By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर भूपेंद्र हुड्डा के नहीं थे हस्ताक्षर, CM ने अपना चश्मा साफ करके किया कन्फर्म और फिर हुआ हंगामा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर भूपेंद्र हुड्डा के नहीं थे हस्ताक्षर, CM ने अपना चश्मा साफ करके किया कन्फर्म और फिर हुआ हंगामा

Yuva Haryana
Last updated: December 20, 2025 7:49 pm
Yuva Haryana
Published: December 19, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : पिछले पांच सालों में हरियाणा कांग्रेस प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ तीसरी बार सदन में अविश्वास का प्रस्ताव लेकर आई है। भाजपा के दूसरे कार्यालय में दो बार अविश्वास प्रस्ताव आए और अब हरियाणा की नायब सैनी सरकार के खिलाफ यह पहला अविश्वास प्रस्ताव आया है।

हालांकि, इससे पहले दो बार कांग्रेस द्वारा लाया गया प्रस्ताव सदन में गिर गया और इस बार भी बीजेपी सरकार को कोई खतरा नहीं था, लेकिन इस मुद्दे पर राजनीतिक माहौल पूरा गरमाया रहा।

शुक्रवार को हरियाणा के विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर जमकर हंगामा हुआ।

दरअसल, प्रश्नकाल की समाप्ति के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने सदन में बताया कि कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हस्ताक्षर ही नहीं हैं, इसके बाद सदन में करीब 15 मिनट तक भारी हंगामा देखने को मिला।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

सीएम ने बड़ी हैरानी जताते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर खुद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हस्ताक्षर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि या तो नेता विपक्ष को इस प्रस्ताव की जानकारी नहीं थी, या फिर उन्होंने जानबूझकर इसे आने दिया। सीएम ने ये भी कहा कि उन्होंने प्रस्ताव पर भूपेंद्र हुड्डा के हस्ताक्षर को चश्मा साफ करके भी कन्फर्म किया, लेकिन हुड्डा के हस्ताक्षर ही नहीं मिले।

क्या बोले CM ? सुनिए…

सीएम की इस बात पर बीजेपी-कांग्रेस के विधायकों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस विधायकों ने तर्क दिया कि नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव पर 18 विधायकों के हस्ताक्षर जरूरी थे, लेकिन इस पर 32 कांग्रेसी विधायकों के हस्ताक्षर हैं।

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने भी मुख्यमंत्री के बयान पर आपत्ति जाहिर की और कहा कि प्रस्ताव में तकनीकी खामी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 18 विधायकों ने हस्ताक्षर किए हुए है और इसके बावजूद जानबूझकर गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

इस बीच, कांग्रेसी विधायक नारेबाजी करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के आसन के सामने पहुंच गए। दूसरी तरफ भाजपा विधायकों ने भी कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

ऐसे में विवाद बढ़ा तो विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने तल्ख लहजे में सभी विधायकों को सीटों पर बिठाया और इसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी।

सदन के बाहर भी कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं जारी है। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हैरानी जताते हुए कहा कि आज न तो बीजेपी का कोई विधायक बागी है, न ही अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोई स्थिति दिख रही और न ही कांग्रेस के पास कोई आंकड़ा, इसके बावजूद विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाना ये दर्शाता है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने निजी स्वार्थ के लिए बीजेपी सरकार को एक साल का फ्री पास दे रहे है और भाजपा को फायदा पहुंचा रहे है।

उधर, इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने जानबूझकर प्रस्ताव पत्र पर अपने दस्तखत नहीं किए क्योंकि उनको अमित शाह के सामने यह सफाई देनी है कि बीजेपी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने में उनकी कोई भूमिका नहीं है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

उन्होंने कहा कि यह साफ तौर से भूपेंद्र हुड्डा की बीजेपी से मिलीभगत दर्शाता है। इससे पहले भी भूपेंद्र हुड्डा ने कई मौकों पर बीजेपी को बचाने के लिए काम किए हैं। उदाहरण के तौर पर राज्यसभा चुनावों में भूपेंद्र हुड्डा ने अपना बैलेट पेपर खाली छोड़ा था और अपने विधायकों के साथ मिलकर स्याही कांड करके बीजेपी समर्थित उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को जितवाया था और कांग्रेस और इनेलो के समर्थित उम्मीदवार आर के आनंद को हरवाने का काम किया था।

अभय ने कहा कि ऐसे ही बीजेपी की दूसरी अवधि की सरकार के समय भी सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाकर के बीजेपी को जीवन दान देने का काम किया था। चौटाला ने कहा कि वे कांग्रेस के विधायकों से कहेंगे कि अब भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएं।

You Might Also Like

हरियाणा में डेढ़ करोड़ की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने BJP नेता की दुकान को बनाया निशाना
एजेंटों के जाल में फंस रहे हरियाणवी युवा, विदेश से डिपोर्ट होकर लौटे युवकों ने मंत्री को बताई आपबीती, कार्रवाई के आदेश
हरियाणा सरकार की जंगल सफारी योजना को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
IPS वाई पूरन कुमार के परिवार से मिले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, शोक संवेदानाएं प्रकट की
हरियाणा में नेशनल हाईवे 152 डी से निकलेगा नया एक्सप्रेस-वे, इन शहरों को होगा बड़ा फायदा
TAGGED:The first no-confidence motion against the Nayab Saini government in Haryana heated up the political atmosphere inside and outside the Houseइनेलो नेता अभय चौटालानेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डापूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटालाविधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याणसदन के अंदर और बाहर गरमाया राजनीतिक माहौलसीएम नायब सिंह सैनीहरियाणा की नायब सैनी सरकार के खिलाफ पहला अविश्वास प्रस्ताव
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरअन्य

दिवाली पर दिल्ली का दमकल विभाग रहा अलर्ट, आग लगने की 400 से ज्यादा कॉल्स आई

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 21, 2025
हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में नए कदम, महिला आयोग ने लिए तीन बड़े फैसले, पढ़िए
हरियाणा में छात्र संघ चुनाव बहाली की उठी मांग, राज्यपाल से मिला यह छात्र संगठन
रेप केस में सजा काट रहा राम रहीम को फिर मिली पैरोल, अब तक कितनी बार जेल से बाहर आया ? जानें
कितना बड़ा होगा हरियाणा का नया जिला हांसी ? क्षेत्रफल, जनसंख्या सहित पूरी जानकारी जानिए
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?