Yuva Haryana : हरियाणा में वीरवार को आंधी और बारिश ने जमकर कहर बरसाया। करीब 35-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली आंधी और उसके हुई बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में भारी नुकसान हुआ।
हिसार में अनाज मंडी का नाला बंद होने से 73 क्विंटल मूंगफली बारिश में बह गई। वहीं प्रदेश में 1100 से अधिक पेड़ और 380 से ज्यादा बिजली के खंभे व 14 ट्रांसफार्मर उखड़ गए।
तेज हवाओं के कारण हरियाणा के कई जिलों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। जींद, हांसी, भिवानी और सिरसा समेत सात जिलों में 1100 से अधिक पेड़ और 380 से ज्यादा बिजली के खंभे व 14 ट्रांसफार्मर उखड़ गए।
फतेहाबाद में महिला की मौत
फतेहाबाद के खजूरी जाटी में आसमानी बिजली गिरने से मकान की छत ढह गई, जिसके नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई।
किन जिलों में कितना नुकसान ?
हांसी में 850 से 900 पेड़ और 122 बिजली पोल व 10 ट्रांसफार्मर धराशायी हो गए।
जींद में 159 पोल, दो ट्रांसफार्मर व 450 पेड़ गिरे।
सिरसा में 56 पोल व 2 ट्रांसफार्मर, जबकि भिवानी में 50 पोल उखड़ गए।
पानीपत में बारिश के कारण 33 केवी फीडर में फाल्ट आने से 6 घंटे बिजली गुल रही।



