By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा के पुलिस महकमे में हजारों पद खाली, नई भर्तियां कब ? पढ़ें
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के पुलिस महकमे में हजारों पद खाली, नई भर्तियां कब ? पढ़ें

Yuva Haryana
Last updated: December 24, 2025 10:04 am
Yuva Haryana
Published: December 24, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के पुलिस महकमे में करीब साढ़े 25 हजार पद खाली पड़े है। पुलिस कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए हरियाणा सरकार नई भर्तियों की तैयारी में जुटी हुई है। इसकी जानकारी खुद सीएम नायब सिंह सैनी ने दी है।

दरअसल, विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने पुलिस विभाग के रिक्त पदों और नई भर्तियों का ब्योरा हरियाणा सरकार से मांगा था।

इसके जवाब में सदन में सीएम ने बताया कि पुलिस विभाग में कुल 84,765 पद स्वीकृत है, जिनमें से 79063 वर्दीधारी और 5702 गैर वर्दीधारी पद स्वीकृत है। फिलहाल, कुल 25631 रिक्त पदों में से 23189 वर्दीधारी और 2442 गैर वर्दीधारी पद रिक्त हैं।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

इसके अलावा हरियाणा में पुलिस बल की सहायता के लिए 11052 विशेष पुलिस और 10,196 होमगार्ड स्वयं सेवकों की तैनाती की गई है।

मुख्यमंत्री ने जिलावार वर्दीधारी और गैर वर्दीधारी पदों का ब्योरा देते हुए ये भी बताया कि पुलिस के वर्दीधारी संवर्ग में हरियाणा पुलिस सेवा के 357 में से 70 पद रिक्त है। निरीक्षक के 1309 स्वीकृत पद है, जिनमें से 142 पद रिक्त हैं।

उन्होंने बताया कि उप निरीक्षकों के 4953 पदों में से 1051 पद खाली पड़े है। सहायक उप निरीक्षकों के 7788 पद है, जिनमें से 1106 पद खाली पड़े है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

सीएम ने आगे बताया कि मुख्य सिपाही के 13597 में से 6872 पद खाली पड़े है। वहीं सिपाही के कुल 51059 पद स्वीकृत है, जिनमें से 13948 पद अभी भी खाली पड़े है।

वहीं गैर वर्दीधारी संवर्ग में हरियाणा पुलिस सेवा के 5702 पद स्वीकृत किए गए है, जिनमें से 2442 पद खाली है। एफएसएल के 684 में से 538 पद खाली है। मिनिस्टीरियल स्टाफ के 803 में से 231 और चतुर्थ श्रेणी के 4215 में से कुल 1673 पद खाली है।

ऐसे में सवाल ये है कि प्रदेश के पुलिस महकमे में खाली पड़े 25631 कर्मचारियों के पदों पर भर्तियां कब होगी ? इस बारे सीएम ने बताया है कि सरकार ने 7310 पदों को भरने के लिए अनुमति प्रदान कर दी और भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वहीं 2908 पुलिस के पदों को भरने के लिए सरकार के पास प्रस्ताव विचाराधीन है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

मनीषा मौत केस में नया अपडेट, CBI जांच में देरी के चलते अब पंचायत ने लिया ये बड़ा फैसला
हरियाणा में कब पक्के होंगे कच्चे कर्मचारी ? Job Security को लेकर सामने आई नई अपडेट, पढ़िए
देश में यूजीसी के नए नियमों का विरोध, हरियाणा के इस नेता ने BJP सरकार पर लगाए ये आरोप
हरियाणा BJP में गुटबाजी, इस जिले में फिर से दो मंत्रियों की अंदरूनी कलह उजागर
याद आए हरियाणा के “लौह पुरुष”, 5 बार CM रहे ओमप्रकाश चौटाला की पहली पुण्यतिथि
TAGGED:Thousands of posts are vacant in Haryana Police Departmentwhen will the new recruitment take place?नई भर्तियां कब ? पढ़ेंहरियाणा के पुलिस महकमे में हजारों पद खाली
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबर

युवाओं को एकजुट करके हुंकार भरने की तैयारी में JJP, हरियाणा के दौरे पर निकले दिग्विजय

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 16, 2026
हरियाणा में SIR के लिए टीम तैयार, इन अधिकारियों की लगेगी ड्यूटी
हरियाणा कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बड़ी मीटिंग, जानिए बैठक की वजह
“पेपरलेस रजिस्ट्री ठप” पर हरियाणा सरकार की सफाई, ये आंकड़े देकर कहा- सब ठीक है
Haryana : इंडस्ट्रीयल इलाकों में सीवरेज-पानी पर बड़ा फैसला, अब इतने दिनों में कनेक्शन देना होगा जरूरी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?