुप्रीम कोर्ट से क्यों लगा झटका ? जानें पूरा मामला
ASI संदीप लाठर के परिवार से मिले अभय चौटाला, भाजपा पर लगाए बड़े गंभीर आरोप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?