By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में कांग्रेस ने BJP सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, शुरू किया ये आंदोलन और राज्यपाल से भी मिले
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में कांग्रेस ने BJP सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, शुरू किया ये आंदोलन और राज्यपाल से भी मिले

Yuva Haryana
Last updated: November 13, 2025 3:10 pm
Yuva Haryana
Published: November 13, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हरियाणा में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर मोर्चा खोल दिया है।

बुधवार को करनाल से हरियाणा कांग्रेस ने “वोट चोर-गद्दी छोड़” आंदोलन की शुरुआत की। वहीं वीरवार को चंडीगढ़ में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और कांग्रेस विधायक दल के सभी सदस्यों ने हरियाणा के महामहिम राज्यपाल असीम घोष से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा और हरियाणा से जुड़े अनेक मुद्दे उठाएं।

करनाल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया और कई गंभीर आरोप लगाए।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भाजपा का पन्ना प्रमुख बताया और कहा कि वोट चोरी करके भाजपा ने हरियाणा में अवैध सरकार बनाई है। कांग्रेसियों का कहना है कि राहुल गांधी की वोट चोरी के खिलाफ इस लड़ाई को हर घर-हर बूथ तक लेकर जाएंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने संविधान की किताब को दिखाते हुए कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। साथ ही उन्होंने ब्राजील मॉडल की फोटो दिखाते हुए कहा कि इनकी वोट हरियाणा की वोटर लिस्ट में डाल दी है। अब भारत से बाहर की जनता की वोट यहां डाली जा रही है।

राव नरेंद्र ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में कोई गड़बड़ी नहीं थी, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में साढ़े तीन लाख वोट काट दिए गए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब लोकसभा का चुनाव सही था तो विधानसभा चुनाव में वोटर लिस्ट क्यों बदली गई ? इसका जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए।

इसके बाद कांग्रेसियों ने जुलूस निकालते हुए लघु सचिवालय जाकर उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की वीडियो देखें

आपको यह भी बता दें कि हरियाणा में वोट चोरी को लेकर कांग्रेस द्वारा बुधवार से करनाल से शुरू किए गए जन आंदोलन की समाप्ति 11 दिसंबर को गुरुग्राम में होगी। 13 नवंबर को अंबाला, फिर फरीदाबाद, दादरी और हिसार में विरोध प्रदर्शन होंगे। इसी तरह से अन्य जिलों में भी क्रमवार प्रदर्शन होंगे।

वहीं वीरवार को कांग्रेस ने राज्यपाल से मुलाकात करते हुए “किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा, एमएसपी पर खरीद फसलों की खरीद न होने, हजारों करोड़ का धान खरीद फर्जीवाड़ा, कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति, चुनावी फायदा लेने के लिए बिना वेरिफिकेशन के लाखों बीपीएल कार्ड बनाने और अब लाखों बीपीएल कार्ड काटने” जैसे ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा और सरकार को संवैधानिक कर्त्तव्य के निर्वहन के लिए निर्देश देने की मांग उठाई।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

इसके अलावा कांग्रेस ने प्रदेश के किसानों को धान की फसल पर 1000 रूपए प्रति क्विंटल बोनस देने की भी मांग राज्यपाल से की है।

You Might Also Like

हरियाणा में ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था, नियुक्ति और तबादले पर बड़ा फैसला लिया गया
हरियाणा में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, इन जिलों में छाएगा घना कोहरा
हरियाणा के नए DGP ने संभाला चार्ज, अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का बताया प्लान
रबी फसलों की बिजाई पर मौसम की मेहरबानी, इस बार हरियाणा के खेतों में ज्यादा लहराएगी गेहूं
हरियाणा में घटी बेरोजगारी, इस ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा, दूसरे राज्यों का भी हाल जानें
TAGGED:Congress opens front against BJP government in Haryanastarts this movementकरनालकांग्रेस नेता राहुल गांधीकांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंहवोट चोर-गद्दी छोड़शुरू किया ये आंदोलनहरियाणा में कांग्रेस ने BJP सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
राजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में कौन आया और किसने बनाई दूरी ?, पढ़िए पूरी अपडेट

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 7, 2025
हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 दिन में 2 हजार से ज्यादा अपराधियों पर कसा शिकंजा
शहीदों को सलाम, जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए हरियाणा के दो जवानों को अंतिम विदाई
CM Nayab Singh Saini Announces Key Welfare Milestones and Digital Reforms State celebrates 60 years of formation; ₹2,100 aid transferred to over 5 lakh women
आरक्षण पर भारत के चीफ जस्टिस का बड़ा बयान, IAS के बच्चों की जगह इन्हें लाभ देने की पैरवी की
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?